Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: बेल करवाने के नाम पर दिल्ली पुलिस का SI मांग रहा था रिश्वत, क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर रंगे हाथों किया गिरफ्तार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > बेल करवाने के नाम पर दिल्ली पुलिस का SI मांग रहा था रिश्वत, क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर रंगे हाथों किया गिरफ्तार – Delhi News Daily
Entertainment

बेल करवाने के नाम पर दिल्ली पुलिस का SI मांग रहा था रिश्वत, क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर रंगे हाथों किया गिरफ्तार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 20, 2025 8:07 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
सीबीआई ने कृष्णा नगर थाने के एक सब-इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक मामले में बेल करवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।2021 बैच का SI है आरोपीफाइल देने के बहाने लेने आया रिश्वतहर्ष विहार थाने का ASI भी अरेस्टअधिकारियों ने दी कोई प्रतिक्रिया

सीबीआई ने कृष्णा नगर थाने के एक सब-इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक मामले में बेल करवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

delhi news
नई दिल्ली: इन पुलिसवालों की रिश्वत लेने की भूख कभी खत्म नहीं होती, आपके मन में भी यह बात आएगी, जब आपको कृष्णा नगर थाने में हुई इस घटना का पता चलेगा। दरअसल कृष्णा नगर थाने से आनंद विहार थाने में ट्रांसफर हो चुके एक सब इंस्पेक्टर (SI) को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक मामले में आरोपी की बेल करवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

2021 बैच का SI है आरोपी

पुलिस सूत्र ने बताया, आरोपी नितिन मीणा 2021 बैच का SI है। हाल ही में इसका ट्रांसफर शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाने से आनंद विहार थाने में हुआ था। इसने आनंद विहार थाने जाकर काम भी संभाल लिया था। मगर इसके पास कृष्णा नगर थाने के कुछ केस की फाइलें थीं।

फाइल देने के बहाने लेने आया रिश्वत

उन्हीं में से एक केस में आरोपी की बेल करवाने के नाम पर इसने आरोपी के परिजनों से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। कल वो फाइल देने के बहाने रिश्वत लेने थाने आया था। मगर रिश्वत देने वालों ने CBI को पहले ही पुलिसकर्मी के बारे में सूचना दे दी थी। जिसके चलते वहां CBI ने पहले ट्रैप लगा लिया था। आरोपी ने जैसे ही 30 हजार रुपये लिए तभी उसे रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की छानबीन जारी है।

हर्ष विहार थाने का ASI भी अरेस्ट

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली हर्ष विहार थाने के एक ASI भी मंगलवार को CBI ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्र ने बताया, सबोली रेलवे फाटक से पहले रुमाल सिंह गेट से श्मशान घाट जाते हुए नेमसिंह की पार्किंग पर एक ही परिवार के कई लोगों का आपस में विवाद चल रहा था। जिसमें एक पुष्पा और दूसरा पक्ष पिंकी और राजबाला इत्यादि का क्रॉस केस दर्ज हुआ था। जिसमें पिंकी और राजबाला को बाउंडडाउन करना था।

अधिकारियों ने दी कोई प्रतिक्रिया

इसी विवाद में ASI बुद्धपाल ने कुछ पैसे की डिमांड की थी। इसी कड़ी में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ डिपार्टमेंटल एक्शन हुआ या नहीं, इस पर जिले के अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

कुणाल कश्यप

लेखक के बारे मेंकुणाल कश्यपकुणाल कश्यप, सान्ध्य टाइम्स/नवभारत टाइम्स में सीनियर रिपोर्टर हैं। वह करीब दस वर्षों से दिल्ली में होने वाले क्राइम को कवर कर रहे हैं। क्राइम के अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, कंज्यूमर कोर्ट, डीडीए और सामाजिक मुद्दों को भी कवर करते हैं। करीब चार वर्ष से सान्ध्य टाइम्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह वहां कई एक्सक्लुसिव स्टोरी करने के साथ साथ अनसुलझे केसों पर क्राइम मिस्ट्री, केके की क्राइम कथा जैसे कॉलम भी चला चुके हैं। इससे पहले करीब छह वर्षों तक पंजाब केसरी अखबार में काम किया है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु नानक दे‌व खालसा कॉलेज से बीए ऑनर्स हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Oman Air launches National Day global sale with up to 20% off flights | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Investors should stay selective as IT, banking show mixed signals: Sandip Sabharwal – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Top 5 entertainment news: Saiyaara producer on viral videos of fans crying, fainting in theatres, Vikrant Massey, Rani Mukerji poised to win National Honour | – Times of India – Delhi News Daily

Bollywood buzz is heating up! 'Saiyaara' producer Akshaye Widhwani is touched by fans' emotional reactions. Shabana Azmi defends her intimate…

5 Min Read
Entertainment

Shehnaaz Gill says she’s been used as a ‘prop’ in films, reveals why she invested her own money, ‘Why are we just running behind Bollywood?’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Shehnaaz Gill, the beloved Punjabi star who rose to national fame with Bigg Boss 13, recently appeared on Bigg Boss…

5 Min Read
Entertainment

Taylor Swift and Joe Alwyn’s 6-year timeline: From the 2016 Met Gala to the final 2023 split | – The Times of India – Delhi News Daily

Taylor Swift and her relationship with Joe Alwyn was perhaps her longest one before she settled down with her current…

4 Min Read
Entertainment

हल्के बादल दिखते ही कानपुर से पानी बरसाने उड़ पड़ा एयरक्राफ्ट, दिल्ली में कृत्रिम बारिश का पहला ट्रायल – Delhi News Daily

दिल्ली में कृत्रिम बारिश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कानपुर से एक एयरक्राफ्ट ने ट्रायल के लिए…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?