Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: 1 अक्टूबर को पद संभालेंगे दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा, जानिए उनकी पूरी प्रोफाइल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > 1 अक्टूबर को पद संभालेंगे दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा, जानिए उनकी पूरी प्रोफाइल – Delhi News Daily
Entertainment

1 अक्टूबर को पद संभालेंगे दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा, जानिए उनकी पूरी प्रोफाइल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 28, 2025 5:55 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


सीनियर IAS अधिकारी राजीव वर्मा को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह 1 अक्टूबर को अपना पदभार संभालेंगे।

Chief Secretary Rajiv Verma
नई दिल्लीः सीनियर IAS अधिकारी राजीव वर्मा को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा मुख्य सचिव धर्मेंद्र की जगह लेंगे, जो 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। गृह मंत्रालय ने रविवार शाम इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि 1992 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी वर्मा को चंडीगढ़ से ट्रांसफर कर दिल्ली भेजा जा रहा है और वे 1 अक्टूबर 2025 से कार्यभार संभालेंगे।

चंडीगढ़ के मुख्य सचिव के पद पर तैनात

राजीव वर्मा जनवरी 2024 से चंडीगढ़ के मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। उससे पहले वे 2022 से 2024 तक चंडीगढ़ में एडवाइज़र टू द एडमिनिस्ट्रेटर (एडिशनल सेक्रेटरी स्तर) के पद पर रहे। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले वर्मा IIT से एमटेक की डिग्री रखते हैं।

दिल्ली से पुराना नाता

दिल्ली से उनका पुराना नाता रहा है। 2018 से 2022 तक वे दिल्ली सरकार में वित्त और राजस्व सचिव रहे। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के परिवहन विभाग और कई अन्य अहम विभागों में सचिव और अतिरिक्त सचिव के तौर पर भी काम किया है।

लंबा प्रशासनिक करियर

अपने करीब 30 साल लंबे प्रशासनिक करियर में राजीव वर्मा ने केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे प्रमुख विभागों में भी जिम्मेदारियां निभाई हैं। अब 1 अक्टूबर से वे दिल्ली के नए मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, सोशल इश्यूज और फीचर का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। 2009 में न्यूज एजेंसी IANS से करियर की शुरुआत की। हिंदुस्तान (हिंदुस्टान टाइम्स ग्रुप) के सेंट्रल डेस्क पर 5 साल से अधिक समय तक रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का संपादकीय पेज संभाला। सात साल से ज्यादा समय प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने 2018 में आजतक (वेबसाइट) जॉइन किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल टीम को लीड किया। 2021 में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में पहुंचे, जहां वुमन टीम को लीड किया। इस दौरान उन्होंने फूड, कल्चर, रिलेशनशिप पर लिखा। अब NBT डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेन (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें