Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: सीएम रेखा गुप्ता का भरोसा, केंद्रीय बजट से दिल्ली के विकास और ‘विकसित भारत’ विजन को मिलेगा बल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > सीएम रेखा गुप्ता का भरोसा, केंद्रीय बजट से दिल्ली के विकास और ‘विकसित भारत’ विजन को मिलेगा बल – Delhi News Daily
Entertainment

सीएम रेखा गुप्ता का भरोसा, केंद्रीय बजट से दिल्ली के विकास और ‘विकसित भारत’ विजन को मिलेगा बल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 31, 2026 9:01 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया है कि आगामी केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ दिल्ली की विकास योजनाओं को भी गति देगा, जिसमें यमुना सफाई और मेट्रो विस्तार जैसी परियोजनाओं में केंद्रीय सहयोग शामिल है।दिल्ली की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में केंद्र की अहम भूमिका: सीएम रेखा गुप्ताकेंद्रीय बजट दिल्ली के विकास को देगा गति

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया है कि आगामी केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ दिल्ली की विकास योजनाओं को भी गति देगा, जिसमें यमुना सफाई और मेट्रो विस्तार जैसी परियोजनाओं में केंद्रीय सहयोग शामिल है।

delhi cm rekha gupta
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र सरकार का आगामी बजट विकसित भारत की संकल्पना को और सशक्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला केंद्र सरकार का बजट भारत को वर्ष 2047 तक एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बनाने में भी सहयोग देगा। यह बजट देश की आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम होगा। मुख्यमंत्री का मानना है कि केंद्र के बजटीय प्रावधानों का सकारात्मक प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी की विकास योजनाओं पर भी पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत को वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के विजन पर कार्य कर रहे हैं। इस दिशा में बुनियादी ढांचे का विकास और तकनीकी प्रगति केंद्र सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार का बजट राष्ट्रीय राजधानी को विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में भी सहयोग प्रदान करेगा।

दिल्ली की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में केंद्र की अहम भूमिका: सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री के अनुसार केंद्र सरकार पहले से ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभा रही है। यमुना की सफाई के लिए चल रहे प्रोजेक्ट्स और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में केंद्रीय सहयोग मिल रहा है। इसके अतिरिक्त दिल्ली मेट्रो के आगामी चरणों के विस्तार में भी केंद्र की वित्तीय सहभागिता बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं दिल्ली में भी प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी पहल स्वच्छ ऊर्जा, बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दे रही है, जिससे दिल्ली जैसे महानगर को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो के विस्तार में केंद्र सरकार की भूमिका निर्णायक रही है। दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं में केंद्र और दिल्ली सरकार की साझेदारी राजधानी के आधुनिक परिवहन ढांचे को मजबूत कर रही है।

केंद्रीय बजट दिल्ली के विकास को देगा गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। ऐसे में यह उम्मीद स्वाभाविक है कि आने वाला केंद्रीय बजट दिल्ली के समग्र विकास को नई गति देगा और विकसित भारत के साथ-साथ विकसित दिल्ली की सोच को भी और पंख लगाएगा।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Navjot Kaur Sidhu Quits Congress, Calls State Chief ‘Incapable and Corrupt’ – Delhi News Daily
Next Article Bangladesh Jamaat chief compares working women with prostitute; deletes X post – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

ग्रेटर कैलाश AQI@ 756, ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ वाले हालात, डरा रहा दिल्ली की जहरीली हवा पर किरण बेदी का पोस्ट – Delhi News Daily

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट गहरा गया है, कई इलाकों में AQI 500 के पार पहुंच…

4 Min Read
Entertainment

Shah Rukh Khan’s stylish Rs 14 lakh handbag steals attention at the airport- Watch video | – The Times of India – Delhi News Daily

Shah Rukh Khan was clicked at the airport late yesterday night as he left for Dubai. It was a quiet…

4 Min Read
Navbharat Times - Hindi News
Entertainment

Delhi MCD By Election Result 2025 Live: सात सीटों जीती BJP, 3 पर AAP का कब्जा, कांग्रेस की झोली में सिर्फ 1 सीट… जानें MCD उपचुनाव के नतीजे – Delhi News Daily

Delhi MCD By Election Result 2025 Live Updates, sec delhi gov in: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड में…

17 Min Read
Entertainment

CJI पर जूता फेंकने वाले एडवोकेट को कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों ने पीटा, बोलते रहे सनातन की जय हो – Delhi News Daily

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर जूता उछालने वाले वकील को कड़कड़डूमा कोर्ट में कुछ वकीलों ने पीट…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?