Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: NCR में प्रदूषण फैलाने वाली 16 फैक्ट्रियां बंद करने के आदेश, नियम तोड़ने पर CAQM की सख्त कार्रवाई – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > NCR में प्रदूषण फैलाने वाली 16 फैक्ट्रियां बंद करने के आदेश, नियम तोड़ने पर CAQM की सख्त कार्रवाई – Delhi News Daily
Entertainment

NCR में प्रदूषण फैलाने वाली 16 फैक्ट्रियां बंद करने के आदेश, नियम तोड़ने पर CAQM की सख्त कार्रवाई – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 9, 2026 11:50 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लेकर सीएक्यूएम ने कड़ा ऐक्शन लिया है। आयोग ने नियमों का उल्लंघन करने पर 16 फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश दिया है। इनमें से सबसे अधिक 14 फैक्ट्रियां हरियाणा के सोनीपत से हैं।ग्रैप के नियमों के उल्लंघन करने पर कार्रवाईकब तक बंद रहेंगी फैक्ट्रियां

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लेकर सीएक्यूएम ने कड़ा ऐक्शन लिया है। आयोग ने नियमों का उल्लंघन करने पर 16 फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश दिया है। इनमें से सबसे अधिक 14 फैक्ट्रियां हरियाणा के सोनीपत से हैं।

caqm news
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ऐक्शन मोड में नजर आ रहा है। सीएक्यूएम ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्थित 16 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विस्तृत निरीक्षण के दौरान इन इकाइयों में पर्यावरण नियमों का गंभीर और निरंतर उल्लंघन पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई वायु प्रदूषण को रोकने और वैधानिक निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए संचालित अभियान के अंतर्गत की गई। इन 16 फैक्ट्रियों में से 14 हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित हैं, जबकि एक-एक फैक्ट्री उत्तर प्रदेश और राजस्थान में है।

ग्रैप के नियमों के उल्लंघन करने पर कार्रवाई

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘निरीक्षण में गंभीर पर्यावरणीय उल्लंघन सामने आए हैं, जिनमें अनिवार्य ‘स्थापना की सहमति’ और ‘संचालन की सहमति’ के बिना काम करना, वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का न होना या उनका बंद पड़ा होना तथा प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग शामिल हैं।’ उन्होंने बताया कि कई इकाइयां ‘ग्रैप’ के तहत प्रतिबंधित अवधि में भी संचालित पाई गईं।

कब तक बंद रहेंगी फैक्ट्रियां

इसके अलावा डीजल जनरेटर सेट के मानकों का उल्लंघन और औद्योगिक प्रक्रियाओं से निकलता धुआं भी देखा गया। आयोग ने इन चूकों को गंभीरता से लेते हुए दोषी इकाइयों को तब तक बंद रखने का निर्देश दिया है, जब तक कि वे सभी आवश्यक वैधानिक मानकों को पूरा नहीं कर लेतीं। आयोग ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी इकाइयों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Delhi CM Announces ₹6,000 Aid For Persons With Disabilities, Cites Work In Education, Health – Delhi News Daily
Next Article BSE launches All Derivative Stocks Index to track F&O-linked BSE 500 stocks – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Vishal vs. Lyca legal battle: Madras High Court to decide on actor’s extension request on February 10 | – The Times of India – Delhi News Daily

Madras High Court will decide on February 10 if actor Vishal gets more time to deposit Rs 10 crore in…

4 Min Read
Entertainment

Chitralahari ​ – Official Teaser​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

Chitralahari ​ - Official Teaser​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्ली पर ठंड-कोहरे का डबल अटैक, एक्यूआई ‘गंभीर’ स्तर पर, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल – Delhi News Daily

दिल्ली में एयर प्रदूषण के साथ ही ठंड और कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है। राजधानी में एयर क्वालिटी…

4 Min Read
Entertainment

Shah Rukh Khan’s stylish Rs 14 lakh handbag steals attention at the airport- Watch video | – The Times of India – Delhi News Daily

Shah Rukh Khan was clicked at the airport late yesterday night as he left for Dubai. It was a quiet…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?