Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्लीः 500 सीसीटीवी खंगालने के बाद… आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्लीः 500 सीसीटीवी खंगालने के बाद… आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्लीः 500 सीसीटीवी खंगालने के बाद… आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 3, 2025 3:34 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
आरकेपुरम थाना पुलिस ने हिट-एंड-रन मामले को सुलझाते हुए आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की क्षतिग्रस्त मारुति अर्टिगा कार भी बरामद कर ली गई है। यह घटना भीकाजी कामा प्लेस के पास रिंग रोड पर हुई थी।साक्ष्यों के आधार पर FIR दर्ज500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालेआगे की जांच जारी

आरकेपुरम थाना पुलिस ने हिट-एंड-रन मामले को सुलझाते हुए आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की क्षतिग्रस्त मारुति अर्टिगा कार भी बरामद कर ली गई है। यह घटना भीकाजी कामा प्लेस के पास रिंग रोड पर हुई थी।

Delhi hit-and-run case
हिट-एंड-रन मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
नई दिल्लीः दिल्ली में आरकेपुरम थाना पुलिस ने हिट-एंड-रन मामले को सुलझाते हुए आरोपी सत्यवीर सिंह (39) को गिरफ्तार कर लिया है। डेरोली जाट, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) निवासी आरोपी की क्षतिग्रस्त मारुति अर्टिगा कार भी बरामद कर ली गई है। यह घटना भीकाजी कामा प्लेस के पास रिंग रोड पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक, एक पीसीआर कॉल मिली कि रिंग रोड पर होटल हयात रीजेंसी के पास एक अज्ञात वाहन ने दुर्घटना को अंजाम दिया। एसआई मनीष मीणा और हेड कांस्टेबल योगेश तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां एक क्षतिग्रस्त सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल मिली।

साक्ष्यों के आधार पर FIR दर्ज

घायल बिजेंद्र कुमार मीणा (43) निवासी दौसा (राजस्थान) को पहले ही एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। चूंकि कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल के निरीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, इंस्पेक्टर रविंदर कुमार त्यागी, एसएचओ आरके पुरम, के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई मनीष मीणा, हेड कांस्टेबल योगेश और कांस्टेबल लोकेश शामिल थे।

500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले

इस टीम ने एसीपी बब्बर भान, वसंत विहार, के मार्गदर्शन में काम किया। पुलिस ने रिंग रोड पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से धौला कुआं तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में एक सफेद मारुति अर्टिगा कार मोटरसाइकिल के पीछे दिखी, लेकिन कम रोशनी के कारण नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी। टीम ने सफदरजंग एन्क्लेव, आरके पुरम, मोती बाग, धौला कुआं, महिपालपुर और गुरुग्राम में 500 से अधिक सीसीटीवी और एएनपीआर फुटेज का विश्लेषण किया। आखिरकार, वाहन की पहचान हुई। चालक सत्यवीर सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

आगे की जांच जारी

पूछताछ में सत्यवीर ने कबूल किया कि वह आईएसबीटी आनंद विहार से यात्रियों को लेकर गुरुग्राम जा रहा था, तभी उसकी कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। घबराहट में वह मौके से भाग गया। सत्यवीर स्नातक और विवाहित है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह दिल्ली-एनसीआर में किराए की कार चलाता है। मामले की जांच जारी है।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article New Hampshire triple murder case: Eric Sweeney pleads guilty to killings; prosecutors seek 97-year sentence | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Watch: Abu Dhabi Police share real car crash video showing horrific chain-reaction caused by sudden stop | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Shock Outside Court: Alan Jackson Quits Rob & Michele Case, Exit Sparks Questions – Delhi News Daily

While speculation was running wild over Alan Jackson’s next courtroom move, the celebrity defense lawyer made a decision no one…

1 Min Read
Entertainment

Did Premanandji Maharaj warn Rajpal Yadav about difficult times two months ago? Here’s what he had said | – The Times of India – Delhi News Daily

Rajpal Yadav is currently in the Tihar jail and his bail application has now been moved to Monday, February 16,…

3 Min Read
Entertainment

Epstein Files Surface Chilling Assault Claim Naming Trump | WATCH – Delhi News Daily

Trump Whacked By Plane Toilet Door; Leavitt Jumps In; Secret Service Moment Goes ViralA lighthearted moment went viral aboard Air…

1 Min Read
Entertainment

Bachu Ni Benpani – Official Trailer – Delhi News Daily

Bachu Ni Benpani - Official Trailer Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?