Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में आवारा कुत्तों में लगेगी माइक्रोचिप, जानें कितने करोड़ रुपये खर्च करने जा रही MCD – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में आवारा कुत्तों में लगेगी माइक्रोचिप, जानें कितने करोड़ रुपये खर्च करने जा रही MCD – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में आवारा कुत्तों में लगेगी माइक्रोचिप, जानें कितने करोड़ रुपये खर्च करने जा रही MCD – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 17, 2026 12:54 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में आवारा कुत्तों की संख्या को मैनेज करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने नया प्लान बनाया है। इसके तहत कुत्तों में माइकोचिप लगाने के साथ ही उनका वैक्सीनेशन भी किया जाएगा। एमसीडी की तरफ से इसके लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।नगर निगम खर्च करेगा 20 करोड़2-3 महीनों में 25 हजार कुत्तों में माइक्रोचिप6500 बंदरों को असोला भेजा गया

भाषा•17 Jan 2026, 5:24 pm IST

दिल्ली में आवारा कुत्तों की संख्या को मैनेज करने के लिए दिल्ली नगर निगम ने नया प्लान बनाया है। इसके तहत कुत्तों में माइकोचिप लगाने के साथ ही उनका वैक्सीनेशन भी किया जाएगा। एमसीडी की तरफ से इसके लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।

mcd stray dogs
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आगामी बजट में आवारा कुत्तों पर माइक्रोचिप लगाने और टीकाकरण के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये का प्रावधान करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। माइक्रोचिप लगाने की प्रक्रिया में किसी जानवर की त्वचा के नीचे एक एकीकृत चिप लगाई जाती है, जिसके जरिए उसके टीकाकरण का रिकॉर्ड, स्थान और पहचान जैसी जानकारियां दर्ज की जाती हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि यह बजटीय प्रावधान दिल्ली में आवारा कुत्तों की आबादी के बेहतर प्रबंधन के लिए किया जा रहा है, जो सार्वजनिक सुरक्षा और पशु स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंताओं को दर्शाता है।

नगर निगम खर्च करेगा 20 करोड़

अधिकारियों के मुताबिक, इस राशि में से 20 करोड़ रुपये नगर निगम सीधे खर्च करेगा, जबकि शेष 15 करोड़ रुपये पशु कल्याण के क्षेत्र में काम करने का अनुभव रखने वाले गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ साझेदारी के माध्यम से खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा, “एनजीओ के साथ यह तालमेल आवारा कुत्तों के टीकाकरण और उनकी निगरानी के लिए जरूरी जमीनी कामकाज का दायरा बढ़ाने और उसे तेज़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।”

2-3 महीनों में 25 हजार कुत्तों में माइक्रोचिप

अधिकारियों ने बताया कि निगम ने अगले 2-3 महीनों में दिल्ली में कम से कम 25,000 कुत्तों पर माइक्रोचिप लगाने और टीकाकरण का लक्ष्य भी तय किया है।
उन्होंने कहा, “माइक्रोचिप से टीकाकरण का रिकॉर्ड, स्थान और पहचान जैसी अहम जानकारियां दर्ज की जा सकेंगी, जिनका इस्तेमाल आगे चलकर स्वास्थ्य की निगरानी करने और कुत्तों के काटने या बीमारी के प्रकोप जैसी स्थितियों में त्वरित कदम उठाने के लिए किया जा सकेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि एक माइक्रोचिप की लागत लगभग 300 रुपये होगी।

6500 बंदरों को असोला भेजा गया

निगम मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के प्रयास के तहत बंदरों को पकड़ने और उनका स्थानांतरण करने के लिए 60 लाख रुपये के प्रावधान की भी योजना बना रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि हमने पिछले साल की तुलना में बंदरों को पकड़ने और उनका स्थानांतरण करने के लिए आवंटित राशि को दोगुना कर दिया है।”

दिल्ली सरकार ने हाल में कहा था कि पिछले पांच वर्षों में विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक इलाकों से नगर निकायों द्वारा 6,500 से अधिक बंदरों को असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया है। नगर निगम के अनुसार, 2026-27 के बजट में पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए 131.06 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Amid Poaching Fears, Shinde Sena Moves Newly Elected Corporators To Mumbai’s Taj Lands End – Delhi News Daily
Next Article SIP stocks! HDFC Securities names 10 companies to accumulate in 2026. Check details – SIP Stocks – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिल्ली में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाइयों की गोली मारकर हत्या – Delhi News Daily

देश की राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह गोलीबारी का मामला सामने आया है। दिल्ली के जाफराबाद इलाके में दो भाइयों की…

3 Min Read
Entertainment

Shabana Azmi shares emotional moment with Smita Patil’s son Prateik in ‘Imaginary Rain’, says ‘Smita ji will be watching with us’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Chef and filmmaker Vikas Khanna returns with 'Imaginary Rain', based on his 2023 book, starring Shabana Azmi and Prateik Patil.…

3 Min Read
Entertainment

‘Pulp Fiction’ Star Peter Greene Found Dead at 60: DISTURBING Details Emerge From His NYC Apartment – Delhi News Daily

‘Pulp Fiction’ Star Peter Greene Found Dead at 60: DISTURBING Details Emerge From His NYC Apartment Source link

0 Min Read
Entertainment

Aamir Khan’s fitness mantra: “Become the best of what you can be” – the actor emphasised on consistency over competition in an old video | – Times of India – Delhi News Daily

A rare throwback video of Aamir Khan has surfaced online, offering an unfiltered look at the actor’s grounded approach to…

6 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?