Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ लीक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ लीक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR – Delhi News Daily
Entertainment

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ लीक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 9, 2026 10:34 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे द्वारा लिखित ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ अप्रकाशित किताब के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि इस किताब की टाइपसेट पीडीएफ कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है, जिसकी जांच की जा रही है।दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?क्या है विवाद?किताब के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हैं राहुल गांधी

दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे द्वारा लिखित ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ अप्रकाशित किताब के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि इस किताब की टाइपसेट पीडीएफ कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है, जिसकी जांच की जा रही है।

mm narvane
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे द्वारा लिखित ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ अप्रकाशित किताब के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, जांच में सामने आया है कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नाम की एक टाइपसेट पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है, जो कथित तौर पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की गई है। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर इस किताब का कवर भी बिक्री के लिए उपलब्ध दिखाया गया है। जबकि संबंधित अधिकारियों से इस किताब के प्रकाशन की अनुमति नहीं मिली है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने कहा, इस संभावित लीक और नियमों के उल्लंघन की गंभीरता को देखते हुए मामले में स्पेशल सेल में केस दर्ज किया गया है। साथ ही इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और इसके स्रोत व जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है।

क्या है विवाद?

पिछले सप्ताह संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर इस पुस्तक की एक प्रति दिखाते हुए देखा गया था। इस मामले के चलते लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई और मौजूदा बजट सत्र के शेष भाग के लिए इस मुद्दे पर आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया।

किताब के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हैं राहुल गांधी

सोमवार को भी लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस किताब को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि कहानी कुछ दिन पहले शुरू हुई जब मनोज मुकुंद नरवणे की किताब का मामला आया, और सरकार नहीं चाहती थी कि मैं उस पर बिल्कुल भी बात करूं, इसलिए उन्होंने सदन को रोक दिया। उन्होंने मुझे बोलने नहीं दिया। ऐसा तीन-चार बार हुआ। पहले, उन्होंने कहा कि मैं किसी किताब का हवाला नहीं दे सकता। फिर मैंने कहा कि मैं किसी किताब का हवाला नहीं दे रहा हूं, मैं एक मैगजीन का हवाला दे रहा हूं। फिर उन्होंने कहा कि आप किसी मैगजीन का हवाला नहीं दे सकते। फिर मैंने कहा कि मैं इस बारे में बात करूंगा। फिर वे नहीं चाहते थे कि मैं इस बारे में बात करूं। रक्षा मंत्री ने झूठ कहा कि किताब पब्लिश नहीं हुई है। असल में, किताब पब्लिश हो चुकी है और हमारे पास उसकी एक कॉपी भी है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह एक बड़ा मुद्दा है, जब विपक्ष के नेता और पूरे विपक्ष को राष्ट्रपति के भाषण में बोलने की इजाजत नहीं दी जाती। दूसरा मुद्दा यह है कि भाजपा के एक सांसद ने किताबें, कई किताबें कोट करते हुए बात की, बहुत घटिया बातें कहीं, और उसे कुछ नहीं कहा गया। हमें यह बात पसंद नहीं है कि वे जब चाहें, जो चाहें कह सकते हैं, और विपक्ष नहीं कह सकता। तीसरा मुद्दा हमारे सदस्यों का सस्पेंशन है।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Yeh Jo Ladki Hai’: Nitish Kumar Attacks Rabri Devi In Heated Bihar Assembly Clash – Delhi News Daily
Next Article Business Standard A battle of wits in the 1965 war – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s first cross-sector investment trust in works to monetise assets – Delhi News Daily
  • हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगा कमल का परिवार, जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर हुई थी मौत – Delhi News Daily
  • India-US Trade Deal Row: Congress’s Old ‘Cold War Secrets’ Stir New Political Storm – Delhi News Daily
  • RBI gives ICICI AMC approval to raise stake in HDFC Bank to 9.95% – Delhi News Daily
  • Tragedy Strikes The Pogues Again: Andrew Ranken Dead at 72 – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Jennifer Lopez sets the stage on FIRE as she performs hit tracks at Indian billionaire’s Udaipur wedding; makes jaws drop with stunning costumes – WATCH | – The Times of India – Delhi News Daily

Global pop icon Jennifer Lopez showed other music performers how its done as she brought her A-game and set the…

5 Min Read
Entertainment

Ronaldo Drops STUNNING Trump Claim in New Interview: What He REALLY Said | WATCH – Delhi News Daily

Ronaldo Drops STUNNING Trump Claim in New Interview: What He REALLY Said | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

Actor Goes Full Beast Mode in Shocking Wrestling Match; Crowd Stunned by Bloody Finish – Delhi News Daily

Actor Goes Full Beast Mode in Shocking Wrestling Match; Crowd Stunned by Bloody Finish Source link

0 Min Read
Entertainment

Kayaking Gone Wrong? Vance’s Birthday Trip Infuriates Americans After Bizarre River Move Revealed – Delhi News Daily

Matt Rife's Haunted Annabelle Purchase Sparks Psychic Warning: ‘She Should Never Be Awakened’Comedian Matt Rife may have unknowingly unleashed something…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?