Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं का नाम कोर्ट डॉक्यूमेंट में ना प्रकट करें, दिल्ली हाई कोर्ट का पुलिस को निर्देश – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं का नाम कोर्ट डॉक्यूमेंट में ना प्रकट करें, दिल्ली हाई कोर्ट का पुलिस को निर्देश – Delhi News Daily
Entertainment

यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं का नाम कोर्ट डॉक्यूमेंट में ना प्रकट करें, दिल्ली हाई कोर्ट का पुलिस को निर्देश – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 26, 2026 2:15 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर एक अहम निर्देश दिया है। कोर्ट ने पुलिस से यौन उत्पीड़न की शिकार महिला का नाम, पिता का नाम या पता अदालतों में दायर किसी भी दस्तावेज या रिपोर्ट में प्रकट नहीं करने की बात कही है।पॉक्सो के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिजकानून का कड़ाई से पालन का निर्देशपीड़िता की मां के साथ सहमति से संबंध

दिल्ली हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर एक अहम निर्देश दिया है। कोर्ट ने पुलिस से यौन उत्पीड़न की शिकार महिला का नाम, पिता का नाम या पता अदालतों में दायर किसी भी दस्तावेज या रिपोर्ट में प्रकट नहीं करने की बात कही है।

delhi high court
नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने यहां पुलिस को निर्देश दिया है कि यौन उत्पीड़न की शिकार महिला का नाम, पिता का नाम या पता अदालतों में दायर किसी भी दस्तावेज या रिपोर्ट में प्रकट नहीं किया जाना चाहिए। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से सभी थानेदारों (एसएचओ) और जांच अधिकारियों को यौन उत्पीड़न की पीड़ितों की पहचान न उजागर करने से संबंधी कानून का सख्ती से पालन करने के लिए उचित निर्देश देने को कहा।

पॉक्सो के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

अदालत ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के मामले में एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह निर्देश पारित किया। अदालत ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में जांच अधिकारी द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट में पीड़िता का उल्लेख है। उच्च न्यायालय ने 14 जनवरी के फैसले में कहा, “संबंधित क्षेत्र (मोती नगर थाना क्षेत्र) के डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) को निर्देश दिया जाता है कि वह अपने अधिकार क्षेत्र के सभी एसएचओ को इस बात के प्रति संवेदनशील बनाएं कि यौन उत्पीड़न पीड़िता का नाम, पिता का नाम या पता किसी भी वस्तु स्थिति रिपोर्ट या अदालत में दायर किए गए दस्तावेज़ में प्रकट न किया जाए।”

कानून का कड़ाई से पालन का निर्देश

इसमें निर्देश दिया गया, ‘दिल्ली के पुलिस आयुक्त से अनुरोध है कि वे इस संबंध में सभी एसएचओ और जांच अधिकारियों को कानून का कड़ाई से पालन करने के संबंध में उचित निर्देश दें। इस फैसले की एक प्रति संबंधित डीसीपी और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को सूचना और अनुपालन के लिए भेजी जाए।’ वर्तमान मामले में, आरोपी ने 2021 में 12-13 वर्ष की नाबालिग लड़की को बहाने से उसके घर से ले जाकर उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि उसने लड़की को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, बाद में उसके परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढ निकाला।

पीड़िता की मां के साथ सहमति से संबंध

आरोपी ने यह तर्क दिया कि उसका पीड़िता की मां के साथ सहमति से संबंध था और उसे फंसाया गया है, क्योंकि पीड़िता को उनके रिश्ते से आपत्ति थी। यह भी दावा किया गया कि 2021 में, कोविड-19 के कारण लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित थी और सामाजिक संपर्क न्यूनतम था, और इसलिए, अभियोजन पक्ष द्वारा बताए गए तरीके से कथित अपराध किए जाने की संभावना संदिग्ध है।

अदालत ने कहा कि मात्र इस तथ्य से कि कथित घटना महामारी काल के दौरान हुई, यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि पीड़िता के बयान पर अविश्वास किया जाए या यह मान लिया जाए कि अपराध घटित ही नहीं हो सकता था। अदालत ने कहा कि आरोपी और पीड़िता की मां के बीच संबंध होना उसकी (महिला की) गवाही पर संदेह करने का आधार नहीं है।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Don’t Want Anybody’s Appreciation Or…’: Koshyari Reacts After Sanjay Raut Opposes Padma Honour To Him – Delhi News Daily
Next Article Asian Paints Q3 Preview: PAT seen up 8% YoY; volume growth to pick up – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mike Hesson press conference: ‘Ishan took the game away from us’ after India beat Pakistan – Delhi News Daily
  • Ex-Assam Congress Chief Bhupen Borah Resigns, Blames Gaurav Gogoi’s High-Handedness – Delhi News Daily
  • Volatility in gold prices hasn’t deterred buyers, price corrections seen as opportunities: Titan MD – Delhi News Daily
  • AI-powered Cloud service provider Neysa to raise $1.2 bn via equity, debt – Delhi News Daily
  • Jeffrey Epstein Files Blow Apart Hidden Camera Denials And Trigger Global Alarm | WATCH – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Celeste Rivas’ Ex-Boyfriend BREAKS SILENCE: Shocking Truth About Her Troubled Home Life | WATCH – Delhi News Daily

Rocki Irish Mayers Is Here; Rihanna & A$AP Rocky Celebrate Baby Number ThreeRihanna and A$AP Rocky have welcomed their baby…

3 Min Read
Entertainment

Isha Koppikar recalls being humiliated by South choreographer in her debut film: ‘These girls come from Bollywood, they don’t know anything’ | Hindi Movie News – Times of India – Delhi News Daily

Before establishing herself in Bollywood with roles in films like Shah Rukh Khan’s Don and Ram Gopal Varma’s Company, Isha…

6 Min Read
Entertainment

आप नेता मनीष सिसोदिया ने शुरू की ‘दुनिया की शिक्षा व्यवस्था और भारत’ वीडियो सीरीज, बताया कैसे जापान-सिंगापुर आगे – Delhi News Daily

मनीष सिसोदिया ने 'दुनिया की शिक्षा व्यवस्था और भारत' नाम से एक वीडियो सीरीज शुरू की है। इस सीरीज का…

10 Min Read
Entertainment

Shocking On-Set Death: ‘Emily In Paris’ Crew Member Collapses While Filming, Dies At 47 – Delhi News Daily

Tiffani Thiessen's Bold Carrot Cake Moment Breaks The InternetTiffani Thiessen once again grabbed attention with a playful Instagram post that…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?