Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: एक तीर से दो शिकार, गाड़ी चोरी कर चोरों ने मालिक को लौटाने के बदले मांगे एडवांस, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > एक तीर से दो शिकार, गाड़ी चोरी कर चोरों ने मालिक को लौटाने के बदले मांगे एडवांस, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल – Delhi News Daily
Entertainment

एक तीर से दो शिकार, गाड़ी चोरी कर चोरों ने मालिक को लौटाने के बदले मांगे एडवांस, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 13, 2026 9:20 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं, जो चोरी की कार का इस्तेमाल कर दूसरी कार चुरा रहे हैं और फिर ऑनलाइन ऐप से मालिक का नंबर लेकर फिरौती मांग रहे हैं। शाहदरा में एक पीड़ित ने खुद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाया, जिसके बाद पुलिस ने जांच एएटीएस स्टाफ को सौंपी है।क्या है पूरा मामला ?पुलिस रही नदारद, पीड़ित ने खुद की जासूसीएएटीएस स्टाफ को सौंपी जांचपहले भी हो चुकी है ऐसी वारदातघर से 32 तोला सोना और कैश ले गया चाबी वालाघर बुलाएं तो बरतें सावधानी

दिल्ली में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं, जो चोरी की कार का इस्तेमाल कर दूसरी कार चुरा रहे हैं और फिर ऑनलाइन ऐप से मालिक का नंबर लेकर फिरौती मांग रहे हैं। शाहदरा में एक पीड़ित ने खुद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाया, जिसके बाद पुलिस ने जांच एएटीएस स्टाफ को सौंपी है।

delhi news (3)
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में वाहन चोर अब न केवल हाईटेक हो गए हैं, बल्कि उनके हौसले भी बुलंद हैं कि वे अब ‘एक तीर से दो शिकार’ की तर्ज पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके से चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक चोरी की कार का इस्तेमाल कर दूसरी कार चुरा ली। हद तो तब हो गई जब चोरों ने ऑनलाइन ऐप के जरिए मालिक का नंबर पता कर गाड़ी लौटाने के एवज में रकम मांगनी शुरू कर दी।

मामले में ई-एफआईआर तो दर्ज हुई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की तलाश करने में कोई जहमत नहीं उठाई। आखिर में पीड़ित ने खुद ही मेहनत कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी कार ले जाते हुए दिखे हैं।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पंकज जैन कृष्णा नगर की राजगढ़ कॉलोनी में रहते हैं। रविवार की रात उन्होंने अपनी अर्टिगा कार घर के बाहर पार्क की थी। सोमवार तड़के दूसरी कार में सवार होकर आए बदमाशों ने उनकी कार चोरी कर ली। सुबह गाड़ी गायब देख पंकज ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और ऑनलाइन ई-एफआईआर (e-FIR) दर्ज कराई। हैरानी की बात यह रही कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के कुछ ही देर बाद उनके पास अज्ञात ठगों का फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उनकी गाड़ी हरियाणा में है। उसने गाड़ी की लोकेशन बताने और उसे वापस करने के नाम पर 20 हजार रुपये एडवांस की मांग की। यह घटना दर्शाती है कि चोर अब केवल गाड़ी नहीं चुरा रहे, बल्कि गाड़ी के दस्तावेजों या ऑनलाइन डेटाबेस से मालिक का नंबर निकालकर उनसे पैसे भी ऐंठ रहे हैं।

पुलिस रही नदारद, पीड़ित ने खुद की जासूसी

पंकज जैन का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही किसी अधिकारी ने संपर्क किया। पुलिस के ढुलमुल रवैये को देख पीड़ित ने खुद ही जांच शुरू की। उन्होंने गली-गली घूमकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में खुलासा हुआ कि चोर ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में आए थे। जांच में पता चला कि यह स्विफ्ट कार भी वारदात से एक दिन पहले कल्याणपुरी इलाके से चोरी की गई थी। सीसीटीवी में बदमाश दोनों गाड़ियां (स्विफ्ट और चोरी की गई अर्टिगा) को आगे-पीछे ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

एएटीएस स्टाफ को सौंपी जांच

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच जिले के एएटीएस स्टाफ को सौंप दी है। स्टाफ आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात

बता दें कि कृष्णा नगर में ऐसी यह दूसरी वारदात है। अगस्त 2025 में एक अस्पताल के बाहर से स्पोर्ट्स बाइक चोरी हुई थी। जिसे लौटाने के बदले में पीड़ित से 15 हजार रुपये मांगे गए थे। इस मामले में आज तक पुलिस ना तो चोर को पकड़ पाई, ना ही बाइक बरामद कर पाई, ना ही रुपये मांगने वालों का सुराग जुटाई पाई। जबकि आरोपी का मोबाइल नंबर चालू था।

घर से 32 तोला सोना और कैश ले गया चाबी वाला

ताले-चाबी वाले को घर बुलाकर लॉकर की चाबी बनवाना कितना घातक हो सकता है, यह केस इस बात का उदाहरण है। दरअसल ताले-चाबी वाले ने लॉकर में रखे 32 तोले सोने और कैश पर हाथ साफ कर दिया। परिवार को चोरी के तीन दिन बाद घटना का पता चला। घटना साउथ-ईस्ट दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ई-एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन इसके बाद पीड़ित ने खुद आरोपी की सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस को दी। आरोपी को निजामुद्दीन इलाके तक ट्रेस किया गया है, लेकिन इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हमारी टीम इस पर काम कर रही है, जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, रामनिवास भारद्वाज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के सराय जुलेना इलाके में रहते हैं। पिछले साल 28 दिसंबर को उन्होंने घर की अलमारी के लॉकर की चाबी बनाने के लिए गली में घूम रहे ताले-चाबी वाले को बुलाया था। आरोप है कि चाबी बनाने के लिए दौरान वह कभी पानी मांग रहा था तो कभी तेल मांग रहा था। इस बीच पीड़ित आरोपी को अलमारी के पास अकेला छोड़ गए थे। बाद में आरोपी चाबी बनाकर वहां से चला गया। 31 दिसंबर को रामनिवास की पत्नी ने लॉकर खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लॉकर में रखे करीब 32 तोले सोने के जेवर और 20 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामले में ई-एफआईआर दर्ज कर दी। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खुद आरोपी की सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने निजामुद्दीन के पास की फुटेज निकाली। जहां आरोपी साइकल पर जाते हुए दिख रहा है, लेकिन इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है।

घर बुलाएं तो बरतें सावधानी

अगर आप भी किसी चाबी वाले को घर बुलाकर चाबी बनवाते हैं तो आपको कई तरह की सा‌वधानी बरतने की जरूरत है। जैसे जब वो आपके घर में हो तो घर का कोई न कोई सदस्य उसके पास रहे और उस पर नजर रखे। वह कोई सामान भी मांगे तो भी उसे वहां अकेला छोड़कर ना जाएं।

कुणाल कश्यप

लेखक के बारे मेंकुणाल कश्यपकुणाल कश्यप, सान्ध्य टाइम्स/नवभारत टाइम्स में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। वह करीब दस वर्षों से दिल्ली में होने वाले क्राइम को कवर कर रहे हैं। क्राइम के अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, कंज्यूमर कोर्ट, डीडीए और सामाजिक मुद्दों को भी कवर करते हैं। करीब चार वर्ष से सान्ध्य टाइम्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह वहां कई एक्सक्लुसिव स्टोरी करने के साथ साथ अनसुलझे केसों पर क्राइम मिस्ट्री, केके की क्राइम कथा जैसे कॉलम भी चला चुके हैं। इससे पहले करीब छह वर्षों तक पंजाब केसरी अखबार में काम किया है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु नानक दे‌व खालसा कॉलेज से बीए ऑनर्स हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Gideon Peters press conference: What’s changed at Pretoria Capitals as they go top of the table – Delhi News Daily
Next Article Biocon QIP to ease balance sheet pressure; metals, PSU banks favoured in near term: Nischal Maheshwari – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Doesn’t Want To Answer Questions’: Kiren Rijiju On Rahul Gandhi’s Outburst Against Media – Delhi News Daily
  • Fact sheet changes reflect joint statement: MEA on US interim trade pact – Delhi News Daily
  • दिल्ली के कारीगरों को अब मिलेगा ग्लोबल मार्केट, सीएम रेखा गुप्ता ने ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ को दी मंजूरी – Delhi News Daily
  • T20 World Cup: Namibia’s Gerhard Erasmus upset after lack of night practice before India match – Delhi News Daily
  • Death Overs In Tamil Nadu: Will Congress Play Safe Or Swing Big? – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिवाली से पहले दिल्ली में ताबड़तोड़ छापेमारी, 1700 किलोग्राम पटाखे जब्त; 7 लोगों को किया गिरफ्तार – Delhi News Daily

दिल्ली पुलिस ने दीपावली से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में छापेमारी कर 1,700 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे…

5 Min Read
Entertainment

Tsunami ALERT Rocks Harry & Meghan’s Montecito Mansion | Royal Couple Caught In Nature’s Fury – Delhi News Daily

Tsunami ALERT Rocks Harry & Meghan’s Montecito Mansion | Royal Couple Caught In Nature’s Fury Source link

0 Min Read
Entertainment

Rashmika Mandanna nods when asked about February 26 wedding date with Vijay Deverakonda; fans can’t keep calm | – The Times of India – Delhi News Daily

Wedding rumours around Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna have once again gathered momentum, with the couple now said to be…

3 Min Read
Entertainment

Ranveer Singh requires 3 vanity vans, Shah Rukh Khan’s van too big for remote shoots, John Abraham’s all-black interiors, Kangana Ranaut’s sheesham wood van | – The Times of India – Delhi News Daily

What began as a functional necessity for actors shooting in remote locations has now evolved into a status symbol in…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?