Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: मुंडका मेट्रो स्टेशन में ऐसे होती है डेंजर एंट्री, कई जगह खुले नाले दे रहे हादसों को दावत – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > मुंडका मेट्रो स्टेशन में ऐसे होती है डेंजर एंट्री, कई जगह खुले नाले दे रहे हादसों को दावत – Delhi News Daily
Entertainment

मुंडका मेट्रो स्टेशन में ऐसे होती है डेंजर एंट्री, कई जगह खुले नाले दे रहे हादसों को दावत – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 21, 2026 7:25 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
रोहतक रोड पर मुंडका मेट्रो स्टेशन के आसपास सिविक एजेंसियों की अनदेखी से बदहाली का आलम है। खुले नाले, गड्ढे और जलभराव के कारण यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है।दोनों तरफ के एंट्री गेटों पर खस्ताहालहादसों का बढ़ जाता खतरा

रोहतक रोड पर मुंडका मेट्रो स्टेशन के आसपास सिविक एजेंसियों की अनदेखी से बदहाली का आलम है। खुले नाले, गड्ढे और जलभराव के कारण यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है।

Delhi news
नई दिल्ली: रोहतक रोड से गुजरने वाली ग्रीन लाइन मेट्रो का मुंडका स्टेशन बदहाली की नई मिसाल बन गया है। स्टेशन अंदर से तो ठीक-ठाक है, लेकिन सिविक एजेंसियों की अनदेखी के चलते स्टेशन के आस-पास का पूरा इलाका किसी बड़े गटर जोन में तब्दील हो चुका है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि इस मेट्रो स्टेशन पर आना-जाना भी अब किसी जंग जीतने के समान हो गया है। सड़कों की खराब मेटिनेस और जलभराव की की वजह से पिछले कई महीनों से मुंडका मेट्रो स्टेशन से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दोनों तरफ के एंट्री गेटों पर खस्ताहाल

मेट्रो स्टेशन के दोनों तरफ के एंट्री गेटों के आस-पास खुला नाला, सर्विस लेन में बने बड़े-बड़े गड्ढे खुले पड़े मैनहोल और चारों तरफ फैली कीचड़ के चलते लोगों के हर वक्त गिरने का डर बना रहता है। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 पर दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए एस्केलेटर और सीढ़ियां बनी है। बीच में लिफ्ट भी लगी हुई है, लेकिन जब यात्री लिफ्ट का इस्तेमाल करने जाते हैं, तो उससे पहले उन्हें करीब 4 फीट के खुले मैनहोल को पार करना पड़ता है, जो पानी से लबालब भरा हुआ है। इसे सुरक्षित तरीके से पार करना किसी चुनौती से कम नहीं है। करीब 200 मीटर के दायरे में सड़क के दोनों तरफ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1, 2, 3 और 4 के आस-पास लोगों को किसी तरह बचते बचाते हुए निकलना पड़ता है।

हादसों का बढ़ जाता खतरा

मुंडका-रोहतक रोड पर जलभराव से निजात दिलाने के लिए एजेंसियां लंबे समय से काम कर रही है, लेकिन हालात नहीं बदले। यहां नाले का निर्माण चल रहा है, लेकिन काम में बरती जा रही अनियमितताएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फिलहाल नाले का काम रुका हुआ है। सेफ्टी वॉल तक तैयार नहीं की गई है। नाला जगह-जगह से खुला है और उसके बिल्कुल पास से लोग बाइक और स्कूटर लेकर निकलते हैं। रात के अंधेरे में सड़क और नाले के बीच गैप नजर नहीं आता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। आस-पास की कॉलोनियों में आने-जाने के लिए लोगों ने नाले के ऊपर लकड़ी के फट्टे या सीढ़ियां रखी हुई हैं। जरा सा ध्यान भटकते ही नाले में गिरने का खतरा बना रहता है।

राजेश पोद्दार

लेखक के बारे मेंराजेश पोद्दारनवभारत टाइम्स टीम के लिए पिछले 5 साल से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। ग्रामीण दिल्ली की नब्ज पहचानते हैं। दिल्ली में किसानों , व्यापारियों और पॉलिटिकल खबरों को भी कवर करते हैं। दिल्ली के तीनों चुनावों, MCD, विधानसभा व लोकसभा चुनावों की रिपोर्टिंग की है। साल 2020- 21 में हुए किसान आंदोलन के दौरान ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Who Are You To Break The Coconut’: Congress MP Assaults MLA Vijayudu, BRS Shares Video – Delhi News Daily
Next Article KPI Green Energy Q3 Results: Net profit grows 48% YoY to Rs 126 cr – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • While Maharashtra Mourned Ajit Pawar, Minority Status Was Granted To 75 Institutions In 3 Days – Delhi News Daily
  • India-US trade deal: Trade team heading to Washington next week for legal pact – Delhi News Daily
  • Oscar Icon And Godfather Star Robert Duvall Dies At 95; Hollywood Mourns | WATCH – Delhi News Daily
  • Did Karnataka Minister Call Congress MLAs ‘Street Dogs’? His Remark Sparks Fresh Leadership Row – Delhi News Daily
  • Govt plans ‘Champion CPSEs’ for Viksit Bharat by 2047, NITI Aayog roadmap soon – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Delhi Traffic: दिल्ली में शुक्रवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इस इलाके से जाने से करें परहेज – Delhi News Daily

शहीद दिवस के अवसर पर 30 जनवरी को राजघाट और आसपास के इलाकों में यातायात की खास व्यवस्था की गई…

3 Min Read
Entertainment

दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रखी हैं 16 आईईडी… सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस – Delhi News Daily

दिल्ली स्थित ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर…

4 Min Read
Entertainment

Delhi Triple Murder: दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही घर से बरामद की गईं तीन लाशें – Delhi News Daily

दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके के खरक गांव में एक घर के अंदर ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है।…

4 Min Read
Entertainment

Anna Kepner Murder Mystery: Private Investigator Says Cabin Evidence Could Nail The Killer – Delhi News Daily

Anna Kepner Murder Mystery: Private Investigator Says Cabin Evidence Could Nail The Killer Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?