Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: वसंत कुंज बी-1 के निवासियों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन, इस प्रोजेक्ट के खिलाफ दे रहे धरना – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > वसंत कुंज बी-1 के निवासियों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन, इस प्रोजेक्ट के खिलाफ दे रहे धरना – Delhi News Daily
Entertainment

वसंत कुंज बी-1 के निवासियों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन, इस प्रोजेक्ट के खिलाफ दे रहे धरना – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 1, 2025 9:22 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के वसंत कुंज बी-1 के निवासियों ने अधिसूचित ‘मॉर्फोलॉजिकल रिज’ क्षेत्र में लग्जरी आवासीय टावर के निर्माण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया।इलाके पर बड़ा खतराप्रदर्शनकारियों ने किया दावालोगों के स्वास्थ्य को होगा नुकासानमेट्रो सुरंग सिर्फ 50-60 मीटर दूरनिर्माण से बढे़गा प्रदूषणलोगों ने किया आग्रह

दिल्ली के वसंत कुंज बी-1 के निवासियों ने अधिसूचित ‘मॉर्फोलॉजिकल रिज’ क्षेत्र में लग्जरी आवासीय टावर के निर्माण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया।

jantar mantar protest
नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत कुंज बी-1 के निवासियों ने अधिसूचित ‘मॉर्फोलॉजिकल रिज’ क्षेत्र में लग्जरी आवासीय टावर के निर्माण के खिलाफ रविवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया। आपको बता दें कि ‘मॉर्फोलॉजिकल रिज’ रिज क्षेत्र का वह हिस्सा होता है जिसमें रिज जैसी विशेषताएं हैं लेकिन यह अधिसूचित वन नहीं है।

इलाके पर बड़ा खतरा

लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कदम पर्यावरण कानूनों, रिज संरक्षण मानदंडों और उनकी आवासीय सोसायटी की स्वीकृत ‘लेआउट’ योजना का उल्लंघन करता है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि प्रस्तावित बहुमंजिला टावर और बहु-स्तरीय भूमिगत पार्किंग से इलाके के पारिस्थितिक संतुलन को खतरा है।

प्रदर्शनकारियों ने किया दावा

साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इससे संरचनात्मक जोखिम पैदा होगा और लगभग 5,000 निवासियों एवं हजारों स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा होगा। ‘बी-1 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ की कार्यकारी समिति के सदस्य डॉ. कमल विचानी ने कहा कि प्रभाव के आकलन के बिना बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

लोगों के स्वास्थ्य को होगा नुकासान

उन्होंने कहा कि ‘बी-1 का पूरा पारिस्थितिकी तंत्र कोई पर्यावरणीय समीक्षा किए बिना नष्ट किया जा रहा है। लंबे समय तक निर्माण कार्य जारी रहने से निवासियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचेगा।

मेट्रो सुरंग सिर्फ 50-60 मीटर दूर

एक अन्य निवासी अजय कुमार नौलखा ने निर्माण स्थल के करीब से गुजरने वाले मेट्रो गलियारे के विषय में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मेट्रो सुरंग सिर्फ 50-60 मीटर दूर है और चार-मंजिला भूमिगत पार्किंग बनाने के लिए विस्फोट की जरूरत होगी। इससे सुरंग और आस-पास की इमारतों को गंभीर खतरा है।

निर्माण से बढे़गा प्रदूषण

मेसोनिक पब्लिक स्कूल की शिक्षिका आयशा ने बताया कि वह रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने आगे कहा कि निर्माण से वायु संचार रुकेगा, ध्वनि और वायु प्रदूषण बढ़ेगा, तथा छात्रों में तनाव पैदा होगा, विशेषकर परीक्षाओं के निकट आने पर।

लोगों ने किया आग्रह

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली नगर निगम से निर्माण कार्य रोकने तथा स्वतंत्र पर्यावरणीय और संरचनात्मक समीक्षा कराने का आदेश देने का आग्रह किया।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Corruption charges: Bangladesh court convicts Sheikh Hasina to 5-year jail; niece Tulip Siddiq for 2 years – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Rate-sensitive sectors poised to drive next leg of earnings growth in FY26: Manish Sonthalia – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

जीटी करनाल बाइपास रोड पर खतरनाक तरीके से चला रहा था एसयूवी, दिल्ली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, गाड़ी जब्त – Delhi News Daily

दिल्ली पुलिस ने लापरवाही और खतरनाक तरीके से हाईवे पर एसयूवी चलाने के आरोप में 21 साल के युवक को…

4 Min Read
Entertainment

Wedding Chaos: Jake Paul’s Cake Punch Stuns Crowd at Logan Paul and Nina Agdal’s Ceremony – Delhi News Daily

Wedding Chaos: Jake Paul’s Cake Punch Stuns Crowd at Logan Paul and Nina Agdal’s Ceremony Source link

0 Min Read
Entertainment

Balti – Official Malayalam Trailer – Delhi News Daily

Balti - Official Malayalam Trailer Source link

0 Min Read
Entertainment

अवैध निर्माण की शिकायतों के बहाने लोगों से वसूली के कारोबार पर HC सख्त ! – Delhi News Daily

दिल्ली हाई कोर्ट ने अवैध निर्माण की शिकायतों के नाम पर वसूली करने वाले एक छोले-भटूरे विक्रेता अनिल लोधी पर…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?