Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: यूपी में कल का मौसम, 24 जनवरी: गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ में कैसा रहेगा बारिश का हाल, जानें वेदर अपडेट्स – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > यूपी में कल का मौसम, 24 जनवरी: गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ में कैसा रहेगा बारिश का हाल, जानें वेदर अपडेट्स – Delhi News Daily
Entertainment

यूपी में कल का मौसम, 24 जनवरी: गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ में कैसा रहेगा बारिश का हाल, जानें वेदर अपडेट्स – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 23, 2026 1:45 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
UP Weather Tomorrow, यूपी मौसम न्यूज़ 24 जनवरी: यूपी के सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बारिश जैसी स्थिति बन रही है।लखनऊ तक दिखेगा असरगणतंत्र दिवस पर साफ रहेगा मौसमठंड और कोहरे का असरदिखा बारिश का असर

UP Weather Tomorrow, यूपी मौसम न्यूज़ 24 जनवरी: यूपी के सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बारिश जैसी स्थिति बन रही है।

weather news
यूपी में मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश के आसार जताए हैं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। बारिश और बर्फबारी की आशंका पहले से जताई गई थी। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में इसका असर देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी अधिक गहराने की उम्मीद है। इससे प्रदेश के मध्य और पूर्वी भागों में भी बारिश जैसी स्थिति बनने की उम्मीद की जा रही है। अभी प्रदेश के पूर्वी भाग में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को दिन में बाहर गर्मी का अहसास होने लगा था। हालांकि, गुरुवार को एक बार फिर शुरू हुई पछुआ हवाओं ने रात के तापमान को गिराया। शुक्रवार सुबह तक इसका असर दिखा। दिन चढ़ने के साथ ही पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति दिखी। तेज हवाओं ने तापमान को एक बार फिर गिराया है।

लखनऊ तक दिखेगा असर

पछुआ हवाओं और बारिश का असर लखनऊ तक महसूस किए जाने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को पछुआ हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शुक्रवार को आंधी-बारिश जैसी स्थिति बनने के बाद रात के तापमान में और गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ यूपी के सीमावर्ती जिलों में दस्तक दे चुका है। शाम से देर रात तक बारिश असर लखनऊ और आसपास पहुंचने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग ने बताया कि ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ शक्तिशाली है। इस कारण इसका असर रविवार तक दिख सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार और रविवार को राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मौमस विभाग ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

गणतंत्र दिवस पर साफ रहेगा मौसम

ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 25 जनवरी तक असरदार रहने की संभावना है। इसके बाद इसका असर खत्म हो जाएगा। इससे अगले दिन यानी गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, इसके पीछे आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 से 29 जनवरी तक बारिश का एक और तीव्र दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

ठंड और कोहरे का असर

बारिश के बाद एक बार फिर ठंड और कोहरे का असर प्रभावी होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद सतही पछुआ हवाएं चलेंगी। पहाड़ों की तरफ बारिश और बर्फबारी अभी हो रही है। सतही पछुआ हवाओं के साथ बर्फीली ठंडक का असर मैदानों तक पहुंचेगा। इन हवाओं के असर से तापमान में गिरावट आएगी। बारिश से भींगी धरती पर धूप पड़ने के बाद कोहरे का असर बढ़ने का अंदेशा जताया गया है। इससे सर्दी का असर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिखा बारिश का असर

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के बाद गुरुवार को पश्चिमी यूपी में बारिश का असर देखने को मिला है। गाजियाबाद, नोएडा से झांसी, चित्रकूट तक कई स्थानों हल्की और मध्यम बारिश हुई है। बारिश के साथ तेज पछुआ हवाओं ने लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास कराया है। नोएडा और गाजियाबाद में बारिश का असर दोपहर बाद भी दिखा। इस कारण दिन में तापमान गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को भी इन इलाकों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ में शनिवार को बादलों और बारिश की संभावनाओं के बीच अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कानपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।

राहुल पराशर

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट हैं। वे राजनीति, करेंट अफेयर्स, डेवलपमेंट, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्राउंड रिपोर्टिंग का 20 साल का अनुभव रखते हैं। करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने प्रशासन, सिविक इश्यू को कवर किया। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पत्रकारिता के गुर भी सीखे। बिहार विधानसभा चुनाव 2005 से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 तक 10 चुनावों में रिपोर्टिंग की है। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव फरवरी 2005, अक्टूबर-नवंबर 2005, लोकसभा चुनाव 2009, बिहार विधानसभा चुनाव 2010, लोकसभा चुनाव 2014, बिहार विधानसभा चुनाव 2015, लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में ग्राउंड रिपोर्टिंग शामिल है। इसके अलावा यूपी चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 का का विश्लेण किया। इस दौरान बिहार, झारखंड और यूपी के निकाय चुनावों को कवर किया। पिछले करीब चार साल से NBT (Digital) में यूपी डेस्क काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय विद्या भवन, मुंबई से जुड़े पीकेआईएमएस से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Corruption, Mafia And Crime’: PM Modi Attacks DMK Govt As He Sounds NDA’s Poll Bugle In Tamil Nadu – Delhi News Daily
Next Article Silver prices soar by Rs 12,600/kg to inch near Rs 3.4 lakh; gold hits Rs 1.6 lakh mark. What should investors do? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ पूर्वी दिल्ली…

6 Min Read
Entertainment

Reggie Carroll Shot Dead In Mississippi; Fan Drops Katt Williams Claim – Delhi News Daily

Reggie Carroll Shot Dead In Mississippi; Fan Drops Katt Williams Claim Source link

0 Min Read
Entertainment

Chaos at Ajax: Game ABANDONED After Fireworks Erupt Inside Stadium in 5 Minutes – Delhi News Daily

Chaos at Ajax: Game ABANDONED After Fireworks Erupt Inside Stadium in 5 Minutes Source link

0 Min Read
Entertainment

D4vd Case Update: Justice for Celeste Rivas at RISK as Autopsy Results Remain DEFERRED? – Delhi News Daily

D4vd Case Update: Justice for Celeste Rivas at RISK as Autopsy Results Remain DEFERRED? Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?