Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: JNU में छात्रों की संसद, छात्र नेता बोले- स्टूडेंट लीडर्स का निलंबन गलत – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > JNU में छात्रों की संसद, छात्र नेता बोले- स्टूडेंट लीडर्स का निलंबन गलत – Delhi News Daily
Entertainment

JNU में छात्रों की संसद, छात्र नेता बोले- स्टूडेंट लीडर्स का निलंबन गलत – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 8, 2026 1:13 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
JNUSU ने स्टूडेंट्स पार्लियामेंट का आयोजन किया, जिसमें कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इसमें से एक मुद्दा छात्रों के निलंबन का भी था। इसमें अलग-अलग छात्र संगठनों के राष्ट्रीय नेताओं ने हिस्सा लिया।निलंबन की कड़ी निंदा की गईलोकतंत्र को खत्म करने का पैटर्ननहीं ली गई विशेषज्ञ की सलाह

JNUSU ने स्टूडेंट्स पार्लियामेंट का आयोजन किया, जिसमें कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इसमें से एक मुद्दा छात्रों के निलंबन का भी था। इसमें अलग-अलग छात्र संगठनों के राष्ट्रीय नेताओं ने हिस्सा लिया।

JNU
जेएनयू में छात्र संसद
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ ( JNUSU ) द्वारा आयोजित स्टूडेंट्स पार्लियामेंट के दूसरे सत्र में देश भर के अलग-अलग छात्र संगठनों के राष्ट्रीय नेताओं ने हिस्सा लिया। सत्र का मुख्य फोकस विश्वविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों (JNU ऑफिस बेयर्स) और (विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान) बिल पर था।

निलंबन की कड़ी निंदा की गई

विपक्षी छात्र संगठनों ने वीबीएसए बिल को सार्वजनिक शिक्षा और संघीय ढांचे पर हमला करार दिया और जेएनयूएसयू नेताओं के निलंबन की कड़ी निंदा की। सत्र की शुरुआत ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) के राष्ट्रीय सचिव प्रसेनजीत ने की। उन्होंने पब्लिक एजुकेशन के महत्व पर जोर देते हुए वीबीएसए को हमला बताया और देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया। एसएफआई की ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट शिल्पा सुरेंद्रन ने JNUSU के आंदोलन में एकजुटता जताई और निलंबन की निंदा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने छात्र संघ चुनावों को देश भर में रोक दिया है। वीबीएसए बिल में फंडिंग एक बड़ा मुद्दा है, जो सार्वजनिक उच्च शिक्षा को खत्म करने के लिए डिजाइन किया गया है।

लोकतंत्र को खत्म करने का पैटर्न

डीएसएफ की मुंतहा और जेएनयूएसयू की पूर्व जनरल सेक्रेटरी ने नजीब अहमद की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जेएनयू प्रशासन ने नजीब को पीटे जाने पर चुप्पी साधी और दोषियों को बचाने की कोशिश की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेता अखिलेश यादव ने जेएनयूएसयू पदाधिकारियों के प्रति एकजुटता जताई और कहा कि छात्र संघ चुनाव रोकना लोकतंत्र को खत्म करने का पैटर्न है।

नहीं ली गई विशेषज्ञ की सलाह

एआईडीएसओ की जॉइंट सेक्रेटरी श्रेया ने वीबीएसए और एनईपी को सरकार की फासीवादी विशेषताओं की अभिव्यक्ति बताया और वामपंथी संगठनों के नेतृत्व में व्यापक आंदोलन का आह्वान किया। एमएसएफ के प्रेसिडेंट अहमद साजू ने वीबीएसए को आरएसएस (राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ) विचारधारा पर आधारित बताया और कहा कि बिल बनाते समय किसी एक्सपर्ट या स्टेकहोल्डर से सलाह नहीं ली गई। उन्होंने रोहित एक्ट लागू करने की मांग की और सभी लोकतांत्रिक छात्र संगठनों के गठबंधन का आह्वान किया। यूओएच एएसए यूनिट के प्रेसिडेंट दयानिधि ने कहा कि शिक्षा को सामाजिक न्याय से अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने छात्रसंघ पर भाजपा के हमलों का जिक्र किया और रोहित वेमुला की संस्थागत हत्या को याद किया।

अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें 12 साल से ज्यादा की पत्रकारिता का अनुभव है। मार्च 2025 से वह NBT डिजिटल के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। एनबीटी न्यूज टीम में वह देश की खबरों पर नजर रखते हैं। वह राजनीति, अपराध, भारत की विदेश नीति और दिल्ली-एनसीआर से संबंधित मुद्दों को कवर करते हैं। वह ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव स्टोरीज की विशेषज्ञता रखते हैं। एनबीटी में स्पेशल न्यूज पैकेज ‘मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ’ की भी जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्होंने तीन लोकसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024)को कवर किया है । 2023 में दिल्ली की सड़कों पर कान का मैल निकालने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले कनमैलियों की धोखेबाजी को वो उजागर कर चुके हैं। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय पर बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article T20 World Cup: ‘That was the difference’ – USA’s Shadley Van Schalkwyk on Suryakumar Yadav – Delhi News Daily
Next Article The Economic Times Business News Live, Share Market News – Read Latest Finance News, IPO, Mutual Funds News – The Economic Times – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s first cross-sector investment trust in works to monetise assets – Delhi News Daily
  • हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगा कमल का परिवार, जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर हुई थी मौत – Delhi News Daily
  • India-US Trade Deal Row: Congress’s Old ‘Cold War Secrets’ Stir New Political Storm – Delhi News Daily
  • RBI gives ICICI AMC approval to raise stake in HDFC Bank to 9.95% – Delhi News Daily
  • Tragedy Strikes The Pogues Again: Andrew Ranken Dead at 72 – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Sikandar director AR Murugadoss admits shooting with Salman Khan is ‘not easy’: ‘We have to shoot at night as he turns up to sets only by 8 PM…’ | – Times of India – Delhi News Daily

Director AR Murugadoss faced challenges while filming 'Sikandar' with Salman Khan. Khan's late arrival at 8 PM disrupted the schedule.…

6 Min Read
Entertainment

Sunny Deol to collaborate with ‘Kill’ director Nikhil Nagesh Bhatt for a power-packed action film | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Sunny Deol, fresh off the massive success of 'Border 2' with ₹280 crore, is teaming up with Kill director Nikhil…

2 Min Read
Entertainment

Royal Visit TWIST As King Charles May Be Hosted In Tent With Porta Loos In US | WATCH – Delhi News Daily

Shock Outside Court: Alan Jackson Quits Rob & Michele Case, Exit Sparks QuestionsWhile speculation was running wild over Alan Jackson’s…

1 Min Read
Entertainment

Trump Rages at Reporters After Bandaged Hand Goes Viral, Slams “Crazy Rumors” Amid Health Speculation – Delhi News Daily

Leavitt’s Son Nicolas Charms Reporters: 1-Year-Old Upstages Trump At Turkey PardonKaroline Leavitt’s one-year-old son Nicolas unintentionally stole the spotlight at…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?