Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: बीजद ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार, सांसद सुभाशीष खुंटिया ने बताई वजह – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > बीजद ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार, सांसद सुभाशीष खुंटिया ने बताई वजह – Delhi News Daily
Entertainment

बीजद ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार, सांसद सुभाशीष खुंटिया ने बताई वजह – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 9, 2025 8:55 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को संसद में मतदान हो रहा है। इसी दौरान बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चुनाव में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों से कहा है कि वे किसी भी उम्मीदवार को वोट न दें।चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लियाजीत के सिलसिले में कुछ कहना मुश्किल

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को संसद में मतदान हो रहा है। इसी दौरान बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चुनाव में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों से कहा है कि वे किसी भी उम्मीदवार को वोट न दें।

सांसद सुभाशीष खुंटिया

नई दिल्ली:
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को संसद में मतदान प्रक्रिया जारी है। इस बीच बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चुनाव बहिष्कार का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी के सांसदों से किसी के भी पक्ष में वोट करने से मना कर दिया है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए ) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है।

बीजद का कोई भी सांसद मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने नहीं पहुंचा। पार्टी ने यह निर्णय भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक से दूरी बनाए रखने के लिए लिया है।

चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया

बीजद के राज्यसभा सदस्य सुभाशीष खुंटिया ने बायकॉट की वजह बताई, उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता नवीन पटनायक ने फैसला किया है कि वह उपराष्ट्रपति पद के लिए किसी के भी पक्ष में वोटिंग नहीं करेंगे। उन्होंने सभी सांसदों से विचार-विमर्श करने के बाद चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इसलिए हमारे सभी सांसदों ने फैसला किया है कि वे वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे।

खुंटिया ने कहा कि हमारी रीजनल पार्टी है और हमारा उद्देश्य ओडिशा की जनता के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि हम अब न तो इंडिया गठबंधन में हैं और न ही एनडीए के गठबंधन में हैं। हम सिर्फ ओडिशा की भलाई के लिए काम करते हैं।

जीत के सिलसिले में कुछ कहना मुश्किल

जब सुभाशीष खुंटिया से पूछा गया कि आपको क्या लगता है, विपक्ष का उम्मीदवार जीत पाएगा या फिर सीपी राधाकृष्णनन अगले उपराष्ट्रपति बनने जा रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में किसी भी पार्टी में सांसद पर किसी तरीके का व्हिप जारी नहीं होता है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कौन सा सांसद किसके पक्ष में वोट करेगा।

बता दें कि राज्यसभा में बीजू जनता दल के सात सांसद निरंजन बिशी, सुलता देव, मुजीबुल्ला खान, सुभाशीष खुंटिया, मानस रंजन मंगराज, सस्मित पात्रा और देबाशीष सामंतराय हैं। लोकसभा में बीजेडी का कोई सांसद नहीं है।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘I don’t feel like myself anymore’: Indian-origin couple’s story of being punched, kicked by Chinese man at Switzerland hotel goes viral – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article News18 Vice President Polls: All Andhra Votes For NDA Pick; ‘Jagan Reddy Not Spineless’, Says YSRCP – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘No Denial Or Stoppage Of Funds To States On Any Scheme’: FM Sitharaman In Rajya Sabha – Delhi News Daily
  • PFC, REC say merger transition smooth; merged firm to have 20% exposure cap – Delhi News Daily
  • Trump ‘Trapped in Bronzer? Professional Weighs In After POTUS’ Latest ‘Otherworldly’ Look Goes VIRAL – Delhi News Daily
  • T20 World Cup | Tilak Varma provides update on Abhishek’s fitness, mindset during rehab – Delhi News Daily
  • ‘Will Fight For Farmers’: Rahul Gandhi After BJP MP Moves Substantive Motion In Lok Sabha – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिल्ली में ट्रांसजेंडरों को मिलेगी फ्री बस यात्रा… रेखा सरकार कर रही तैयारी, जानें प्लान – Delhi News Daily

दिल्ली सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। राजधानी की सभी सरकारी बसों…

4 Min Read
Entertainment

Anna Kepner Murder Mystery: Private Investigator Says Cabin Evidence Could Nail The Killer – Delhi News Daily

Anna Kepner Murder Mystery: Private Investigator Says Cabin Evidence Could Nail The Killer Source link

0 Min Read
Entertainment

All about Kritika Kamra’s academic qualification amidst her viral ‘Breakfast’ post with Gaurav Kapur | – The Times of India – Delhi News Daily

Photos of Kritika Kamra and sports presenter Gaurav Kapur have set off speculation about their relationship status, with eagle-eyed fans…

3 Min Read
Entertainment

‘Baby I still have options’: Mumtaz once recalled how 85-year-old Dev Anand had three women peeping in his room | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Legendary actor Dev Anand was the very definition of charm and charisma in Hindi cinema. Over a glittering career spanning…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?