Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: गीतांजलि एन्क्लेव में सैकड़ों लोगों को सता रही भविष्य की चिंता,कहा ‘प्रशासन ने मदद की बात कही लेकिन…’ – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > गीतांजलि एन्क्लेव में सैकड़ों लोगों को सता रही भविष्य की चिंता,कहा ‘प्रशासन ने मदद की बात कही लेकिन…’ – Delhi News Daily
Entertainment

गीतांजलि एन्क्लेव में सैकड़ों लोगों को सता रही भविष्य की चिंता,कहा ‘प्रशासन ने मदद की बात कही लेकिन…’ – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 7, 2025 5:29 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के गीतांजलि एन्क्लेव में नाला टूटने से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, उनके घरों में पानी भर गया है। लोगों को अपने बच्चों के पढ़ाई के दस्तावेज और जमीन के कागजात की चिंता सता रही है, जो मकानों के अंदर ही रह गए हैं।राहत कैंप पर किया हंगामाप्रशासन ने मदद की बात कही लेकिन…कम होने की बजाय बढ़ रहा पानीआगे क्या होगा पता ही नहीं

दिल्ली के गीतांजलि एन्क्लेव में नाला टूटने से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, उनके घरों में पानी भर गया है। लोगों को अपने बच्चों के पढ़ाई के दस्तावेज और जमीन के कागजात की चिंता सता रही है, जो मकानों के अंदर ही रह गए हैं।

GEETANJLI ENCLAVE
नवीन निश्चल,नई दिल्ली: बाबा हरिदास नगर थाना इलाके के गीतांजलि एनक्लेव के सैकड़ों लोग अपने घर, सामान और जरूरी कागजात को लेकर काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि जल्दबाजी में घर से तो निकल गए, लेकिन बच्चों के पढ़ाई के डॉक्युमेंट्स, जमीन के कागजात इत्यादि सब मकान के अंदर ही रह गए हैं। पानी कम होने की जगह बढ़ रहा है। ऐसे में भविष्य में उन लोगों का क्या होगा, समझ में नहीं आ रहा है। ज्यादा दिन तक मकान पानी में डूबा रह गया तो गिरने का खतरा रहेगा।

राहत कैंप पर किया हंगामा

बता दें कि लोगों ने एक दिन पहले इसे लेकर एमसीडी स्कूल पर बने राहत कैंप पर हंगामा भी किया था। लोग सड़क पर धरना देने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन एन वक्त पर डीएम साउथ वेस्ट चैतन्य प्रसाद, एसीपी नजफगढ़ महेश नारायण आदि पुलिस ऑफिसर ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत करवाया। शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उस नाले का जायजा मोटर बोट के जरिए लिया, जिसके टूटने से गीतांजलि एन्क्लेव और आसपास का एरिया पानी में डूब गया है।

प्रशासन ने मदद की बात कही लेकिन…

गली नंबर 6 में रहने वाली कुसुम देवी का कहना है कि परिवार में 5 लोग हैं। जो कपड़ा पहनकर आए थे, वही साथ में है। हम लोगों की रोजी रोटी का सवाल है, यहां खाना तो मिल रहा है। लेकिन हम लोगों का क्या होगा, यह समझ में नहीं आ रहा है ? प्रशासन ने मदद की बात कही है, लेकिन बाद में क्या होगा।

कम होने की बजाय बढ़ रहा पानी

शीला देवी ने बताया कि पानी कम होने की बजाय बढ़ रहा है। सारा सामान तो घर के अंदर ही रह गया है। घर धंसने का डर है। स्कूल, कॉलेज के सर्टिफिकेट, जमीन के कागजात सब अंदर ही रह गए हैं। सब कुछ बर्बाद हो रहा है।

आगे क्या होगा पता ही नहीं

चम्पा देवी का कहना है कि हम लोग घर से बेघर हो गए हैं। घर में पानी और कीड़े भरे हुए हैं। बेटी की शादी के लिए सामान इकट्ठा किया था, सब पानी में खराब हो रहा है। यहां तो सब लोग पेट पाल रहे हैं। आगे क्या होगा पता ही नहीं चल रहा है।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Youth seethe at overnight social media ban in Nepal – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Who is Hisahito? Japan’s dragonfly-loving prince; first male royal adult in 40 years – The Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘If Not Minister, Then…’: Telangana Congress MLA Expects Cabinet Berth, Signals Ambition For CM Post – Delhi News Daily
  • Urban India may account for 70% of GDP in FY26: Dun & Bradstreet report – Delhi News Daily
  • लाल किला ब्लास्ट केस: अदालत ने एनआईए को जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का और समय दिया – Delhi News Daily
  • What will be India’s playing XI against Pakistan? – Delhi News Daily
  • How Tarique Rahman’s India-Inspired Poll Tactics Paid Off In Bangladesh Elections – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Shelby Oaks – Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

Shelby Oaks - Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ Source link

0 Min Read
Entertainment

आतंकी उमर के साथी आमिर की NIA हिरासत 7 दिन और बढ़ी, दिल्ली ब्लास्ट केस में अब और होंगे नए खुलासे! – Delhi News Daily

दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली की…

4 Min Read
Entertainment

15 साल का टैक्स दिया और चलेगी सिर्फ 10 साल… दिल्ली में पुरानी कारों के बाहर होने पर छिड़ी बहस – Delhi News Daily

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। अब 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल…

4 Min Read
Entertainment

दिल्ली नगर निगम और GDMA में आर-पार, मांगा टोल कलेक्शन का आधा हिस्सा – Delhi News Daily

दिल्ली नगर निगम की टोल प्लाजा को लेकर लगातार मुश्किलें​ बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां NHAI कुछ टोल…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?