Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: डूसू चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई नेताओं ने दी बधाई – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > डूसू चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई नेताओं ने दी बधाई – Delhi News Daily
Entertainment

डूसू चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई नेताओं ने दी बधाई – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 19, 2025 4:33 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शानदार जीत हुई है, जिस पर अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बधाई दी है। एबीवीपी के आर्यन मान अध्यक्ष, कुणाल चौधरी सचिव और दीपिका झा संयुक्त सचिव चुने गए हैं।जेपी नड्डा ने क्या कहा?रेखा गुप्ता ने ABVP संगठन को लेकर क्या कहा?रवि किशन ने भी दी बधाई

DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शानदार जीत हुई है, जिस पर अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बधाई दी है। एबीवीपी के आर्यन मान अध्यक्ष, कुणाल चौधरी सचिव और दीपिका झा संयुक्त सचिव चुने गए हैं।

abvp
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत के बाद केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बड़े नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस चुनाव में एबीवीपी के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद जीता, कुणाल चौधरी ने सचिव पद जीता और दीपिका झा संयुक्त सचिव चुनी गईं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की प्रचंड जीत पर परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह जीत युवाओं की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है। इस विजय से परिषद की छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने की यात्रा को और अधिक गति मिलेगी।”

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी एबीवीपी की विजय पर युवा साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए एबीवीपी ने सदैव युवाओं को राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित किया है। यह विजय दर्शाती है कि युवा पीढ़ी ‘राष्ट्र प्रथम’ के संदेश को अपना रही है, जो भारत को एक उज्ज्वल और सुदृढ़ भविष्य की ओर ले जाएगा।”

रेखा गुप्ता ने ABVP संगठन को लेकर क्या कहा?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह जीत सिर्फ एक संगठन की नहीं, बल्कि हर उस युवा की है जो राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा और संघर्ष को अपने जीवन का मार्ग मानता है। मुझे गर्व है कि मैंने भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में यही संस्कार जिए और सीखे।”

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “यह परिणाम दिखाता है कि दिल्ली का युवा ज्ञान, शील और एकता के उस विचार और संघर्ष के पथ पर अडिग है जिसे एबीवीपी ने दशकों पहले स्थापित किया था। यही युवा शक्ति भविष्य में दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और एक सशक्त, संस्कारित और आत्मविश्वासी राजधानी के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करेगी।”

रवि किशन ने भी दी बधाई

बीजेपी सांसद रवि किशन ने विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “दिल्ली में भगवा रंग चढ़ा। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी को प्राप्त प्रचंड जीत पर विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह जीत एबीवीपी के प्रति विद्यार्थियों के अटूट विश्वास, विकसित विश्वविद्यालय के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के संकल्प और अभाविप के प्रति विद्यार्थियों के आशीर्वाद व स्नेह की जीत है।”

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Adding fuel to already existing fire’: New York’s Hindu-Americans push back against Zohran Mamdani; flay mayoral frontrunner – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article ‘From Party Workers To World Leaders…’: Amit Shah Lauds PM Modi’s Leadership Style | News18 Exclusive – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के 41 राजनीतिक दलों को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की – Delhi News Daily

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 41 ऐसे राजनीतिक दलों को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी…

3 Min Read
Entertainment

Field to films: Bollywood actors who were national-level athletes; number 3 will colour you impressed | – The Times of India – Delhi News Daily

Image Credit: AI Generated Bollywood, the cine-verse where people from different backgrounds join together to celebrate cinema, has some prolific…

6 Min Read
Entertainment

AAP ने SSC से कर दी बड़ी मांग, केजरीवाल बोले- भविष्य के लिए सवाल पूछने पर देश के युवा लाठियां खा रहे – Delhi News Daily

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एसएससी की परीक्षाएं लाखों युवाओं की जिंदगी बदल सकती हैं, लेकिन प्रक्रिया ही सवालों के…

4 Min Read
Entertainment

आतिशी के बयान मामले में बड़ा अपडेट, नोटिस के जवाब में पंजाब के उपसचिव ने दिल्ली सरकार को भेजा लेटर, क्या कहा? – Delhi News Daily

Atishi Comment Controversy: आतिशी के कथित बयान को लेकर जारी विवाद पर अहम जानकारी सामने आई है। दिल्ली असेंबली सेक्रेटिएट…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?