Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: सीएम रेखा गुप्ता ने 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन, कहा- हमने 10 महीनों में बदली दिल्ली की सूरत – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > सीएम रेखा गुप्ता ने 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन, कहा- हमने 10 महीनों में बदली दिल्ली की सूरत – Delhi News Daily
Entertainment

सीएम रेखा गुप्ता ने 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन, कहा- हमने 10 महीनों में बदली दिल्ली की सूरत – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 25, 2025 8:29 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शक्ति नगर से 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया। इन केंद्रों पर नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, दवाइयां सहित कई सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी।बेहतर इलाज हर किसी का अधिकारदिल्ली की सूरत बदलने की कोशिशपिछली सरकार पर साधा निशानाहॉस्पिटल की तरह काम करता है आरोग्य मंदिर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शक्ति नगर से 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया। इन केंद्रों पर नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, दवाइयां सहित कई सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी।

Cm rekha gupta
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को शक्ति नगर से अलग-अलग जिलों में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मॉडल टाउन के विधायक अशोक गोयल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, आवश्यक दवाइयां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग और टीकाकरण जैसी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध हैं।

बेहतर इलाज हर किसी का अधिकार

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र , वय वंदना योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिलकर दिल्ली में एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण कर रहे हैं, जहां बेहतर इलाज हर किसी का अधिकार है, दवाइयां किफायती हैं और आधुनिक सुविधाएं हर नागरिक की पहुंच में हैं।

दिल्ली की सूरत बदलने की कोशिश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन 10 महीनों में, हमने दिल्ली की सूरत बदलने की कोशिश की है। मैं कई बार इस इलाके में आई और सिर्फ टूटी हुई सड़कें देखीं। इतने सालों में इतने लंबे समय तक सरकार में रहने के बावजूद पिछली सरकारों में बहुत कम काम हुआ। सालों तक शहर को इसी हालत में छोड़ दिया गया।

पिछली सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने जनता से पूछा, “पिछले 10-11 सालों में, क्या आपके पिछले विधायक कभी आपके बीच ऐसे आए थे। क्या उन्होंने कभी ऐसे कदम उठाए। मोहल्ला क्लीनिक’ को लेकर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “सालों तक पिछली सरकारों ने ‘मोहल्ला क्लीनिक’ के आइडिया को बढ़ावा दिया, लेकिन असल में कितने लोग इन क्लीनिक में गए और उन्हें देखा?

हॉस्पिटल की तरह काम करता है आरोग्य मंदिर

उन्होंने बस बड़े हॉल या सड़कों के किनारे प्रोपेगैंडा पोस्टर लगाए, जिन पर उनकी बड़ी तस्वीरें लगी थीं। उन बड़ी तस्वीरों के पीछे बहुत कम काम था। दवा, डॉक्टर और कोई स्टाफ नहीं था। आज, एक आरोग्य मंदिर के अंदर कदम रखें और खुद देखें। हर एक आरोग्य मंदिर आपके प्राइमरी हॉस्पिटल की तरह काम करता है।”

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Is Michelle Obama taking Ozempic? Former First Lady shares photoshoot sneak peek; new pictures spark buzz – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Execution hurdles remain a big challenge for power firms: Dharmesh Kant – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Family Fears Romy Reiner’s Sanity Is “Hanging By A Thread” After Hollywood Tragedy | WATCH – Delhi News Daily

Family Fears Romy Reiner’s Sanity Is “Hanging By A Thread” After Hollywood Tragedy | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन की ईमेल से कैसे हो गया स्वामी चैतन्यानंद के ‘डर्टी गेम’ का खुलासा, जानिए – Delhi News Daily

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर कई छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इसका खुलासा उस समय हुआ जब…

6 Min Read
Entertainment

GRAP-4 in Delhi: स्कूलों के लिए बदले नियम, 50% स्टाफ वर्क फ्रॉम होम, ग्रैप-4 लागू होते ही दिल्ली सरकार का आया ये आदेश – Delhi News Daily

दिल्ली-एनसीआर में जानलेवा प्रदूषण के कारण ग्रैप-4 लागू किया गया है। इसके तहत, 50% सरकारी और निजी कर्मचारी रविवार से…

4 Min Read
Entertainment

Prince Andrew Photo Resurfaces as Lawmaker Identifies Woman as Trafficking Victim – Delhi News Daily

Royal Bombshell: Fergie 'Offered' Epstein A Woman After Prison Release?Fresh controversy is slamming the British monarchy after newly released Epstein…

1 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?