Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ‘यमुना की स्वच्छता अब जन आंदोलन का रूप ले रही’, CM रेखा गुप्ता का दिल्लीवालों को संदेश, और क्या कहा? – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ‘यमुना की स्वच्छता अब जन आंदोलन का रूप ले रही’, CM रेखा गुप्ता का दिल्लीवालों को संदेश, और क्या कहा? – Delhi News Daily
Entertainment

‘यमुना की स्वच्छता अब जन आंदोलन का रूप ले रही’, CM रेखा गुप्ता का दिल्लीवालों को संदेश, और क्या कहा? – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 4, 2026 5:06 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मां यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत जीवनधारा हैं। इसे साफ-सुथरा रखना हम सबकी सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है।’‘मां यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि…’सरकार ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मां यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत जीवनधारा हैं। इसे साफ-सुथरा रखना हम सबकी सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है।’

delhi cm rekha gupta
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को आईटीओ के पास यमुना नदी के छठ घाट पर आयोजित यमुना नदी क्लीनअप ड्राइव का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना की स्वच्छता अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। मुख्यमंत्री का यह भी कहना था कि मां यमुना हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत जीवनधारा हैं।

इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति यूथ फाउंडेशन ने किया। मुख्यमंत्री ने उसके स्वयंसेवकों की सराहना की और अभियान में शामिल नागरिकों, युवाओं व यमुना टास्क फोर्स (137 सीईटीएफ बटालियन टेरिटोरियल आर्मी ) के जवानों की सक्रिय सहभागिता को प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार के दिन भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों का स्वेच्छा से यमुना स्वच्छता अभियान में जुटना यह दर्शाता है कि अब यमुना की स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी सामाजिक और पर्यावरणीय परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति होती है।

‘मां यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि…’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत जीवनधारा हैं। यमुना मैया को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हम सभी की सामूहिक नैतिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार यमुना सफाई अभियान को युद्धस्तर पर, चरणबद्ध, वैज्ञानिक और सुनियोजित तरीकों से संचालित कर रही है। गाद व अन्य सामग्री का निस्तारण, कचरा प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट, जैविक उपचार और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए यमुना के पुनर्जीवन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सरकार ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियानों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। जब समाज और सरकार एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। मुख्यमंत्री ने यमुना के संरक्षण और स्वच्छता के लिए नागरिकों से निरंतर जागरूकता, अनुशासन और सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया और कहा कि स्वच्छ यमुना ही स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त दिल्ली की पहचान बनेगी।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article After 20 Years, Raj Thackeray Steps Inside Shiv Sena Bhavan Following Alliance With Brother Uddhav – Delhi News Daily
Next Article Buddha Air flight skids off runway during landing at Nepal’s Bhadrapur airport – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘फ्लाइट कैंसल हो गई, मेसेज तक नहीं आया…’, दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने किया घंटों इंतजार – Delhi News Daily

पिछले दो दिनों से देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल हो रही है। एयरपोर्ट पर भारी…

3 Min Read
Entertainment

12 साल के सौतेले बेटे की हत्या करने वाला पिता अरेस्ट, जानें पिता ने अपने ही बच्चे को क्यों उतारा मौत के घाट? – Delhi News Daily

​​शास्त्री पार्क से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपने ही सौतले बेटे को मौत…

2 Min Read
Entertainment

कोर्ट ने एसिड अटैक के आरोपियों को किया बरी, गैर पेशेवर जांच के लिए लगाई फटकार, SP को कार्रवाई के निर्देश – Delhi News Daily

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने 2009 के तेजाब हमले के एक मामले में तीन लोगों को यह कहते…

7 Min Read
Entertainment

Soul Mates – Official Trailer – Delhi News Daily

Watch the Official Trailer from Kannada movie 'Soul Mates' starring Srijith Surya, Prasanna Shetty, Yashvika Nishkala, Rajani, Almas and Yash…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?