Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi AQI Update: दिल्ली की हवा में अब ‘सांस’ लेना मुश्किल… इन इलाकों में AQI 400 के पार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi AQI Update: दिल्ली की हवा में अब ‘सांस’ लेना मुश्किल… इन इलाकों में AQI 400 के पार – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi AQI Update: दिल्ली की हवा में अब ‘सांस’ लेना मुश्किल… इन इलाकों में AQI 400 के पार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 15, 2025 7:28 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, जबकि 16 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ दर्ज किया गया। इस बीच, न्यूनतम तापमान गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम है। पराली जलाने और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन प्रमुख प्रदूषक बने रहे।बवाना-वजीरपुर में AQI 400 पारएक्यूआई को मापने का तरीकादिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, जबकि 16 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ दर्ज किया गया। इस बीच, न्यूनतम तापमान गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम है। पराली जलाने और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन प्रमुख प्रदूषक बने रहे।

Delhi AQI
दिल्ली की हवा जहरीली
नई दिल्ली: दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही और 16 निगरानी केंद्रों ने एक्यूआई ‘गंभीर श्रेणी’ में दर्ज किया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान गिरकर 9.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। राजधानी में तीन दिन से जारी ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता का सिलसिला शुक्रवार को समाप्त हो गया तथा समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 387 रहा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

बवाना-वजीरपुर में AQI 400 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी शाम चार बजे के बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 386 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शहर के कई इलाकों में जहरीली हवा का दौर जारी रहा और शनिवार को 16 केंद्रों ने एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया। सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, बवाना में सबसे ज्यादा एक्यूआई 443 दर्ज किया गया, जबकि वजीरपुर में 434 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को मापने का तरीका

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। क्रमश: दस माइक्रोमीटर और 2.5 माइक्रोमीटर वाले कण ‘पीएम10’ और ‘पीएम2.5’ प्रमुख प्रदूषक बने रहे।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे द्वारा वायु गुणवत्ता विश्लेषण और पूर्वानुमान के लिए उपयोग की जाने वाली ‘निर्णय समर्थन’ प्रणाली (डीएसएस) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के प्रदूषकों में पराली जलाने से होने वाले उत्सर्जन की हिस्सेदारी 16.3 प्रतिशत थी, जबकि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की हिस्सेदारी 18.3 प्रतिशत थी, जो सभी स्रोतों में सबसे अधिक है।

उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को पंजाब में पराली जलाने की 104, हरियाणा में 24 और उत्तर प्रदेश में 129 घटनाएं हुईं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में शनिवार को इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में मौसम का हाल

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर का सबसे कम तापमान 29 नवंबर को 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2023 में यह 23 नवंबर को 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसने रविवार को हल्का कोहरा रहने तथा तापमान 25 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 10 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘I Was Thrown Out’: Rohini Acharya Targets Tejashwi, Sanjay Yadav After RJD’s Poll Debacle – Delhi News Daily
Next Article 25 movies, many stars, 0 hits: Hollywood falls to new lows – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • DMDK Forms Alliance With DMK Ahead Of Tamil Nadu Polls, AIADMK Objects – Delhi News Daily
  • Is MCX stock too expensive after doubling money in just 1 year? A CME case study explains it – Delhi News Daily
  • दिल्ली की 63 हजार अपात्र महिलाओं में से 82 फीसदी को दोबारा पेंशन – Delhi News Daily
  • Elections For 37 Rajya Sabha Seats On March 16: NDA Vs INDIA Bloc Number Game Explained – Delhi News Daily
  • Gold import volume down 18%, silver surges 56% – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

साइबर फ्रॉड को नहीं कर सकते नजरअंदाज, हाई कोर्ट ने धोखाधड़ी केस में दो को जमानत देने से किया इनकार – Delhi News Daily

दिल्ली हाई कोर्ट ने साइबर अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी में खतरनाक बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में नरमी बरतने से…

4 Min Read
Entertainment

चैतन्यानंद सरस्वती की खास डिमांड होगी पूरी… दिल्ली की अदालत ने दे दी अनुमति; जानिए क्या है मामला – Delhi News Daily

दिल्ली की एक अदालत ने स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती की विशेष भोजन, चश्मा और दवाएं उपलब्ध कराने की याचिका स्वीकार…

4 Min Read
Entertainment

दिल्ली में दिन की हवा से अधिक जहरीली रात की हवा, AQI एनालिसिस में सामने आई जानकारी – Delhi News Daily

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार चिंताजनक स्तर पर बना हुआ है। इस बीच एक एनालिसिस में सामने आया कि…

4 Min Read
Entertainment

Aishwarya Rai Bachchan explains why she keeps social media minimal, ‘I’m certainly not going to follow the expected’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Aishwarya Rai Bachchan made a powerful statement at the Red Sea Film Festival 2025—not just with her stunning appearance but…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?