Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: वसंत विहार मेट्रो स्टेशन के पास बने रैन बसेरा में लगी भयंकर आग, 2 लोग जले जिंदा, दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > वसंत विहार मेट्रो स्टेशन के पास बने रैन बसेरा में लगी भयंकर आग, 2 लोग जले जिंदा, दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा – Delhi News Daily
Entertainment

वसंत विहार मेट्रो स्टेशन के पास बने रैन बसेरा में लगी भयंकर आग, 2 लोग जले जिंदा, दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 1, 2025 6:24 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


दिल्ली के वसंत विहार इलाके में आज सुबह एक रैन बसेरा में आग लग गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम जारी है।

delhi fire
AI इमेज
नवीन निश्चल, नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत विहार मेट्रो स्टेशन के पास कुली कैंप में बने रैन बसेरा में भयंकर आग लगने की घटना का मामला सामने आया है। इस दुखद हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, वसंत विहार पुलिस स्टेशन के एसआई मुकेश तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें दो लोगों के शव मिले, जिनकी पहचान अर्जुन (18 साल) और विकास (लगभग 42 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह आग रैन बसेरा में लगी थी, जो बेघर लोगों के रहने की जगह होती है। आग इतनी भयंकर थी कि इसमें अर्जुन और विकास अपनी जान नहीं बचा सके। पुलिस ने तुरंत शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में बेघर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सर्दियों के मौसम में सैकड़ों बेघर लोगों का सहारा रैन बसेरा ही होता है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी। क्या यह कोई हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही घटना को लेकर लोगों से पूछताछ भी कर रही है। उधर इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों में इस बात को लेकर भी चिंता है कि रैन बसेरों में सुरक्षा के इंतजाम कितने पुख्ता हैं।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें