Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के सरकारी स्कूल में टीचर्स की ‘गंदी हरकत’, वीडियो वायरल होने के बाद बवाल, प्रिंसिपल सहित 5 सस्पेंड – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के सरकारी स्कूल में टीचर्स की ‘गंदी हरकत’, वीडियो वायरल होने के बाद बवाल, प्रिंसिपल सहित 5 सस्पेंड – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के सरकारी स्कूल में टीचर्स की ‘गंदी हरकत’, वीडियो वायरल होने के बाद बवाल, प्रिंसिपल सहित 5 सस्पेंड – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 4, 2025 12:37 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के एमसीडी स्कूल के टीचर्स की गंदी हरकत करते वीडियो सामने आने के बाद प्रिंसिपल सहित 5 को सस्पेंड कर दिया गया है।शिक्षक संगठन के पदाधिकारीप्रिंसिपल की भूमिका संदिग्धऐसे सामने आया मामलामंगोलपुरी का मामला

दिल्ली के एमसीडी स्कूल के टीचर्स की गंदी हरकत करते वीडियो सामने आने के बाद प्रिंसिपल सहित 5 को सस्पेंड कर दिया गया है।

MCD Delhi
दिल्ली के सरकारी स्कूल के टीचर्स की गंदी हरकत आई सामने
नई दिल्ली: मंगोलपुरी में एमसीडी स्कूल के टीचरों के कई विडियो वायरल हुए हैं, जिनमें अलग-अलग टीचर क्लासरूम में ही आपस में ‘गंदी हरकत’ करते दिख रहे हैं। मामला एमसीडी की एजुकेशन कमिटी के चेयरमैन से लेकर सिविक सेंटर में निगम के अन्य सीनियर अधिकारियों तक पहुंचा, तो विजिलेंस जांच शुरू की गई। शुक्रवार को स्कूल प्रिंसिपल और 4 टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया है। रोहिणी जोन के अडिशनल डायरेक्टर और स्कूल इंस्पेक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया है। आरोप है कि जानकारी होने पर भी इन्होंने ऐक्शन नहीं लिया।

विडियो से साफ पता चल रहा है कि इस मामले में शामिल टीचर क्लासरूम के अंदर ही दरवाजा बंद करके गंदी हरकतें करते थे। अलग-अलग विडियोज में इस एक ही स्कूल के अलग-अलग टीचर्स आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दिए हैं। इतना ही नहीं, कुछ ऐसे विडियो भी सामने आए हैं, जिनमें टीचर स्कूल के प्रिंसिपल के कमरे में उनके सामने बैठकर ही सिगरेट भी पीते थे।

शिक्षक संगठन के पदाधिकारी

अब इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद जांच चल रही है कि स्कूल में ये सब कब से चल रहा था। सिविक सेंटर पहुंची ऐसी ही एक विडियो में आरोपी टीचर्स गंदी हरकतें करने के बाद कपड़े ठीक करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। यह भी स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि आपसी सहमति से ही टीचर आपस में ये गंदी हरकतें कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि इसी स्कूल से एक शिक्षक संगठन भी चलाया जाता है। सस्पेंड किए गए कई टीचर इस शिक्षक संगठन में पदाधिकारी भी बताए जाते हैं।

प्रिंसिपल की भूमिका संदिग्ध

स्कूल की चारदीवारी के अंदर हो रहे इस कृत्य में स्कूल के प्रिंसिपल की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं और इसी वजह से आरोपी 4 टीचरों के अलावा उन्हें भी सस्पेंड किया गया है। एजुकेशन कमिटी के चेयरमैन योगेश वर्मा ने बताया कि इस मामले में रोहिणी जोन के अडिशनल डायरेक्टर और स्कूल इंस्पेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों का इस जोन से दूसरे जोन में ट्रांसफर करने के आदेश दे दिए गए है। वर्मा का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ऐसे सामने आया मामला

एमसीडी की एजुकेशन कमिटी के चेयरमैन योगेश वर्मा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले महीने जब यह मामला उनके संज्ञान में आया, तो उन्होंने खुद 26 सितंबर को लिखित शिकायत एमसीडी कमिश्नर से की थी। स्कूल के अंदर आरोपी टीचरों की हरकतें बगैर किसी रोकटोक के जारी रहीं। जब किसी ने विडियो बनाकर लीक कर दिए, तब खुलासा हुआ।

मंगोलपुरी का मामला

> क्लासरूम में टीचरों की आपस में आपत्तिजनक हरकत करते विडियो बाहर आए तो घटना का खुलासा हुआ।
> 26 सितंबर को MCD कमिश्नर को इस मामले की लिखित शिकायत दी गई।
> ऐक्शन हुआ, इसमें स्कूल प्रिंसिपल और चार टीचरों को सस्पेंड किया गया। घटना छिपाने के आरोप में स्कूल इंस्पेक्टर, जोन के अडिशनल डायरेक्टर का ट्रांसफर।



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Absolutely reprehensible’: US judge sentences Kavanaugh’s attempted assassin; California woman gets eight years in prison | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Manchester synagogue attack: Suspect on bail in rape case, influenced by Islamist ideology- Key points – The Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

अब कम अटेंडेंस की वजह से एग्जाम देने से नहीं रोका जाएगा… दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया निर्देश – Delhi News Daily

दिल्ली हाईकोर्ट ने एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र सुशांत रोहिल्ला की आत्महत्या मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि संस्थानों के…

4 Min Read
Entertainment

Vladimir Kramnik Under Fire: Russian Star Faces Ethics Investigation; Fide Begins Probe – Delhi News Daily

The International Chess Federation (FIDE) is investigating Vladimir Kramnik over controversial comments surrounding the death of American grandmaster Daniel Naroditsky.…

3 Min Read
Entertainment

Prince Harry Hints At Strained Bond With William During London Appearance – Delhi News Daily

Trump Booed At US Open Final? US PRez Reaction To Carol Alcaraz's Win Breaks The InternetUS President Donald Trump made…

3 Min Read
Entertainment

Nafisa Ali once defended Zaira Wasim’s decision to quit films owing to conflict with her faith and religion: ‘There are many pressures…’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Veteran actress Nafisa Ali has voiced her support for Zaira Wasim's decision to leave the film industry, emphasizing the importance…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?