Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली पर ठंड-कोहरे का डबल अटैक, एक्यूआई ‘गंभीर’ स्तर पर, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली पर ठंड-कोहरे का डबल अटैक, एक्यूआई ‘गंभीर’ स्तर पर, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली पर ठंड-कोहरे का डबल अटैक, एक्यूआई ‘गंभीर’ स्तर पर, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 19, 2026 1:06 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में एयर प्रदूषण के साथ ही ठंड और कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है। राजधानी में एयर क्वालिटी गंभीर लेवल पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने राजधानी में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमानराजधानी में AQI 437 हुआ दर्जकोहरे को लेकर जारी की चेतावनी

दिल्ली में एयर प्रदूषण के साथ ही ठंड और कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है। राजधानी में एयर क्वालिटी गंभीर लेवल पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने राजधानी में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

delhi smog.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह चारों तरफ जहरीली धुंध और घना कोहरा छाया रहा। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई कि प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया। पूरी राजधानी जहरीले स्मॉग की मोटी चादर से ढक गई। तापमान में तेजी से गिरावट के कारण स्थिति और खराब हो गई, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया।

दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान

आईएमडी के डेटा के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग में मुख्य मौसम स्टेशन पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में यह 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कई अन्य जगहों पर भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जो बताता है कि ठंड बढ़ गई है। ताजा मौसम बुलेटिन में आईएमडी ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

राजधानी में AQI 437 हुआ दर्ज

इस बीच, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, शहर का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सुबह 6:30 बजे 437 दर्ज किया गया, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है।

कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने 450 से ज्यादा एक्यूआई लेवल रिपोर्ट किए, जिससे वे ‘गंभीर प्लस’ कैटेगरी में आ गए। वजीरपुर, सोनिया विहार, रोहिणी, आरके पुरम, पंजाबी बाग, पटपड़गंज, नॉर्थ कैंपस, नेहरू नगर, मुंडका, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, द्वारका सेक्टर 8, चांदनी चौक, बुराड़ी क्रॉसिंग, बवाना, अशोक विहार और आनंद विहार जैसे इलाकों में हवा की क्वालिटी बहुत खतरनाक लेवल पर रिकॉर्ड की गई।

कोहरे को लेकर जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने कम विजिबिलिटी के कारण कई जगहों पर कोहरे की चेतावनी भी जारी की। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक पैसेंजर एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू हैं। हालांकि फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य बताए गए, लेकिन यात्रियों को रियल-टाइम अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई। गंभीर वायु प्रदूषण, घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति के मिले-जुले असर से स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की समस्याओं वाले लोगों के लिए।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Shivakumar Swaps Davos Summit For Political Frontlines As Congress Stresses On Winning Assam Polls – Delhi News Daily
Next Article Q3 earnings growth muted as IT weighs, banks lend support – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘Sleeping Prince’ Dies After 20 Years In Coma | Saudi Arabia Grieves, Funeral Preparations Begin – Delhi News Daily

'Sleeping Prince' Dies After 20 Years In Coma | Saudi Arabia Grieves, Funeral Preparations Begin Source link

0 Min Read
Entertainment

Delhi Weather: दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट, कल आंधी-तूफान और ​बारिश की संभावना – Delhi News Daily

Delhi Weather Update: दिल्ली में पिछले सप्ताह बारिश से परेशानी हुई, लेकिन अब गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने…

4 Min Read
Entertainment

Zachery Ty Bryan Arrested in Oregon While Girlfriend Faces Multiple Charges After Weekend Incident – Delhi News Daily

Zachery Ty Bryan Arrested in Oregon While Girlfriend Faces Multiple Charges After Weekend Incident Source link

0 Min Read
Entertainment

Trump vs Paramount: Prez Goes On Explosive Rant After MTG’s 60 Minutes Interview – Delhi News Daily

Andrew Windsor's Royal Lodge Rent Scandal Sparks Unprecedented Probe Into Royal Estate Worth BillionsAn explosive new review of the British…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?