राजधानी दिल्ली में अर्बन इंडिया के लिए क्लाइमेट फर्स्ट विजन को आकार देने के लिए डीडीए पहले ग्रीन एक्सपो का आयोजन इस वीकेंड पर करने जा रहा है। ग्रीन एक्सपो का शुभारंभ एलजी वीके सक्सेना करेंगे। उनके साथ डीडीए के वाइस चेयरमैन एन. सरवाना कुमार भी मौजूद रहेंगे। डीडीए यहां मथुरा-वृंदावन डिवेलपमेंट अथॉरिटसी से भी मदद लेगा।

अत्यधिक गर्मी, शहरी बाढ़ की चुनौतियों के लिए दिल्ली का नेचर बेस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर किस तरह का होना चाहिए? एक्सपर्ट और पैनल डिस्कशन में इसी सोच को दिशा दी जाएगी। इसमें पॉलिसी मेकर्स के साथ इंटरनैशनल डिवेलपमेंट में बेहतर कर रहे लोग भी शामिल होंगे। अर्बन फूड को लेकर बढ़ रही चुनौतियों, डिवेलपमेंट और इकोलॉजिकल के बीच बैलेंस बनाने, ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर के फाइनेंस मॉडल के साथ सीएसआर और पब्लिक
मथुरा-वृंदावन से लेगा सीख
डीडीए यहां मथुरा-वृंदावन डिवेलपमेंट अथॉरिटसी से भी गाइडेस लेगा। यहां वह उनसे नॉलेज शेयरिंग, टेक्निकल पहलु आदि पर बात करेगा। प्राइवेट पार्टनरशिप आदि पर भी चर्चा होगी। डीडीए के अनुसार इस एक्सपो में सरकारी अधिकारी, अर्बन प्लैनर, क्लाइमेट एक्सपर्ट, इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स सभी एक मंच पर आएंगे और सस्टेनेबल डिवेलपमेंट को आगे बढ़ाने पर बात करेंगे।
ये होंगे शामिल
डीडीए के अनुसार इस एक्सपो में रेरा के चेयरमैन आनंद कुमार, एनएडीटी की अडिशनल डायरेक्टर इनोशी शर्मा, एसएसएसएआई के जॉइंट डायरेक्टर पी. कार्तिकयन, इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी के डायरेक्टर प्रफेसर सोनी पेल्लिसेरी सी40 सिटीज (साउथ एंड वेस्ट एशिया) की डायरेक्टर ऑफ इंप्लीमेंटेशन सारिका चक्रवर्ती आदि शामिल होंगे। इसके अलाव पीपल बाबा के नाम से प्रख्यात स्वामी प्रेम परिवर्तन, पांड मैन ऑफ इंडिया रामवीर तंवर भी इसमे हिस्सा लेंगे। नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के साथ मिलकर डीडीए यहां अपने कम्युनिटी थिएटर की ‘रंगबाग’ को लॉन्च करेगा।
