Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के कालकाजी में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, सीलिंग फैन से लटके मिले मां और 2 बेटों के शव – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के कालकाजी में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, सीलिंग फैन से लटके मिले मां और 2 बेटों के शव – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के कालकाजी में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, सीलिंग फैन से लटके मिले मां और 2 बेटों के शव – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 13, 2025 2:02 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के कालकाजी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 52 वर्षीय महिला और उसके दो बेटों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जब कोर्ट के आदेश पर नोटिस देने पहुंची तो डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करने पर तीनों के शव पंखे से लटके मिले।कब्जा आदेश के संबंध में नोटिस देने फ्लैट पर पहुंचा थासुसाइड नोट मिला

दिल्ली के कालकाजी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 52 वर्षीय महिला और उसके दो बेटों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जब कोर्ट के आदेश पर नोटिस देने पहुंची तो डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करने पर तीनों के शव पंखे से लटके मिले।

Delhi Kalkaji Suicide Case
दिल्ली के कालकाजी में तीन लोगों ने की आत्महत्या
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में शुक्रवार को एक 52 वर्षीय महिला ने अपने दो बेटों के साथ आत्महत्या कर ली। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कोर्ट के आदेश पर नोटिस देने गई पुलिस टीम ने फ्लैट का दरवाजा डुप्लीकेट चाबी से खोलकर अंदर प्रवेश किया।
जानकारी के अनुसार, घटना कालकाजी स्थित जी-70बी फ्लैट की है। यहां अनुराधा कपूर (52) और उनके दो बेटे आशीष कपूर (32) और चैतन्य कपूर (27) सीलिंग फैन से लटके हुए मिले। घर के अंदर का दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद पुलिस पुलिसकर्मी भी सहम गए।

कब्जा आदेश के संबंध में नोटिस देने फ्लैट पर पहुंचा था

साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी हेमंत तिवारी ने बताया कि पुलिस का एक स्टाफ कोर्ट द्वारा जारी कब्जा आदेश के संबंध में नोटिस देने के लिए फ्लैट पहुंचा था। कई बार बेल बजाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी की मदद से दरवाजा खोला। अंदर प्रवेश करते ही तीनों के शव सीलिंग फैन से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत पीसीआर को सूचना दी।

सुसाइड नोट मिला

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह कॉल दोपहर करीब 2:47 बजे कालकाजी थाने में प्राप्त हुई थी। इसके बाद संबंधित टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की प्रक्रिया शुरू की। मौके से बरामद एक नोट में संकेत मिले हैं कि परिवार लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि मानसिक तनाव और अवसाद ने ही उन्हें यह चरम कदम उठाने पर मजबूर किया।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर सेक्शन 194 बीएनएसएस के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है, जिसमें परिवार की आर्थिक स्थिति, मानसिक स्वास्थ्य और कोर्ट के आदेश से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Unstable Couple’: Amarinder Singh Slams Navjot Kaur Sidhu Over ‘Rs 500 Crore CM’ Remark – Delhi News Daily
Next Article Cabinet approves India-Oman trade pact; may be signed during PM’s Oman visit on Dec 17-18 – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

पूरे देश में आतंकी हमले करने का था प्लान… जैश-ए-मोहम्मद की लेडी कमांडर ने कबूली 2 साल से विस्फोटक जमा करने की बात – Delhi News Daily

आतंकी मॉड्यूल की डॉ. शाहीन शाहिद दो साल से विस्फोटक जुटा रही थी, वह साथी डॉक्टरों के साथ मिलकर देश…

5 Min Read
Entertainment

Upcoming theatrical releases this week: ‘Border 2,’ ‘Mercy’ and more | – The Times of India – Delhi News Daily

What’s hitting theaters this week? For starters, it’s a wild mix — big-budget sequels, weird comedies, intense dramas, and a…

3 Min Read
Entertainment

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट ने चारों सीटों पर लहराया जीत का परचम, अदिति मिश्रा बनीं नई प्रेसिडेंट, कैंपस में जश्न का माहौल – Delhi News Daily

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) छात्र संघ चुनावों में लेफ्ट यूनिटी ने सभी चार प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है।…

4 Min Read
Entertainment

‘He was flaunting it proudly’: Raghav Juyal on Shah Rukh Khan-Aryan Khan’s reaction to Samay Raina’s ‘say no to cruise’ T-shirt | – The Times of India – Delhi News Daily

Samay Raina attended the premiere of Aryan Khan's directorial debut, 'The Ba***ds of Bollywood,' wearing a 'Say No To Cruise'…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?