Delhi-NCR Weather Forecast: मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट है। इस दिन तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 5 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तूफान देखने को मिल सकता है।हालांकि, 6 अक्टूबर को हालात बदलेंगे और सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होगा, जो दिनभर रुक-रुक कर जारी रह सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
6 और 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक और न्यूनतम 23-24 डिग्री तक रहेगा, जबकि ह्यूमिडिटी 90 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। 7 अक्टूबर को एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है। 8 और 9 अक्टूबर से मौसम धीरे-धीरे साफ होना शुरू होगा। 8 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बदला रहेगा जबकि 9 अक्टूबर को मुख्य रूप से साफ मौसम की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी।
