Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में थार चालक ने हाईकोर्ट के वकील को डंडे से पीटा, मारपीट के बाद सदमे में पीड़ित​ – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में थार चालक ने हाईकोर्ट के वकील को डंडे से पीटा, मारपीट के बाद सदमे में पीड़ित​ – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में थार चालक ने हाईकोर्ट के वकील को डंडे से पीटा, मारपीट के बाद सदमे में पीड़ित​ – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 2, 2026 12:14 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
मुखर्जी नगर के पास एक वकील पर रोडरेज के दौरान हमला हुआ। एक संकरी गली में कार रोकने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पांच से छह लोगों ने वकील और उनके दोस्त को डंडों से पीटा। दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।थार चालक ने रास्ता को की गालीगलौजथार चालक ने की मारपीटसदमे में था पीड़ित

मुखर्जी नगर के पास एक वकील पर रोडरेज के दौरान हमला हुआ। एक संकरी गली में कार रोकने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पांच से छह लोगों ने वकील और उनके दोस्त को डंडों से पीटा। दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

delhi (6)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर (AI)
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर के पास रोडरेज की एक घटना में, दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत करने वाले एक वकील पर पांच से छह लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया और डंडे से पीटा। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 25 जनवरी को रात करीब 8.45 बजे इलाके के एक रेस्तरां के पास हुई।

उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सटेंशन निवासी 29 वर्षीय शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि एक संकरी गली में उनकी कार को काले रंग की एक ‘थार’ द्वारा रोके जाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद उनपर हमला किया गया।

थार चालक ने रास्ता को की गालीगलौज

प्राथमिकी के अनुसार, ‘मैं एक मुवक्किल से मिलने मुखर्जी नगर गया था और अपनी एसयूवी चला रहा था, तभी एक मोड़ पर हरियाणा पंजीकरण नंबर वाली काले रंग की थार अचानक मेरे वाहन के सामने रुक गई।’ वकील ने दावा किया कि ‘थार’ ने उनकी कार का रास्ता पूरी तरह से रोक दिया था और लगभग पांच मिनट तक इंतजार करने के बाद, वह किसी तरह अपनी कार को दाहिनी ओर से निकालने में कामयाब रहे, जिसके बाद थार चालक उन्हें गालियां देने लगा।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, ‘जब मैं अपनी कार से उतरा और गाली-गलौज का विरोध किया, तो थार के चालक ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। जब मैंने उससे कहा कि मैं पुलिस को बुलाऊंगा, तो आरोपी ने अपनी गाड़ी की खिड़कियां बंद कर लीं, फोन पर बात की और थोड़ी दूर आगे जाकर रुक गया और फिर से गाली-गलौज करने लगा।’

थार चालक ने की मारपीट

शिकायतकर्ता ने बताया कि तब तक घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो चुकी थी और किसी ने उन्हें सलाह दी कि वे उलझें नहीं और पुलिस को सूचना दें। वकील का एक दोस्त भी उस वक्त तक घटनास्थल पर पहुंच चुका था और वे दोनों पुलिस को फोन करने के लिए अपनी कार की ओर वापस जा रहे थे, तभी ‘थार’ चालक अपने पांच-छह साथियों के साथ कथित तौर पर वापस आ गया।

प्राथमिकी के अनुसार, ‘‘उन सभी के पास डंडे थे और उन्होंने अचानक पीछे से हम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने हमें जान से मारने के इरादे से डंडे से हमारे सिर पर कई बार वार किए।’’ पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि उसके दोस्त पर भी हमला किया गया और उसके भी सिर में चोटें आईं।

सदमे में था पीड़ित

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर एक पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों के बयान दर्ज करने के लिए एक टीम को अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी टीम वहां पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज करने की कोशिश की। दर्द और सदमे के कारण पीड़ित अस्पताल में बयान देने में असमर्थ थे। लेकिन शिकायतकर्ता 26 जनवरी को मुखर्जी नगर पुलिस थाना पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया।’’

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना) और 3(5) (साझा मकसद) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों को पकड़ने के लिए हमने टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।’’
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article From Hastinapur To High-Speed Rail: Budget 2026 Packs Multi-Trillion Dollar Ambition For UP – Delhi News Daily
Next Article Build, India, Build: Govt assures backing for infrastructure developers – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Farhan Akhtar gifts himself a luxury car, worth Rs 3.50 crore for Diwali; Joins Bollywood’s elite Maybach owners | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Farhan Akhtar recently added a luxurious Mercedes-Maybach GLS 600 worth Rs. 3.50 crore to his car collection. Spotted in Bandra…

5 Min Read
Entertainment

Delhi High Court spots clear violation of Pawan Kalyan’s personality rights | – The Times of India – Delhi News Daily

Deputy CM Pawan Kalyan won Delhi HC protection for his personality rights against Flipkart, Amazon, Meesho, Google, Meta, and others…

3 Min Read
Entertainment

On the Road​​​​ – Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

On the Road​​​​ - Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्ली में आबकारी विभाग हुआ सख्त, दुकानदारों ने की ये गलती तो रद्द होगा लाइसेंस, एडवाइजरी जारी – Delhi News Daily

दिल्ली में शराब की दुकानों पर ओवरचार्जिंग, मिलावट और नाबालिगों को शराब बेचने की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने सख्त…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?