Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: मौत का संयोग… पहले यमुना में डूबा शख्स, फिर उसे बचाने गई फायर ब्रिगेड की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > मौत का संयोग… पहले यमुना में डूबा शख्स, फिर उसे बचाने गई फायर ब्रिगेड की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत – Delhi News Daily
Entertainment

मौत का संयोग… पहले यमुना में डूबा शख्स, फिर उसे बचाने गई फायर ब्रिगेड की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 4, 2025 9:41 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के सोनिया विहार में शनिवार को दो बड़े हादसे हुए। यमुना में मछली को दाना डालने गए बीजेपी नेता कुलदीप नैलवाल डूब गए, जिनकी बॉडी घंटों बाद मिली। सूचना पर जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।बॉडी को निकाला गया बाहर

दिल्ली के सोनिया विहार में शनिवार को दो बड़े हादसे हुए। यमुना में मछली को दाना डालने गए बीजेपी नेता कुलदीप नैलवाल डूब गए, जिनकी बॉडी घंटों बाद मिली। सूचना पर जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

yamuna
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चौहान पट्टी के पास ठोकर नंबर 7 पर गया एक शख्स यमुना में डूब गया, इसके बाद जब फायर कंट्रोल रूम को शख्स के डूबने की सूचना मिली, तो शास्त्री पार्क फायर स्टेशन से मौके पर गाड़ी भेजी गई। गाड़ी मौके पर जा ही रही थी, तभी सोनिया विहार पांचवे पुश्ते के पास फायर ब्रिगेड की एक बाइक से टक्कर हो गई और बाइक सवार की भी मौत हो गई। यमुना में डूबने वाले व्यक्ति की पहचान करावल नगर के रहने वाले कुलदीप नैलवाल के रूप में हुई है, जो बीजेपी नेता थे।

बीजेपी नेता धर्म और आनंद त्रिवेदी ने बताया कि वह अक्सर यमुना में मछली को दाना डालने जाते थे। सुबह 7 बजे के आसपास आज जब वह मछली को दाना डाल रहे थे, तभी रेत कटने से उनका संतुलन बिगड़ा और वह नदी में गिर गए। बाढ़ आने के बाद से ही घाटों की स्थिती बिगड़ी हुई है, ऐसे में ढूंढने में समय लगा और करीब साढ़े 12 बजे उनकी बॉडी मिल सकी। वह करावल नगर पश्चिम वॉर्ड से मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बॉडी को निकाला गया बाहर

वहीं, सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब के चीफ कोच मंजीत शेखावत ने बताया कि बीजेपी नेता के यमुना में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत क्लब के खिलाड़ियों को मौके पर भेजा गया। गोताखोर 10-15 फुट नीचे तक गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। क्लब के खिलाड़ी और डीडीएमए नॉर्थ ईस्ट के स्टाफ ने काफी देर की मेहनत के बाद उनकी बॉडी को ढूंढ निकाला। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुश्ते पर अक्सर होते हैं हादसे
सभापुर RWA के सेक्रेटरी सुनील कुमार ने बताया कि इस पुश्ते पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं और लोगों को जान गंवानी पड़ती है। खजूरी चौक हमेशा जाम ही रहता है, ऐसे में जिसे भी ये पुश्ता थोड़ा भी पास पड़ता है, वो यहीं से नानकसर की ओर जाता है। सिंगल रोड होने की वजह से अक्सर यहां वाहन एक-दूसरे से टकरा जाते हैं और लोग हादसे का शिकार होेते हैं। आज भी यही हुआ और फायर ब्रिगेड ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इमरजेंसी में यहां एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को आने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। प्रशासन को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

हादसे में बाइक सवार की भी मौत
फायर विभाग की ओर से बताया गया कि सुबह 7:20 पर सूचना मिली थी कि चौहान पट्टी के ठोकर नंबर पर कोई यमुना में डूब गया है। शास्त्री पार्क डिवीजन से एक गाड़ी भेजी गई, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही एक बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद दूसरी गाड़ी को भेजा गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के DCP आशीष मिश्रा ने बताया कि काफी देर बाद यमुना से डेडबॉडी मिली और एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत हो गई है।

प्रभात शर्मा

लेखक के बारे मेंप्रभात शर्माप्रभात शर्मा, ‘द टाइम्स ग्रुप’ के ‘सान्ध्य टाइम्स’ में संवाददाता हैं। बाजार, स्पोर्ट्स, और सामाजिक विषयों आदि को कवर करते हैं। खास दिलचस्पी स्पोर्ट्स और सामाजिक विषयों में है। पिछले 4 वर्षों से दिल्ली के बाजार और सामाजिक विषयों की खबरें रिपोर्ट कर रहे हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Cash and jewellery looted: 2 Indian tourists arrested for robbing sex workers in Singapore hotel; sentenced to 5 years prison – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article ‘Not ours’: Pakistan FM Ishaq Dar distances from Donald Trump’s Gaza plan; claims ‘changes made to our draft’ – The Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Inside Tommy Lee Jones’ Troubling Decline Following Daughter’s Shock Death: Why Friends Are Alarmed – Delhi News Daily

Inside Tommy Lee Jones’ Troubling Decline Following Daughter’s Shock Death: Why Friends Are Alarmed Source link

0 Min Read
Entertainment

Delhi Pollution News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज, AQI ने फिर बढ़ाई टेंशन – Delhi News Daily

दिल्ली में रविवार को भी वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही, 24 घंटे का औसत एक्यूआई 308 दर्ज…

4 Min Read
Entertainment

Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily

An explosive new report claims disgraced royal Andrew Windsor may have been viewed by foreign intelligence as a potential “entry…

1 Min Read
Entertainment

Sushmita Sen turns 50: Former sister-in-law Charu Asopa pens sweet birthday note for her ‘sexy bua’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Sushmita Sen celebrated her 50th birthday on November 19, 2025, receiving warm wishes from family and celebrities. Her former sister-in-law…

6 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?