Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला – Delhi News Daily
Entertainment

पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 16, 2026 5:36 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित रामलीला मैदान में लगभग 1075 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।सड़क ढांचे को मिलेगा नया विस्तारजल निकासी और बाढ़ नियंत्रण पर बड़ा फोकस

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित रामलीला मैदान में लगभग 1075 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

Delhi CM Rekha Gupta
नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित रामलीला मैदान में लगभग 1075 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। ये परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के संतुलित विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा जरूरी है। इन परियोजनाओं से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव जैसी समस्याओं से भी स्थायी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, यमुना पार विकास बोर्ड के अध्यक्ष और गांधी नगर के विधायक अरविंदर सिंह लवली, लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा, विश्वास नगर के विधायक ओम प्रकाश शर्मा, शाहदरा के विधायक संजय गोयल, कृष्णा नगर के विधायक अनिल गोयल, पटपड़गंज के विधायक रविन्द्र सिंह नेगी, त्रिलोकपुरी के विधायक श्री रवि कांत सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना पार क्षेत्र के नागरिक वर्षों से अपनी गलियों, नालियों और सड़कों के समुचित विकास की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज लगभग 1075 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास उस लंबे इंतजार को समाप्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। सरकार का लक्ष्य दिल्ली के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास करना और नागरिकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी किसी क्षेत्र की बुनियादी समस्याएं जैसे टूटी सड़कें, खुली नालियां, अच्छे स्कूलों और अस्पतालों की कमी, वैसी ही बनी रहें तो यह साफ तौर पर प्रशासन की नाकामी दिखाता है। मौजूदा सरकार केवल राजनीति नहीं, बल्कि काम के नतीजों पर भरोसा करती है। दिल्ली का कोई भी इलाका अब विकास से वंचित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ‘यमुना के इस पार और उस पार’ का भेद समाप्त कर पूरी दिल्ली को समान रूप से विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले समय में जब क्षेत्र की सड़कों का निर्माण, नालों का ढकना और अन्य बुनियादी सुविधाएं धरातल पर दिखाई देंगी, तब जनता को अपने निर्णय और सरकार पर विश्वास का वास्तविक प्रतिफल महसूस होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले एक वर्ष में दिल्ली सरकार ने विकास कार्यों को गति देने के लिए नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है। इसी के मद्देनजर परियोजनाओं की नियमित निगरानी, समयबद्ध क्रियान्वयन और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि यह केवल शिलान्यास का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।

सड़क ढांचे को मिलेगा नया विस्तार

पीडब्ल्यूडी लगभग 782 करोड़ रुपये की लागत से 236 सड़कों को मजबूत और बेहतर बनाने का काम शुरू कर रहा है। इन सड़कों के बनने और सुधार से ट्रैफिक सुचारु होगा और लोगों को सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन मिलेगा। इसके अलावा, लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से पांच फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी।

जल निकासी और बाढ़ नियंत्रण पर बड़ा फोकस

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत भी कई अहम काम शुरू किए जा रहे हैं। इनमें 10 नालों का पुनर्निर्माण, 3 नालों का सुधार, 24 बाउंड्री वॉल का निर्माण और 18 सड़कों व पुलों का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं पर करीब 272 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन कामों के पूरा होने से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी, जलभराव की समस्या कम होगी और प्रभावित इलाकों को स्थायी राहत मिलेगी।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, सोशल इश्यूज और फीचर का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। 2009 में न्यूज एजेंसी IANS से करियर की शुरुआत की। हिंदुस्तान (हिंदुस्टान टाइम्स ग्रुप) के सेंट्रल डेस्क पर 5 साल से अधिक समय तक रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का संपादकीय पेज संभाला। सात साल से ज्यादा समय प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने 2018 में आजतक (वेबसाइट) जॉइन किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल टीम को लीड किया। 2021 में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में पहुंचे, जहां वुमन टीम को लीड किया। इस दौरान उन्होंने फूड, कल्चर, रिलेशनशिप पर लिखा। अब NBT डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेन (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Nasimuddin Siddiqui Joins SP: Will Muslim Face And ‘Mini CM’ Of BSP Era Change 2027 UP Poll Math? – Delhi News Daily
Next Article End of rate cuts, ample liquidity: Why short-end yields above 7% look attractive, says Devang Shah – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • T20 World Cup: Jonathan Trott after Afghanistan beat UAE – Delhi News Daily
  • Tamil Nadu Congress Chief Meets Kharge Over ‘Anti-DMK’ Remarks By Manickam Tagore, Chakravarthy – Delhi News Daily
  • End of rate cuts, ample liquidity: Why short-end yields above 7% look attractive, says Devang Shah – Delhi News Daily
  • पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी विकास परियोजनाओं की आधारशिला – Delhi News Daily
  • Nasimuddin Siddiqui Joins SP: Will Muslim Face And ‘Mini CM’ Of BSP Era Change 2027 UP Poll Math? – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Yamuna Water Level: खतरे की घंटी! दिल्ली में यमुना का जलस्तर वॉर्निंग लेवल को कर गया पार – Delhi News Daily

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर चेतावनी…

3 Min Read
Entertainment

बीयर की टूटी बोतल पर मिले बारकोड से केस सॉल्व, दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास में तीन को किया गिरफ्तार – Delhi News Daily

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बीयर की टूटी बोतल के बार कोड से एक केस को सुलझाने में सफलता हासिल…

5 Min Read
Entertainment

King Charles Tells Andrew & Fergie to Disappear From Royal Life After Leaked Epstein Email | WATCH – Delhi News Daily

Kirk Killing: Tucker Carlson Funeral Speech Stuns Israelis & Jewish AmericansAt Charlie Kirk’s memorial in Glendale, Arizona, former Fox News…

3 Min Read
Entertainment

Delhi News: नेहरू प्लेस में ऑफिस खोलकर IP University के नाम पर काला खेल, 1.69 करोड़ रुपये की ठगी ने उड़ाए होश – Delhi News Daily

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के नामी कॉलेजों में एडमिशन दिलाने के नाम पर एक गिरोह ने लोगों से करोड़ों…

6 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?