Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: मेडिकल वीजा पर आया भारत, दिल्ली में कर रहा था ड्रग्स की सप्लाई; पुलिस ने पांच साथियों संग गिरफ्तार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > मेडिकल वीजा पर आया भारत, दिल्ली में कर रहा था ड्रग्स की सप्लाई; पुलिस ने पांच साथियों संग गिरफ्तार – Delhi News Daily
Entertainment

मेडिकल वीजा पर आया भारत, दिल्ली में कर रहा था ड्रग्स की सप्लाई; पुलिस ने पांच साथियों संग गिरफ्तार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 29, 2025 7:36 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री के आरोप में छह अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा है। नाइजीरियाई नागरिक अबोग्ये किंग्सले अफौम को करीब 10 लाख रुपये के एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया।अफ्रीकी नागरिकों की हुई पहचानऐसे दबोचे गए आरोपीफरार आरोपी गिरोह का सरगनापूछताछ में हुआ खुलासाबिना किसी वैध दस्तावेजों के रहे थे

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री के आरोप में छह अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा है। नाइजीरियाई नागरिक अबोग्ये किंग्सले अफौम को करीब 10 लाख रुपये के एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया।

delhi news
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस को एमडीएमए नामक मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं बिक्री करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति सहित छह अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। अधिकारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने नाइजीरियाई नागरिक अबोग्ये किंग्सले अफौम (30) से करीब 10 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है। अफौम 2024 में चिकित्सा वीजा पर भारत आया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है।

अफ्रीकी नागरिकों की हुई पहचान

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया कि पांच अन्य अफ्रीकी नागरिकों को भी दिल्ली की अमर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों की पहचान जुलेट अबी नगान्या (33), मैग्डलीन नेगेटी नगेके (33), रीटा एनील्ने अका (26), एजोका पी ओन्येडिका (33) और टोन कम्फर्ट मायरा (21) के रूप में हुई है और ये सभी पश्चिम अफ्रीकी देश कैमरून के निवासी हैं।

ऐसे दबोचे गए आरोपी

डीसीपी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर अमर कॉलोनी स्थित एक घर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि इस दौरान अफौम को पकड़ लिया गया, जबकि एक अन्य संदिग्ध खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि अफौम के कब्जे से 74.90 ग्राम एमडीएमए, 46,200 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

फरार आरोपी गिरोह का सरगना

अधिकारी ने बताया कि अमर कॉलोनी पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी के बारे में माना जा रहा है कि वह मादक पदार्थ गिरोह का मुख्य सरगना है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, अफौम ने खुलासा किया कि अमर कॉलोनी इलाके में पांच अन्य अफ्रीकी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की और पांचों आरोपियों को हिरासत मे ले लिया।

बिना किसी वैध दस्तावेजों के रहे थे

अधिकारी ने बताया, ”उनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी और वे बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया है और निर्वासन की कार्यवाही की जा रही है।”

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Indian American groups condemn Zohran Mamdani’s ‘Hinduphobic’ remarks as acts of bigotry and bias | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Yunus fears attempts to thwart planned Bangladesh polls – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal
  • Non Gamstop Casino Bitcoin Uk

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिल्ली में अब नहीं हो सकेगा जमीनों पर अवैध कब्जा! सरकार बना रही जबरदस्त प्लान – Delhi News Daily

Delhi Land Online Plan: सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामलों पर लगाम के लिए सरकार ने एक्शन तेज कर…

3 Min Read
Entertainment

Did Talwiinder just CONFIRM his relationship with Disha Patani? Says, ‘I’m falling in love’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

The buzz around Bollywood diva Disha Patani and Punjabi music sensation Talwiinder is reaching new heights, especially after their recent…

3 Min Read
Entertainment

Teyana Taylor wins big at Golden Globes: ‘We belong in every room we walk into. Our voices matter’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Teyana Taylor emotionally accepted her first Golden Globe for Best Supporting Actress in 'One Battle After Another.' She dedicated the…

3 Min Read
Entertainment

पाकिस्तानी कनेक्शन निकलने के बाद ED का हार्ड एक्शन, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ चार्जशीट किया दाखिल – Delhi News Daily

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मैजिकविन नामक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जिसमें 14 व्यक्तियों और…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?