Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: विकास के लिए स्थानीय निकायों को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम रेखा गुप्ता – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > विकास के लिए स्थानीय निकायों को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम रेखा गुप्ता – Delhi News Daily
Entertainment

विकास के लिए स्थानीय निकायों को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम रेखा गुप्ता – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 7, 2026 4:11 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली नगर निगम में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं को फाइलों की उलझन से मुक्त कर सीधे धरातल तक पहुंचाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है।विकास कार्यों में होती थी देरीलंबित परियोजनाओं में तेजी आएगी

दिल्ली नगर निगम में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं को फाइलों की उलझन से मुक्त कर सीधे धरातल तक पहुंचाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है।

CM Rekha Gupta
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं को फाइलों की उलझन से मुक्त कर सीधे धरातल तक पहुंचाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। अब दिल्ली नगर निगम ( एमसीडी ) आयुक्त के वित्तीय अधिकारों में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इस निर्णय के तहत अब आयुक्त अपने स्तर पर ही 50 करोड़ रुपये तक की योजनाओं और कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर सकेंगे। इससे न केवल निर्णय-प्रक्रिया तेज होगी बल्कि बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को शीघ्र लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा। सरकार का यह कदम सुशासन, विकास और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विकास कार्यों में होती थी देरी

फिलहाल दिल्ली नगर निगम आयुक्त को केवल 5 करोड़ रुपये तक की योजनाओं और कार्यों को स्वीकृत करने का ही अधिकार प्राप्त था, जबकि इससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं को अनुमोदन के लिए पहले निगम की स्थायी समिति से पारित कराना पड़ता था। इसके बाद निगम के सदन से अंतिम मंजूरी लेनी होती थी। इस बहुस्तरीय प्रक्रिया के कारण अनेक विकास कार्यों को अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ता था। आयुक्त के वित्तीय अधिकारों को बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये तक किए जाने से योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया अधिक सरल, त्वरित और प्रभावी हो सकेगी। इससे बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को तय समयसीमा में पूरा कर नागरिकों तक उनका प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना संभव हो सकेगा। यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और विकास कार्यों को धरातल पर गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है।

लंबित परियोजनाओं में तेजी आएगी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली के विकास के लिए स्थानीय निकायों को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। यह निर्णय मूलतः जनहित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया दूरदर्शी प्रशासनिक कदम है, जिसका सीधा लाभ राजधानी की जनता को प्राप्त होगा। इस कदम के बाद सड़कों, नालों, सफाई व्यवस्था, सामुदायिक सुविधाओं और अन्य बुनियादी नागरिक सेवाओं से जुड़े कार्य अब पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से पूरे होंगे। लंबे समय तक लंबित रहने वाली परियोजनाओं में तेजी आएगी, जिससे नागरिकों को दैनिक जीवन में आने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी। साथ ही, विकास कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन से संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा और सार्वजनिक धन की प्रभावशीलता भी बढ़ेगी।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, सोशल इश्यूज और फीचर का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। 2009 में न्यूज एजेंसी IANS से करियर की शुरुआत की। हिंदुस्तान (हिंदुस्टान टाइम्स ग्रुप) के सेंट्रल डेस्क पर 5 साल से अधिक समय तक रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का संपादकीय पेज संभाला। सात साल से ज्यादा समय प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने 2018 में आजतक (वेबसाइट) जॉइन किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल टीम को लीड किया। 2021 में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में पहुंचे, जहां वुमन टीम को लीड किया। इस दौरान उन्होंने फूड, कल्चर, रिलेशनशिप पर लिखा। अब NBT डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेन (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article T20 World Cup | ‘Sense of peace’ – Faheem Ashraf on heroics for Pakistan vs Netherlands – Delhi News Daily
Next Article F&O Talk | Nifty crosses 100-DMA, but consolidation looms; Sudeep Shah highlights 2 rally triggers – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Sheinelle Jones breaks down during her ‘Today’ co-hosting debut; honors late husband on first day | English Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Sheinelle Jones took her seat as the new co-host of 'Today with Jenna & Sheinelle’ on January 12, 2026, and…

4 Min Read
Entertainment

Anushka Sharma, Virat Kohli, Akshay Kumar, and more: Decoding why celebs swear by early dinner | – The Times of India – Delhi News Daily

Be it actors like Anushka Sharma, Kareena Kapoor Khan, and Akshay Kumar, or the cricketer and the ‘NH 10’ star’s…

7 Min Read
Entertainment

जनता के जीवन और सरकारी खजाने को पहुंचाया बड़ा नुकसान… दिल्ली हाई कोर्ट से आरोपी को नहीं मिली राहत – Delhi News Daily

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो की एक लाइन से 32 मीटर के तांबे का तार चुराने वाले आरोपी को…

3 Min Read
Entertainment

‘Festering Rot’ Rumours Erupt; Trump’s Black Glove Fuels Health Questions – Delhi News Daily

‘Festering Rot’ Rumours Erupt; Trump’s Black Glove Fuels Health Questions Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?