Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: शारीरिक संबंध के बाद कुंडली नहीं मिलने पर शादी से मुकरना अपराध है, हाई कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा? – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > शारीरिक संबंध के बाद कुंडली नहीं मिलने पर शादी से मुकरना अपराध है, हाई कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा? – Delhi News Daily
Entertainment

शारीरिक संबंध के बाद कुंडली नहीं मिलने पर शादी से मुकरना अपराध है, हाई कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा? – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 24, 2026 6:44 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
Delhi Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने एक शख्स की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उस पर एक महिला से शादी का वादा करके रिलेशन बनाने के आरोप लगे हैं। हालांकि, शादी का जिक्र आने पर उसने कुंडली नहीं मिलने की बात कही और सात फेरों से इनकार कर दिया। ऐसे में मामला अदालत पहुंचा। जानें फिर क्या हुआ।अदालत ने पूरे मामले में क्या कहाकैसे हाईकोर्ट तक पहुंचा केसशादी का वादा, फिर कुंडली नहीं मिलने पर इनकारशादी के बहाने बनाए थे संबंध, ऐसे में आरोपी को झटका

Delhi Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने एक शख्स की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उस पर एक महिला से शादी का वादा करके रिलेशन बनाने के आरोप लगे हैं। हालांकि, शादी का जिक्र आने पर उसने कुंडली नहीं मिलने की बात कही और सात फेरों से इनकार कर दिया। ऐसे में मामला अदालत पहुंचा। जानें फिर क्या हुआ।

delhi court news
दिल्ली हाईकोर्ट का शादी से इनकार पर अहम फैसला
नई दिल्ली: शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और फिर कुंडली नहीं मिलने पर विवाह से इनकार करना एक शख्स के लिए भारी पड़ गया। दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी शख्स की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उस पर शादी का वादा करके एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में कुंडली मिलान में विसंगति का हवाला देते हुए मुकर जाने का आरोप है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने आरोपी शख्स की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

अदालत ने पूरे मामले में क्या कहा

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने मामले को लेकर कहा कि आरोपी ने बार-बार आश्वासन के बाद कुंडली के मेल नहीं खाने पर विवाह से इनकार किया। ये भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध है। ऐसे में उच्च न्यायालय ने आरोपी शख्स को जमानत से इनकार कर दिया। आरोपी शख्स 4 जनवरी से न्यायिक हिरासत में है। नियमित जमानत की मांग करते हुए उसके वकील ने तर्क दिया कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से था और वे आठ साल से एक-दूसरे को जानते थे। ऐसे में विवाह के झूठे बहाने से दुष्कर्म का मामला इस पर लागू नहीं होता।

कैसे हाईकोर्ट तक पहुंचा केस

हालांकि, हाईकोर्ट ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज होने से पहले की घटनाओं के बारे में जांच की। इसमें अदालत ने पाया कि महिला ने नवंबर 2025 में एक शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी और उसके परिवार की ओर से कथित तौर पर विवाह का आश्वासन दिया गया। इसी के बाद युवती ने शिकायत वापस ले ली थी। बाद में, जब आरोपी ने जन्म कुंडली नहीं मिलने के आधार पर उससे शादी करने से इनकार किया, तो महिला ने जनवरी 2026 में आईपीसी की धारा 376 और बीएनएस की धारा 69 के तहत नई एफआईआर दर्ज कराई।

शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद कुंडली का मिलान नहीं होने का हवाला देना और शादी से मना करना अपराध के दायरे में आता है। ऐसे केस में धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप बनता है।

दिल्ली हाईकोर्ट

शादी का वादा, फिर कुंडली नहीं मिलने पर इनकार

वहीं, 17 फरवरी के अपने आदेश में अदालत ने कहा कि इन फैक्ट्स से केवल असफल संबंध का संकेत नहीं मिलता। बल्कि, कोर्ट ने इस बात की ओर इशारा किया कि आरोपी को अपने परिवार की ओर से कुंडली मिलान पर जोर देने की जानकारी होने के बावजूद बार-बार शादी का आश्वासन दिया गया था। अदालत ने कहा कि यह केवल संबंध के तोड़ने का मामला नहीं है, बल्कि महिला से किए गए वादे की प्रामाणिकता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

शादी के बहाने बनाए थे संबंध, ऐसे में आरोपी को झटका

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि किसी रिश्ते के टूटने या शादी न होने मात्र से आपराधिक कानून का सहारा नहीं लिया जा सकता। हालांकि, अदालत ने ये भी माना कि पहले दिए गए आश्वासनों के बावजूद कुंडली मिलान नहीं होने के आधार पर शादी से इनकार करने से वादे की प्रकृति पर सवाल उठते हैं। इस स्तर पर, ऐसा आचरण बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध के दायरे में आता है। ऐसे में कोर्ट ने आरोपी जमानत याचिका खारिज करते हुए आरोपों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की। इस दौरान रिपोर्टिंग के जरिए बड़ी खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। करीब 12 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article India vs Women Live Score: Follow updates from the 1st ODI here. (PTI Photo) Youth Congress President Uday Bhanu Chib Arrested Over Shirtless Protest At AI Summit – Delhi News Daily
Next Article Market volatility to persist amid geopolitical and tariff uncertainty: Amnish Aggarwal – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Delhi News: दिल्ली की हवा के साथ-साथ पानी भी खतरनाक, CGWB की रिपोर्ट ने चौंकाया; इन इलाकों के लिए खतरा – Delhi News Daily

दिल्ली के भूजल में फ्लोराइड, क्लोराइड, नाइट्रेट और आयरन का स्तर तय मानकों से अधिक पाया गया है। मॉनसून सीजन…

4 Min Read
Entertainment

दिल्ली में ट्रांसजेंडरों को मिलेगी फ्री बस यात्रा… रेखा सरकार कर रही तैयारी, जानें प्लान – Delhi News Daily

दिल्ली सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। राजधानी की सभी सरकारी बसों…

4 Min Read
Entertainment

दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने के लिए सरकार की खास पहल… 170 इंजिनियर-टेक्निशियन को ‘ब्रेथ ऑफ चेंज’ वर्कशॉप में दी गई ट्रेनिंग – Delhi News Daily

दिल्ली सरकार ने धूल प्रदूषण से निपटने हेतु 'ब्रेथ ऑफ चेंज' वर्कशॉप आयोजित की। इसमें 170 से अधिक इंजीनियरों को…

3 Min Read
Entertainment

Ismail Darbar opens up on fallout with Sanjay Leela Bhansali, says they had a good bond till ‘Heeramandi’: ‘He betrayed me twice’ | – The Times of India – Delhi News Daily

After creating timeless melodies in films like 'Hum Dil De Chuke Sanam' and 'Devdas', composer Ismail Darbar and filmmaker Sanjay…

6 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?