Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ‘बढ़ते प्रदूषण के बावजूद ग्रेप-3 क्यों हटाया गया’?… जहरीली होती हवा के बीच दिल्ली सरकार पर किसने उठाया सवाल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ‘बढ़ते प्रदूषण के बावजूद ग्रेप-3 क्यों हटाया गया’?… जहरीली होती हवा के बीच दिल्ली सरकार पर किसने उठाया सवाल – Delhi News Daily
Entertainment

‘बढ़ते प्रदूषण के बावजूद ग्रेप-3 क्यों हटाया गया’?… जहरीली होती हवा के बीच दिल्ली सरकार पर किसने उठाया सवाल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 27, 2025 2:50 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार के ग्रैप-3 को हटाने को लेकर सवाल उठाए हैं।प्रदूषण लेवल अधिक तो ग्रेप-3 क्यों हटाया गया?अस्पतालों में बढ़ रहे सांस के रोगीपर्यावरण मंत्री ने की थी घोषणा

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार के ग्रैप-3 को हटाने को लेकर सवाल उठाए हैं।

'आप' नेता गोपाल राय का दिल्ली सरकार से सवाल, 'बढ़ते प्रदूषण के बावजूद ग्रेप-3 क्यों हटाया गया'
नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। ‘आप’ नेता गोपाल राय ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत स्टेज-3 प्रतिबंधों को हटाने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हवा की गुणवत्ता खराब होने के बावजूद यह कदम उठाया गया।(फोटो– IANSHINDI)
नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण के बीच ग्रैप -3 की पाबंदियां हटाई जा चुकी है। इस मामले में अब विपक्ष ने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। ‘आप’ नेता गोपाल राय ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत स्टेज-3 प्रतिबंधों को हटाने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हवा की गुणवत्ता खराब होने के बावजूद यह कदम उठाया गया।

यह तब हुआ जब कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने बुधवार को स्टेज-3 के उपाय वापस ले लिए, क्योंकि पिछले तीन दिनों में डेटा में कथित तौर पर सुधार दिखा था। हालांकि, राय ने दावा किया कि यह फैसला गलत था और प्रदूषण डेटा मॉनिटरिंग में ट्रांसपेरेंसी को लेकर चिंता जताई।

प्रदूषण लेवल अधिक तो ग्रेप-3 क्यों हटाया गया?

गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी सरकार जिस तरह से प्रदूषण को संभाल रही है, उससे कई सवाल उठते हैं। एक नया सवाल सामने आया है कि अगर आज का प्रदूषण लेवल कल से ज्यादा है, तो ग्रेप-3 क्यों हटाया गया? आज एक्यूआई कल से ज्यादा है, फिर भी स्टेज-3 की पाबंदियां हटा दी गईं। जब प्रदूषण का लेवल कम था, तब ग्रेप-3 लागू था।” राय ने तर्क दिया कि ऐसे समय में पाबंदियां हटाना गैर-जिम्मेदाराना था जब प्रदूषण पारंपरिक रूप से पीक पर होता है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है, फिर भी पाबंदियों में ढील दी जा रही है। सरकार को प्रदूषण कम करने के लिए काम करना चाहिए, लेकिन इसके बजाय वह डेटा को गलत तरीके से पेश कर रही है। यह दिल्ली के लोगों के खिलाफ एक मानवीय अपराध है, जो स्वास्थ्य पर असर झेल रहे हैं।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकार संकट को सुलझाने के बजाय आंकड़ों में हेरफेर कर रही है।

अस्पतालों में बढ़ रहे सांस के रोगी

राय ने कहा कि दिल्ली में एयर प्यूरीफायर बिक चुके हैं, और अस्पतालों में सांस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और इसके बजाय डेटा छिपा रही है। भले ही वे प्रदूषण को कंट्रोल न कर सकें, लेकिन आंकड़ों में हेरफेर करना गलत है।” बुधवार को, सीएक्यूएम ने स्टेज-3 की पाबंदियों को हटाने की घोषणा करते हुए हवा की क्वालिटी में धीरे-धीरे सुधार का हवाला दिया।

इस वापसी के साथ, दिल्ली अब स्टेज-2 पाबंदियों के तहत काम करेगी। सर्दियों के दौरान, दिल्ली-एनसीआर हवा की क्वालिटी के लेवल के आधार पर एक ग्रेडेड प्रोटोकॉल का पालन करता है- स्टेज 1 (खराब, एक्यूआई 201-300), स्टेज 2 (बहुत खराब, एक्यूआई 301-400), स्टेज 3 (गंभीर, एक्यूआई 401-450), और स्टेज 4 (गंभीर प्लस, एक्यूआई 450 से ऊपर)।

पर्यावरण मंत्री ने की थी घोषणा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि स्टेज-3 हटाने के साथ, ऑफिस के लिए 50 प्रतिशत वर्क-फ्रॉम-होम का नियम और स्कूलों के लिए हाइब्रिड मोड बंद कर दिया गया है। स्टेज-3 की पाबंदियों में गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन, पत्थर तोड़ने, माइनिंग और पुराने डीजल मालवाहक गाड़ियों के चलने पर रोक शामिल है। बदले हुए उपायों के तहत, दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ स्टेज-2 की पाबंदियां लागू रहेंगी।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘People called me racist in 2021’: JD Vance reacts amid row over who allowed White House shooter Rahmanullah Lakanwal inside US – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article GMDC shares rise for third straight session, up 7% on government rare earth incentive – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘No Denial Or Stoppage Of Funds To States On Any Scheme’: FM Sitharaman In Rajya Sabha – Delhi News Daily
  • PFC, REC say merger transition smooth; merged firm to have 20% exposure cap – Delhi News Daily
  • Trump ‘Trapped in Bronzer? Professional Weighs In After POTUS’ Latest ‘Otherworldly’ Look Goes VIRAL – Delhi News Daily
  • T20 World Cup | Tilak Varma provides update on Abhishek’s fitness, mindset during rehab – Delhi News Daily
  • ‘Will Fight For Farmers’: Rahul Gandhi After BJP MP Moves Substantive Motion In Lok Sabha – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Twinless – Official Trailer – Delhi News Daily

Twinless - Official Trailer Source link

0 Min Read
Entertainment

खौफ के साए में जी रहे त्रिवेणी हाइट्स के 2 हजार रेजिडेंट्स, फ्लैट खाली करके जा रहे किरायेदार – Delhi News Daily

द्वारका की त्रिवेणी हाइट्स सोसायटी में फिर दहशत का माहौल है। टावर B के सामने फर्श में दरारें और सीवर…

3 Min Read
Entertainment

Epstein’s Birthday Book Mocks Trump With Creepy Woman “Deal” | WATCH – Delhi News Daily

Trump Booed At US Open Final? US PRez Reaction To Carol Alcaraz's Win Breaks The InternetUS President Donald Trump made…

3 Min Read
Entertainment

दिल्ली में 11 हजार बसों की जरूरत लेकिन… वेटिंग टाइम के सवाल पर क्या बोले परिवहन मंत्री – Delhi News Daily

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने डीटीसी में बसों की कमी की खबरों का खंडन किया है, हालांकि…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?