Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ‘लापता की अफवाह के पीछे पेड प्रमोशन’, दिल्ली पुलिस का चौंकाने वाला दावा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ‘लापता की अफवाह के पीछे पेड प्रमोशन’, दिल्ली पुलिस का चौंकाने वाला दावा – Delhi News Daily
Entertainment

‘लापता की अफवाह के पीछे पेड प्रमोशन’, दिल्ली पुलिस का चौंकाने वाला दावा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 7, 2026 7:07 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


पुलिस सूत्रों के मुताबिक अचानक सोशल मीडिया में दिल्ली पुलिस के आंकड़ों का हवाला देकर तेजी से वायरल किए गए पोस्ट, क्लिप के पीछे की जब जांच की गई तो पता चला कि हाल ही में ‘लापता’ थीम पर एक बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी।

delhi police
नई दिल्ली: दिल्ली में 800 से अधिक बच्चों की सोशल मीडिया में वायरल ‘मिसिंग’ के मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने षड्यंत्र की बात कही है। पुलिस का दावा है कि पेड प्रमोशन के तहत बच्चों के गायब होने की बात जानबूझकर इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया में फैलाई गई। दिल्ली पुलिस ने X हैडल पर इस पूरी थ्योरी के बारे में पोस्ट लिखते हुए दावा किया कि कुछ सुरागों को फॉलो करने के बाद, हमें पता चला कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की बढ़ती संख्या को लेकर पेड प्रमोशन के जरिए अफवाह फैलाई जा रही है। पैसे के फायदे के लिए पैनिक पैदा करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।

इससे पहले दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता संजय त्यागी ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में लापता लोगों की संख्या में कोई ‘असामान्य’ वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 में तो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लापता मामलों की रिपोटिंग में कमी दर्ज की गई है, जिससे यह साफ होता है कि सोशल मीडिया पर फैल रही खबरें तथ्यहीन हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अचानक सोशल मीडिया में दिल्ली पुलिस के आंकड़ों का हवाला देकर तेजी से वायरल किए गए पोस्ट, क्लिप के पीछे की जब जांच की गई तो पता चला कि हाल ही में ‘लापता’ थीम पर एक बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी। वह फिल्म लागत का बजट भी पूरा नहीं कर पाई। जितनी कमाई अब तक हुई है उससे तीन गुना अधिक फिल्म बनाने में लग चुका था।

  • पुलिस को जांच में जो क्लू मिले, उसको फॉलो करने से पता चला कि फिल्म को फ्लॉप होने से बचाने और उसे हिट कराने के लिए सोशल मीडिया में दिल्ली को लेकर जानबूझकर पेड प्रमोशन के जरिए अफवाह फैलाई गई। इस फिल्म की वजह से बहस खड़ी हुई है।
  • एक पुलिस अफसर ने कहा कि दिल्ली में बच्चे गायब हो रहे हैं, यह सच है। लेकिन यह भी उतना ही सच है कि सोशल मीडिया ने अधूरी जानकारी को डर में बदल दिया। वायरल आंकड़ों ने भ्रम और पैनिक फैलाया है।
  • पुलिस सूत्रों के मुताबिक दरअसल, पिछले दिनों मीडिया में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दिल्ली पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 के बीच शहर में 807 लोग लापता हुए, यानी रोजाना औसतन 54 लोग लापता हुए हैं।
  • आंकड़ों में बताया गया कि लापता होने वालों में 509 महिलाएं-लड़कियां और 298 पुरुष थे। साथ ही, 191 नाबालिग थे, जबकि 616 वयस्क थे। पुलिस 1 से 27 जनवरी के बीच 235 लोगों का पता लगाया।
  • दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा कि लापता की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें