Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली वालों को बड़ी सौगात, बुद्ध विहार फेज-1 में नए अस्पताल का शुभारंभ; सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली वालों को बड़ी सौगात, बुद्ध विहार फेज-1 में नए अस्पताल का शुभारंभ; सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली वालों को बड़ी सौगात, बुद्ध विहार फेज-1 में नए अस्पताल का शुभारंभ; सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 23, 2026 10:48 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार राजधानी को मेडिकल हब बनाने के लिए नए अस्पताल खोल रही है और मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बना रही है। बुद्ध विहार में नोवा नियो अस्पताल के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी को अपने शहर में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।बुद्ध विहार फेज-1 में नोवा नियो अस्पताल का किया शुभारंभसीएम रेखा गुप्ता ने अस्पताल का निरीक्षण किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार राजधानी को मेडिकल हब बनाने के लिए नए अस्पताल खोल रही है और मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बना रही है। बुद्ध विहार में नोवा नियो अस्पताल के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी को अपने शहर में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

cm rekha gupta
अस्पताल का उद्घाटन करतीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार राजधानी को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए नए और आधुनिक अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है, मौजूदा अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि दिल्ली के हर नागरिक को समय पर, बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

बुद्ध विहार फेज-1 में नोवा नियो अस्पताल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने ये विचार शुक्रवार को बुद्ध विहार फेज-1 में नोवा नियो अस्पताल के शुभारंभ के दौरान कहे। इस अस्पताल की विशेषता नवजात शिशुओं की बीमारी व देखभाल करना है। इस अवसर पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेंद्र चांदोलिया, रिठाला के विधायक श्री कुलवंत राणा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि इसके सकारात्मक और प्रभावी परिणाम सामने आ सकें। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्लीवासियों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े और उन्हें अपने ही शहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।

सीएम रेखा गुप्ता ने अस्पताल का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न वार्डों, जांच विभागों और विशेष चिकित्सा इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नोवा नियो अस्पताल सेवा, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट चिकित्सा का नया मानक स्थापित करेगा। साथ ही, दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में सशक्त योगदान देगा।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘It’s a tight schedule’: Chris Morris on injuries in South Africa’s T20 World Cup squad – Delhi News Daily
Next Article Equity’s back on investors radar, white metal pales – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

जनसुनवाई शिविरों में अफसरों की उपस्थिति अनिवार्य, CM रेखा गुप्ता का आदेश-गैरहाजिरी पर एक्शन – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिला राजस्व कार्यालयों में 'जन सुनवाई' शिविरों को प्रभावी बनाने के लिए सख्त निर्देश…

3 Min Read
Entertainment

पिता का श्राद्ध करने गए दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर​ – Delhi News Daily

दिल्ली पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) संजय, अपने पिता का श्राद्ध कर्म करते समय यमुना नदी में पैर फिसलने से…

3 Min Read
Entertainment

Fortnite Twist Rocks Epstein Case; Viral Account Ignites Wild Theories – Delhi News Daily

Fortnite Twist Rocks Epstein Case; Viral Account Ignites Wild Theories Source link

0 Min Read
Entertainment

Delhi News: दिल्ली में 2025 के 5 क्राइम जिसने राजधानी को दहलाकर रख दिया, ये दर्द कभी नहीं भूल पाएंगे लोग – Delhi News Daily

साल 2025 दिल्ली के लिए अपराधों का एक भयावह वर्ष रहा, जिसमें लाल किले के पास हुआ कार विस्फोट सबसे…

9 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?