Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: रमजान में रोजाना के फूड आइटम महंगे, बिगड़ा बजट, जानें दिल्ली में क्यों बढ़ रहे खाने पीने की चीजों के दाम – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > रमजान में रोजाना के फूड आइटम महंगे, बिगड़ा बजट, जानें दिल्ली में क्यों बढ़ रहे खाने पीने की चीजों के दाम – Delhi News Daily
Entertainment

रमजान में रोजाना के फूड आइटम महंगे, बिगड़ा बजट, जानें दिल्ली में क्यों बढ़ रहे खाने पीने की चीजों के दाम – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: March 14, 2026 6:25 am
delhinewsdaily
Share
Delhi news
SHARE


Contents
राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के कारण हो रही परेशानी को साफ देखा जा सकता है। बाजार में मिलने वाला खाने पीने वाला सामान गैस की किल्लत की वजह से उनके दाम आसमान छूने लगे हैं।आम लोगों के जेबों पर पड़ रहा सीधा असरलोग लकड़ी और कोयले का चूल्हा जलाने को मजबूर30 से 50 परसेंट बढ़ गए चीजों के दामदिल्ली में क्यों बढ़ रहे सामानों के दामकई होटल बंद तो कई बंद होने की कगार पर

राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के कारण हो रही परेशानी को साफ देखा जा सकता है। बाजार में मिलने वाला खाने पीने वाला सामान गैस की किल्लत की वजह से उनके दाम आसमान छूने लगे हैं।

Delhi news
नई दिल्ली: रमजान खत्म होने में अभी एक हफ्ते का वक्त बचा हुआ है। इफ्तार और सहरी के लिए रोजाना के मिलने वाले सामान के दाम गैस की किल्लत के वजह से आसमान छूने लगे हैं। जामा मस्जिद इलाके में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह लगातार कारोबारियों के बीच बैठकें हुई। इनमें तय किया गया है कि सभी दुकानदार अपने सामान की कीमतों को बढ़ाएंगे। वजह बताई गई कि सिलिंडर मिल नहीं रहे है या बहुत महंगे पढ़ रहे हैं।

आम लोगों के जेबों पर पड़ रहा सीधा असर

ऐसे में रमजान के टाइम होटलों को बंद तो नहीं किया जा सकता, लेकिन चीजों की कीमतें बढ़ाकर बाजार को चलाए रखने की कोशिश की जा सकती है। वहीं आम लोगों की जेब पर इसका बहुत बड़ा असर पड़ने जा रहा है। रोटी से लेकर बिरयानी तक डेढ़ से दो गुना महंगी हो चुकी है। कुछ जगहों पर तो चाय के रेट भी 15 से बढ़ाकर 30 रुपये तक कर दिए गए हैं।

लोग लकड़ी और कोयले का चूल्हा जलाने को मजबूर

पिछले कुछ सालों में दिल्ली से कोयले और लड़की को होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स से लगभग बाहर कर दिया गया। बार-बार पॉल्यूशन के चलते ग्रैप लगने की वजह से ज्यादातर लोगों ने गैसे के चूल्हों और तंदूरों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। लेकिन इस बार गैस की मार ऐसे पड़ी कि लोगों को इन ‘एनवायरनमेंट फ्रेंडली’ चूल्हों को बंद करके फिर से लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ा।

30 से 50 परसेंट बढ़ गए चीजों के दाम

मार्केट के पुराने कारोबारी और रहमतुल्लाह होटल से जुड़े फजलुर्रहमान ने बताया कि मीटिंग के बाद तय किया गया है कि रोटी से लेकर मुगलई फूड आइटम तक के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। रोटी जो पहले 7 रुपये की मिलती थी अब 10 रुपये की मिलेगी। बिरयानी, निहारी, कोरमा कबाब, शीरमाल, दही बड़े जैसे आइटम्स के दाम 30-50 पर्सेट तक बढ़ाए गए हैं।

दिल्ली में क्यों बढ़ रहे सामानों के दाम

इसके लिए वजह यही है कि गैस बहुत महंगी मिल रही है और हम लोगों ने तय किया है कि होटलों को इस वक्त बंद करने के बजाय कुछ दाम बढ़ाकर काम चलाया जाए। हम लोग इसमें कोई एक्स्ट्रा फायदा नहीं ले रहे हैं सिर्फ महंगी गैस के बोझ की वजह से दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उधर ओखला इलाके की बात करें तो यहां कोई मीटिंग तो नहीं की गई है लेकिन चीजों की कीमतें यहां भी बढ़ रही हैं।

कई होटल बंद तो कई बंद होने की कगार पर

ओखला विधानसभा मार्केट वेलफेयर असोसिएशन के प्रेजिडेंट खतीब तिहामी बताते हैं कि गैस की भारी किल्लत के चलते कई होटल तो बंद भी हो गए हैं। उनका कहना है कि कपड़ों से लेकर खाने-पीने का कारोबार करने वालों के लिए रमजान का महीना अहम होता है ऐसे में इन दिनों गैस की किल्लत से होटलों को बंद तक करना पड़ रहा है, इसकी भरपाई नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि गैस के लिए वो अपनी टीम के साथ जल्द ही एसडीएम से मिलकर ज्ञापन भी सौपेंगे।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Gautam Gambhir reflects on India’s World Cup win and backing Sanju Samson in the tournament – Delhi News Daily
Next Article Mutual fund portfolio down Rs 1.5 lakh in 12 days. Is the decline due to regular plans or market volatility? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Die My Love Trailer: Jennifer Lawrence and Robert Pattinson Starrer Die My Love Official Trailer – Delhi News Daily

Die My Love Trailer: Jennifer Lawrence and Robert Pattinson Starrer Die My Love Official Trailer Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्ली में कई स्थानों पर AQI 450 के पार, जानें अपने इलाके का हाल; अगले 6 दिन राहत नहीं – Delhi News Daily

दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।…

4 Min Read
Entertainment

‘Monarch: Legacy of Monsters’ Season 2 sets global premiere, with weekly rollout through March – The Times of India – Delhi News Daily

‘Monarch: Legacy of Monsters’ made a roaring entry into the spotlight with its gripping first season, blending family secrets, time-spanning…

3 Min Read
Entertainment

Influencer Ariela Mejia-Polanco, Known as ‘La Langosta,’ Killed in Targeted Shooting – Delhi News Daily

Influencer Ariela Mejia-Polanco, Known as ‘La Langosta,’ Killed in Targeted Shooting Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?