Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi Pollution News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज, AQI ने फिर बढ़ाई टेंशन – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi Pollution News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज, AQI ने फिर बढ़ाई टेंशन – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi Pollution News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज, AQI ने फिर बढ़ाई टेंशन – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 7, 2025 7:16 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में रविवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, 24 घंटे का औसत एक्यूआई 308 दर्ज किया गया। परिवहन क्षेत्र का प्रदूषण में 16.5% योगदान रहा, जबकि एनसीआर के पड़ोसी जिलों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस सप्ताह भी हवा की गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव देखा गया।दिल्ली में प्रदूषण के लिए परिवहन क्षेत्र का 16.5 फीसदी असरपड़ोसी जिलों का कितना असर

दिल्ली में रविवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, 24 घंटे का औसत एक्यूआई 308 दर्ज किया गया। परिवहन क्षेत्र का प्रदूषण में 16.5% योगदान रहा, जबकि एनसीआर के पड़ोसी जिलों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस सप्ताह भी हवा की गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव देखा गया।

Pollution in delhi
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा(फोटो– ANI)
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर रविवार को भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना रहा। राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 308 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, शाम तक शहर के 29 निगरानी केंद्र में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया और इनमें बवाना का एक्यूआई (336) सर्वाधिक था।

ऐप के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह 10 बजे एक्यूआई 302 था और 26 स्टेशनों ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में प्रदूषण के लिए परिवहन क्षेत्र का 16.5 फीसदी असर

दिल्ली की वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली (डीएसएस) के अनुसार, परिवहन क्षेत्र का प्रदूषण में 16.5 प्रतिशत असर रहा। इसके बाद दिल्ली और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों का 8.1 प्रतिशत, आवासीय स्रोतों का चार प्रतिशत और निर्माण गतिविधियों का 2.3 प्रतिशत योगदान रहा।

पड़ोसी जिलों का कितना असर

एनसीआर के पड़ोसी जिलों में झज्जर का योगदान 13.9 प्रतिशत, रोहतक का 5.2 प्रतिशत, सोनीपत छह प्रतिशत और जींद का 2.5 प्रतिशत योगदान रहा। इस सप्ताह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। रविवार को एक्यूआई 279, सोमवार को 304, मंगलवार को 372, बुधवार को 342, बृहस्पतिवार को 304 और शुक्रवार को 327 रहा। सभी दिन हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। शाम को सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत और सुबह 92 प्रतिशत रही। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Is Tucker Carlson leaving US for Qatar? Inside the row over his drift away from MAGA – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Wall Street bets Chinese stocks will extend $2.4 trillion rally – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mike Hesson press conference: ‘Ishan took the game away from us’ after India beat Pakistan – Delhi News Daily
  • Ex-Assam Congress Chief Bhupen Borah Resigns, Blames Gaurav Gogoi’s High-Handedness – Delhi News Daily
  • Volatility in gold prices hasn’t deterred buyers, price corrections seen as opportunities: Titan MD – Delhi News Daily
  • AI-powered Cloud service provider Neysa to raise $1.2 bn via equity, debt – Delhi News Daily
  • Jeffrey Epstein Files Blow Apart Hidden Camera Denials And Trigger Global Alarm | WATCH – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

सड़क किनारे चाय की दुकान में जा घुसी दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन, दुकानदार की मौत – Delhi News Daily

दिल्ली में गुरुवार को सुबह-सुबह एक सड़क हादसा हो गया। थाना मंदिर मार्ग इलाके में एक पुलिस की पीसीआर वैन…

3 Min Read
Entertainment

Kalyani Priyadarshan calls ‘Kaantha’ her favourite Dulquer Salmaan performance | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Kalyani Priyadarshan couldn't contain her admiration for Dulquer Salmaan's standout performance in 'Kaantha', particularly his handling of Tamil dialogue. She…

5 Min Read
Entertainment

Trump’s Domestic Violence Comment Sparks Fury Across U.S. – Here’s What He Said – Delhi News Daily

Trump’s Domestic Violence Comment Sparks Fury Across U.S. - Here's What He Said Source link

0 Min Read
Entertainment

एयर प्यूरीफायर पर क्यों नहीं घटा सकते GST? दिल्ली हाई कोर्ट के सवाल पर अब केंद्र ने दिया ये जवाब – Delhi News Daily

दिल्ली हाई कोर्ट ने एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी घटाने की मांग पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?