Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: सौरभ भारद्वाज समेत AAP के 3 नेताओं के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > सौरभ भारद्वाज समेत AAP के 3 नेताओं के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप – Delhi News Daily
Entertainment

सौरभ भारद्वाज समेत AAP के 3 नेताओं के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 25, 2025 9:47 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

Saurabh Bhardwaj
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं सौरभ भारद्वाज , संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कनॉट प्लेस में सार्वजनिक रूप से किए गए एक “राजनीतिक स्किट” से जुड़े वीडियो साझा किए। इन वीडियो में ईसाई समुदाय के लिए पूजनीय और सांस्कृतिक प्रतीक माने जाने वाले सांता क्लॉज को कथित तौर पर आपत्तिजनक और मजाकिया तरीके से दिखाया गया। वीडियो में सांता क्लॉज बने लोग सड़क पर बेहोश होते और गिरते हुए नजर आते हैं, जिन्हें राजनीतिक संदेश देने के लिए प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया बताया गया है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP नेता संजीव झा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक बीजेपी सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई है और दावा किया है कि धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो का मकसद यह दिखाना था कि दिल्ली आने वाले लोग प्रदूषण से कैसे प्रभावित हो रहे हैं। संजीव झा के अनुसार, यह मामला धार्मिक भावनाओं का नहीं बल्कि राजनीतिक भावनाओं का है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्कूलों में बच्चों को सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनाने पर रोक लगाने के आदेश आए, तब ऐसे लोगों की भावनाएं क्यों आहत नहीं हुईं। उन्होंने अन्य राज्यों में सांता क्लॉज के साथ हुई कथित बदसलूकी की घटनाओं का भी जिक्र किया।

AAP नेता आदिल अहमद खान ने भी एफआईआर की आलोचना करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता बीजेपी की कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब लाजपत नगर समेत अन्य जगहों पर कथित तौर पर बीजेपी समर्थकों द्वारा सांता क्लॉज के साथ बदसलूकी की गई, तब शिकायतकर्ता की भावनाएं क्यों आहत नहीं हुईं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चर्चों के बाहर ईसाई समुदाय के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाओं का भी हवाला दिया।

आदिल अहमद खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के “सांस लेने के अधिकार” के लिए लड़ रही है और एफआईआर से डरने वाली नहीं है। उन्होंने पुलिस से भी सवाल किया कि क्या उनके बच्चे दिल्ली में नहीं रहते और क्या उन्हें प्रदूषण से परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे जितनी भी एफआईआर दर्ज कराए, AAP अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, सोशल इश्यूज और फीचर का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। 2009 में न्यूज एजेंसी IANS से करियर की शुरुआत की। हिंदुस्तान (हिंदुस्टान टाइम्स ग्रुप) के सेंट्रल डेस्क पर 5 साल से अधिक समय तक रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का संपादकीय पेज संभाला। सात साल से ज्यादा समय प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने 2018 में आजतक (वेबसाइट) जॉइन किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल टीम को लीड किया। 2021 में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में पहुंचे, जहां वुमन टीम को लीड किया। इस दौरान उन्होंने फूड, कल्चर, रिलेशनशिप पर लिखा। अब NBT डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेन (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें