Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi News: ठक-ठक गैंग का बदमाश हुआ गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi News: ठक-ठक गैंग का बदमाश हुआ गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi News: ठक-ठक गैंग का बदमाश हुआ गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 12, 2025 12:28 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
क्राइम ब्रांच ने ठक-ठक गैंग के एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर इलाके में हुई दो वारदात में शामिल था। यह ठक-ठक गिरोह कार की खिड़कियां तोड़ने और लैपटॉप, नकदी और कीमती सामान चोरी करने के लिए जाना जाता है।क्राइम-1वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामदक्राइम-2हत्या के प्रयास के मामले में वॉन्टेड अरेस्टबाकी आरोपियों की तलाश जारी

क्राइम ब्रांच ने ठक-ठक गैंग के एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर इलाके में हुई दो वारदात में शामिल था। यह ठक-ठक गिरोह कार की खिड़कियां तोड़ने और लैपटॉप, नकदी और कीमती सामान चोरी करने के लिए जाना जाता है।

Crime Branch arrested criminal of Thak-Thak gang
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ठक-ठक गैंग बदमाश को किया अरेस्ट

क्राइम-1

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ठक-ठक गैंग के एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर इलाके में हुई दो वारदात में शामिल था। आरोपी कृष्णा उर्फ गोपाल (27) दक्षिण भारत ठक-ठक गिरोह का सदस्य है। डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदौरा ने बताया कि दक्षिण भारत का यह ठक-ठक गिरोह कार की खिड़कियां तोड़ने और लैपटॉप, नकदी और कीमती सामान चोरी करने के लिए जाना जाता है। इस गिरोह के दो सदस्यों को गोरखपुर पुलिस ने एक चोरी के लैपटॉप, नकदी, उनके वाहन पर लगी एक जाली आयकर विभाग की प्लेट, सात चाबियों के गुच्छे, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, 13 डोंगल और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया था।

वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद

उनके पास से वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद हुई। आरोपी कृष्णा उनका तीसरा साथी था, जो लगातार पुलिस से बच रहा था। वह अपना ठिकाना बदल रहा था। गोरखपुर पुलिस ने आरोपी के बारे में वेस्टर्न रेंज (2) टीम से संपर्क किया, क्योंकि आरोपी दिल्ली के आईटीओ के पास स्थित अन्ना कॉलोनी का रहने वाला है। टीम ने उसकी कॉलोनी के पास ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोच लिया।

क्राइम-2

हत्या के प्रयास के मामले में वॉन्टेड अरेस्ट

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के मामले में वॉन्टेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशु (23) हाल ही में सब्जी मंडी इलाके में हुई वारदात में वॉन्टेड था। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल ली है। साथ ही बताया कि वह पुलिस ने बचने के लिए अलग-अलग जगह छिप रहा था। वारदात में शामिल उसके साथी अभी भी फरार है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदौरा ने बताया, बीती 7 सितंबर को पुरानी रंजिश के चलते दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उसी दौरान आरोपी और उसके साथियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को कई गंभीर चोटें आईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए, हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। फरार आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की एंटी गैंग स्क्वाड भी लगा। उन्हें सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी द्वारका सेक्टर-16 के नाला रोड पर आएगा। पुलिस टीम ने वहां ट्रैप लगाकर आरोपी को पकड़ लिया। वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

कुणाल कश्यप

लेखक के बारे मेंकुणाल कश्यपकुणाल कश्यप, सान्ध्य टाइम्स/नवभारत टाइम्स में रिपोर्टर हैं। वह करीब दस वर्षों से दिल्ली में होने वाले क्राइम को कवर कर रहे हैं। क्राइम के अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, कंज्यूमर कोर्ट, डीडीए और सामाजिक मुद्दों को भी कवर करते हैं। करीब चार वर्ष से सान्ध्य टाइम्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह वहां कई एक्सक्लुसिव स्टोरी करने के साथ साथ अनसुलझे केसों पर क्राइम मिस्ट्री, केके की क्राइम कथा जैसे कॉलम भी चला चुके हैं। इससे पहले करीब छह वर्षों तक पंजाब केसरी अखबार में काम किया है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु नानक दे‌व खालसा कॉलेज से बीए ऑनर्स हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Outrageous act of cruelty’: Trump admin destroys nearly $10M worth of contraceptives – what report said – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article ‘Parallel BJP In Ambala’: Anil Vij’s Claim Sparks Buzz Of Internal Rift In Haryana – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Time Will Answer…’: Shivakumar Hints At Discussing Power-Sharing Formula With Sonia Gandhi – Delhi News Daily
  • GST rate cut benefits begin reflecting in HUL Q3 numbers: Kaustubh Pawaskar – Delhi News Daily
  • ‘Geminis like Aquarians’: Courteney Cox’s birthday wish for FRIENDS co-star Jennifer Aniston is all things nostalgic | English Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • T20 World Cup | USA’s Shubham Ranjane on Pakistan of 2024 T20 World Cup vs 2026 – Delhi News Daily
  • ‘Will Purchase From Whoever We Want’: Asaduddin Owaisi On Russian Oil Purchase – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘De De Pyaar De 2’ box office collection day 11: The Ajay Devgn, R Madhavan, Rakul Preet Singh starrer performs better than new releases ‘Masti 4’, ‘120 Bahadur’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Ajay Devgn's 'De De Pyaar De 2' which is a sequel to the first part which released in 2019 has…

5 Min Read
Entertainment

Aamir Khan’s team drops heartfelt review of Mohit Suri’s ‘Saiyaara’ : ‘Ahaan Panday and Aneet Padda shine in their debut’ | Hindi Movie News – Times of India – Delhi News Daily

Aamir Khan has shared a heartwarming post appreciating the makers of 'Saiyaara', starring Ahaan Panday and Aneet Padda in the…

5 Min Read
Entertainment

Mortal Kombat II – Official Hindi Trailer – Delhi News Daily

Mortal Kombat II - Official Hindi Trailer Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्ली में क्यों हो रहा डीटीसी का मुख्यालय ध्वस्त? जानें सीएम रेखा गुप्ता क्या बड़ा करने वाली हैं – Delhi News Daily

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) का इंद्रप्रस्थ डिपो स्थित भवन अगले तीन महीनों में ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके स्थान पर…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?