Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: शादीशुदा शख्स ने प्रेमिका का कराया जबरन अबॉर्शन, झगड़े में मारा चाकू फिर बाहर से ताला लगाकर हुआ फरार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > शादीशुदा शख्स ने प्रेमिका का कराया जबरन अबॉर्शन, झगड़े में मारा चाकू फिर बाहर से ताला लगाकर हुआ फरार – Delhi News Daily
Entertainment

शादीशुदा शख्स ने प्रेमिका का कराया जबरन अबॉर्शन, झगड़े में मारा चाकू फिर बाहर से ताला लगाकर हुआ फरार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 21, 2025 12:07 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में 35 साल की एक महिला से जबरन गर्भपात के बाद हुए झगड़े में शख्स उसको चाकू मारकर फरार हो गया। महिला का प्रेमी पहले से ही शादीशुदा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।मोबाइल लेकर घर को बाहर से लगाया ताला9 साल से शादीशुदा आदमी के साथ था रिलेशननवंबर में प्रेगनेंट हुई थी नेहा

दिल्ली में 35 साल की एक महिला से जबरन गर्भपात के बाद हुए झगड़े में शख्स उसको चाकू मारकर फरार हो गया। महिला का प्रेमी पहले से ही शादीशुदा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

crime news
नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक 35 साल की महिला को उसके प्रेमी ने जबरन अबॉर्शन को लेकर हुए झगड़े के बाद कई बार चाकू मारा। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह हमला मंगलवार को ओम विहार इलाके में नेहा के किराए के घर में हुआ।

मोबाइल लेकर घर को बाहर से लगाया ताला

पुलिस ने बताया कि नेहा नाम की महिला और यशपाल (43) के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान, यशपाल ने उसे बिस्तर पर गिरा दिया और चाकू से उसकी गर्दन पर कई बार वार करके मौके से फरार हो गया। आरोपी नेहा का मोबाइल फोन लेकर घर को बाहर से ताला लगाकर चला गया। नेहा ने शोर मचाया लेकिन बाद में वह बेहोश हो गई। एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी, और उसे दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को चाकू मारने की घटना के बारे में रात करीब 12.24 बजे कॉल आया। जब तक एक टीम मौके पर पहुंची, घायल महिला को पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका था।

9 साल से शादीशुदा आदमी के साथ था रिलेशन

डॉक्टरों को उसकी गर्दन पर अलग-अलग साइज़ के कई चाकू के घाव मिले। उसके हाथों और सीने पर भी खरोंचें थीं। पुलिस ने बताया कि जब उसे हॉस्पिटल लाया गया तो उसके नाक से खून बह रहा था और वह बेहोश थी। नेहा पिछले आठ-नौ सालों से यशपाल नाम के एक शादीशुदा आदमी के साथ रिलेशनशिप में थी, जो सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।

नवंबर में प्रेगनेंट हुई थी नेहा

नवंबर में नेहा प्रेग्नेंट हो गई। पुलिस ने बताया कि यशपाल ने कथित तौर पर नेहा को बिना बताए एक ड्रिंक में मिलाकर गर्भपात की गोलियां दे दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इस वजह से दोनों के बीच बार-बार झगड़े होने लगे। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Ajit Agarkar and Suryakumar Yadav press conference: On dropping Shubman Gill and other tough calls – Delhi News Daily
Next Article Gold EGR framework may need a review to revive India’s price-setter ambition: Sebi Chairman – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Dashavatar – Official Malayalam Teaser – Delhi News Daily

Dashavatar - Official Malayalam Teaser Source link

0 Min Read
Entertainment

Charlie Kirk: Antisemitic Theories Surge After Charlie Kirk’s Assassination – Delhi News Daily

Melania, Ivanka, Arnold Schwarzenegger & Hollywood Grieve Loss Of 'Turning Point' CEO Charlie KirkConservative activist Charlie Kirk, 31, was tragically…

3 Min Read
Entertainment

Will Katrina Kaif make her pregnancy news official soon? Photo of her flaunting her baby bump during an ad shoot goes viral | – The Times of India – Delhi News Daily

Speculation surrounds Katrina Kaif and Vicky Kaushal about a possible pregnancy. A photo from an ad shoot showing Katrina with…

6 Min Read
Entertainment

Emily Finn’s Prom Photos Resurface As Ex-Boyfriend Allegedly Kills Her In Shocking Murder-Suicide – Delhi News Daily

Emily Finn’s Prom Photos Resurface As Ex-Boyfriend Allegedly Kills Her In Shocking Murder-Suicide Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?