Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: उत्तम नगर वालों को सीएम रेखा गुप्ता ने दिया ‘लाइफलाइन’ वाला गिफ्ट, जानें अटल पार्क में क्या-क्या होगी सुविधा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > उत्तम नगर वालों को सीएम रेखा गुप्ता ने दिया ‘लाइफलाइन’ वाला गिफ्ट, जानें अटल पार्क में क्या-क्या होगी सुविधा – Delhi News Daily
Entertainment

उत्तम नगर वालों को सीएम रेखा गुप्ता ने दिया ‘लाइफलाइन’ वाला गिफ्ट, जानें अटल पार्क में क्या-क्या होगी सुविधा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 27, 2025 7:01 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में नजफगढ़ नाले के किनारे अटल पार्क का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि अटल गार्डन एक ‘लाइफलाइन’ के रूप में विकसित होगा। गार्डन में एम्फीथिएटर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा भी लगेगी।क्या-क्या होंगी सुविधाएं?उत्तम नगर से द्वारका मोड़ तक सेंट्रल वर्ज का काम

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में नजफगढ़ नाले के किनारे अटल पार्क का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि अटल गार्डन एक ‘लाइफलाइन’ के रूप में विकसित होगा। गार्डन में एम्फीथिएटर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा भी लगेगी।

cm rekha gupta
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में नजफगढ़ नाले के किनारे विकसित किए जाने वाले अटल गार्डन का शिलान्यास किया। घनी आबादी के बीच आकार लेता यह गार्डन क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए अटल गार्डन एक ‘लाइफलाइन’ के रूप में विकसित होगा। गार्डन में एम्फीथिएटर का निर्माण किया जाएगा और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहां देसी प्रजातियों के पर्यावरण-अनुकूल पेड़ लगाए जाएंगे।

क्या-क्या होंगी सुविधाएं?

अटल गार्डन परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों के लिए एक आधुनिक और व्यापक सामुदायिक स्थल उपलब्ध कराना है। परियोजना के तहत दो छठ घाट विकसित किए जाएंगे। गार्डन में 200 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर, ओपन जिम और फूड कोर्ट होगा। लगभग 50 एकड़ क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित किया जाएगा। यहां अमलताश, नीम, सिरस, गुलमोहर और आम सहित 6,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पैदल पथ, सार्वजनिक मंच, सार्वजनिक शौचालय और सुरक्षा गार्ड कक्षों का भी निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ऐसे बड़े, सुव्यवस्थित और बहुउद्देशीय सार्वजनिक स्थलों की अत्यंत आवश्यकता है, जहां परिवार, बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक साथ समय बिता सकें और स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। गार्डन में बच्चों के लिए झूले, युवाओं के लिए ओपन जिम, बुजुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध होगा।

उत्तम नगर से द्वारका मोड़ तक सेंट्रल वर्ज का काम

उन्होंने बताया कि नजफगढ़ नाले के निरीक्षण के दौरान इस पार्क की योजना बनाई गई थी। नजफगढ़ नाला यमुना में गिरने वाले सबसे बड़े नालों में से एक है। पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान जल एवं सीवरेज व्यवस्थाओं की उपेक्षा के कारण इसकी स्थिति खराब होती चली गई। वर्तमान सरकार ने नजफगढ़ नाले के समग्र उपचार और सुधार का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौके पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद इस क्षेत्र में बड़े और उपयोगी पार्क के निर्माण तथा नाले के दोनों ओर सड़क बनाने का निर्णय लिया गया, जो कई इलाकों को जोड़ने का प्रमुख माध्यम बनेगी। इसके साथ ही उत्तम नगर से द्वारका मोड़ तक मेट्रो स्टेशन के नीचे सेंट्रल वर्ज का काम भी शुरू किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अटल गार्डन का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और इसे जनता की अपेक्षाओं से भी अधिक सुंदर और उपयोगी बनाया जाए।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Ajit Pawar-Led NCP Likely To Go Solo In BMC Polls, Prepares To Contest 60 Seats – Delhi News Daily
Next Article Top 7 flexi cap mutual funds to invest in December 2025 – Investment Criteria – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Assam To Kerala, Divided The Congress Stands: Decoding Party’s Turmoil Across 4 Poll Battlegrounds – Delhi News Daily
  • Fortis Healthcare maintains strong growth momentum, eyes expansion – Delhi News Daily
  • दिल्ली दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर, जानें सूची में अब कौन-कौन से शहर – Delhi News Daily
  • Mike Hesson press conference: ‘Ishan took the game away from us’ after India beat Pakistan – Delhi News Daily
  • Ex-Assam Congress Chief Bhupen Borah Resigns, Blames Gaurav Gogoi’s High-Handedness – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

When Ajay Devgn joked about Kajol’s online shopping addiction, ‘7-8 parcels come home every day’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Ajay Devgn and Kajol have always been admired as one of Bollywood’s most enduring couples, known for their strong bond…

5 Min Read
Entertainment

VIRAL: Tommy Hilfiger’s AWKWARD Fall at Bezos Wedding, and Brady’s Icy Quip | WATCH – Delhi News Daily

VIRAL: Tommy Hilfiger’s AWKWARD Fall at Bezos Wedding, and Brady’s Icy Quip | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

पालम फ्लाईओवरः ‘त्रिशंकु’ व्यवस्था में फंसा ट्रैफिक, द्वारका, पालम और दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र के लोग हैं परेशान – Delhi News Daily

द्वारका-पालम-दिल्ली कैंट फ्लाईओवर पर जाम एक बड़ी समस्या है। यह फ्लाईओवर तीन थाना क्षेत्रों और दो पुलिस जिलों में बंटा…

3 Min Read
Entertainment

दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ मार्ग पर एक किलोमीटर तक कांच के टुकड़े , कपिल मिश्रा बोले- शरारती तत्वों के खिलाफ दर्ज होगी FIR – Delhi News Daily

Kanwar Yatra 2025: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि शाहदरा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर शरारती तत्वों…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?