Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं को दिया संदेश – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं को दिया संदेश – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं को दिया संदेश – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 12, 2026 3:12 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के उत्तरी जोन 2025-26 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र-निर्माण के मूल्यों को विकसित करती है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवा शक्ति के महत्व पर जोर दिया।मुख्यमंत्री रेखा-गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को सराहाविवेकानंद ने कहा था यूथ पावर ही नेशन की पावर है: आशीष सूदविशेष है यह प्रतियोगिता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के उत्तरी जोन 2025-26 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र-निर्माण के मूल्यों को विकसित करती है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवा शक्ति के महत्व पर जोर दिया।

National School Band Competition
राष्ट्रीय स्कूल बैंड कंपटीशन
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सोमवार को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता उत्तरी जोन 2025-26 के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र-निर्माण के मूल्यों को विकसित करने का मंच है। यहां विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शित सटीक और संगीतात्मक एकता ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना को सशक्त करती है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्कूल बैंड टीमों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे केवल प्रतियोगी नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के ध्वजवाहक है। इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद, विधायक श्री अशोक गोयल समेत अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री रेखा-गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को सराहा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को महत्व दे रही है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैंड प्रतियोगिता जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल को मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों का अनुशासन और समर्पण राष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लिए गर्व का विषय है कि वह पहली बार राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता नॉर्थ जोन की मेजबानी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिसमें युवा शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। देश के विभिन्न राज्यों से, अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थी जब एक साथ मंच पर ताल, लय और अनुशासन के साथ प्रस्तुति देते हैं, तो वे राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देते हैं। उनकी प्रस्तुतियां दिखाती हैं कि विविधताओं के बावजूद भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है यह आयोजन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को जीवंत रूप में साकार करता है।

विवेकानंद ने कहा था यूथ पावर ही नेशन की पावर है: आशीष सूद

इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि आज 12 जनवरी है, राष्ट्रीय युवा दिवस है। स्वामी विवेकानंद जी ने भारत को यह विश्वास दिया था कि यूथ पावर ही नेशन की पावर है। उन्होंने कहा कि बैंड केवल गीत-संगीत या लय का परिचय नहीं है, बल्कि यह अनुशासन और आत्म-नियंत्रण का सशक्त प्रतीक भी है। बैंड के दौरान किया जाने वाला मार्च-पास्ट हमें टीम भावना सिखाता है और यह भी सिखाता है कि जीवन में सबको साथ लेकर कैसे चला जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर एक क्षण की भी चूक हो जाए या समय पर धुन या कदम पीछे रह जाए तो पूरी टीम की लय और महीनों की मेहनत प्रभावित हो जाती है। इसलिए बैंड केवल सुरों और धुनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में टीम भावना, आत्म-अनुशासन और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को भी गहराई से स्थापित करता है।

विशेष है यह प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसका संचालन दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल निदेशालय विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता 12 से शुरू होकर 13 जनवरी 2026 तक चलेगी। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ से लगभग 1000 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 100 विद्यार्थियों का दल दिल्ली पहुंचा है।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ISPL: Sanjay Kanojiya on new franchise Ahmedabad Lions, winning start and key players – Delhi News Daily
Next Article CPI, Chips and Court Rulings: What could move US markets this week – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

बच्चों में नशे की लत… 11 साल के मासूम भी कर रहे ड्रग्स का इस्तेमाल, चौंकाने वाली रिपोर्ट से हिल जाएंगे – Delhi News Daily

ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इसमें 11 साल के मासूम भी शामिल हैं। यह…

6 Min Read
Entertainment

Mohit Suri calls himself a Sandeep Reddy Vanga ‘fan’, recalls messaging him after watching ‘Animal’: ‘We make his films controversial’ | Hindi Movie News – Times of India – Delhi News Daily

Director Mohit Suri has come out strongly in support of Sandeep Reddy Vanga. Praising the ‘Animal’ director’s unique style, Mohit…

5 Min Read
Entertainment

दिल्लीः 500 सीसीटीवी खंगालने के बाद… आरोपी गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद – Delhi News Daily

आरकेपुरम थाना पुलिस ने हिट-एंड-रन मामले को सुलझाते हुए आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की क्षतिग्रस्त…

3 Min Read
Entertainment

‘Taskaree’ star Amruta Khanvilkar reveals being inspired by her own ‘iron woman’ mother for role as single mom and customs officer | – The Times of India – Delhi News Daily

The crime drama ‘Taskaree: The Smuggler’s Web’ is garnering praise for its plot and storytelling. Starring Emraan Hashmi and Amruta…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?