Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ‘सिरसा जी को धन्यवाद’ दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक ने ऐसा क्या कहा जो स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने तुरंत टोका – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ‘सिरसा जी को धन्यवाद’ दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक ने ऐसा क्या कहा जो स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने तुरंत टोका – Delhi News Daily
Entertainment

‘सिरसा जी को धन्यवाद’ दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक ने ऐसा क्या कहा जो स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने तुरंत टोका – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 6, 2026 2:21 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 साल पूरे होने पर चर्चा हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अजय दत्त ने दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को धन्यवाद कह दिया, जिस पर विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने चुटकी ली।दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा8 जनवरी तक चलेगा सत्र

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 साल पूरे होने पर चर्चा हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अजय दत्त ने दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को धन्यवाद कह दिया, जिस पर विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने चुटकी ली।

delhi assembly
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी विधानसभा सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसी दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अजय दत्त ने ऐसा कुछ कह दिया, जिस पर विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने चुटकी ले ली।

दरअसल आप विधायक अजय दत्त ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान पर विचार व्यक्त करने के बाद दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को धन्यवाद दे दिया। उन्होंने कहा, ‘सिरसा जी ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बोलने का मौका दिया, इसके लिए धन्यवाद’, इसी बीच तुरंत विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने अजय दत्त को टोका और कहा, ‘सिरसा जी ने…, ये प्रस्ताव तो कपिल जी का है।’ इसके बाद अजय दत्त ने स्पीकर और कपिल मिश्रा को धन्यवाद दिया। स्पीकर बिजेद्र गुप्ता ने हंसते हुए कहा, ‘घबरा गए ये’

दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती में लगाने का ‘झूठा’ आरोप फैलाने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा सदस्यों ने माफी की मांग की। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इस ‘गलत और भ्रामक बयान’ के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

8 जनवरी तक चलेगा सत्र

दिल्ली की आठवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 जनवरी से शुरू हो चुका है, जो 8 जनवरी तक चलेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो सदन की सहमति से इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन प्रदूषण को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सदन में दिल्ली प्रदूषण का मुद्दा उठाया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों ने ‘आप’ के सभी विधायकों को सदन से बाहर कर दिया। इस दौरान चार विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित भी कर दिया गया।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Quinton de Kock on T20 World Cup, mindest, pressure & playing with no Baggage – Delhi News Daily
Next Article Turtlemint Fintech eyes Rs 2,000cr IPO; to file updated draft papers with Sebi in next 2-weeks – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Body Language Expert Decodes Awkward Sussex Moment During Quasi-Royal Colombia Visit – Delhi News Daily

Royal Family Shares Emotional Holiday Moment After A Difficult And Challenging Year | WATCHPrince William and Kate Middleton have released…

1 Min Read
Entertainment

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में प्लास्टिक शेड से नीचे गिरने पर छात्र की मौत, पुलिस ने क्या बताया? – Delhi News Daily

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में प्लास्टिक शेड से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ…

3 Min Read
Entertainment

Trump Agrees To Sign Epstein Files Bill, But Online Critics Label His Remarks A ‘Deflection’ – Delhi News Daily

US President Trump said he is willing to ‘sign the bill’ to release the Epstein files if Congress approves it,…

3 Min Read
Entertainment

‘Stranger Things 5’ finale episode trailer: Millie Bobby Brown’s character Eleven’s team prepares for the last battle against Vecna; fans go berserk | – The Times of India – Delhi News Daily

The wait is over! The highly-anticipated trailer for 'Stranger Things 5' finale, titled 'The Rightside Up,' is finally here, and…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?