Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में साल का सबसे गर्म दिन, सामान्य से ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान, बारिश को लेकर बड़ा अपडेट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में साल का सबसे गर्म दिन, सामान्य से ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान, बारिश को लेकर बड़ा अपडेट – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में साल का सबसे गर्म दिन, सामान्य से ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान, बारिश को लेकर बड़ा अपडेट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 17, 2026 2:41 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
Delhi Weather News: आज दिल्ली का तापमान 31.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक रहा। बीते एक दशक में फरवरी के मध्य में तापमान ने 30 डिग्री के स्तर को पार नहीं किया है। 20 फरवरी के बाद ही तापमान 30 डिग्री के स्तर को आमतौर पर क्रास करता है।दिल्ली में गर्मी ने दिखाए तेवरपारा चढ़ा, एयर क्वालिटी खराबपश्चिमी विक्षोभ का भी असरअगले दो दिन में बारिश के आसार

Delhi Weather News: आज दिल्ली का तापमान 31.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक रहा। बीते एक दशक में फरवरी के मध्य में तापमान ने 30 डिग्री के स्तर को पार नहीं किया है। 20 फरवरी के बाद ही तापमान 30 डिग्री के स्तर को आमतौर पर क्रास करता है।

Delhi Weather
दिल्ली में मौसम का हाल
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि शहर की मानक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है। स्टेशन ने 24 घंटे में तापमान में 3.1 डिग्री की वृद्धि भी दर्ज की, जो क्षेत्र में अचानक आई गर्मी का संकेत है। इसी तरह, आयानगर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 7.1 डिग्री अधिक है।

दिल्ली में गर्मी ने दिखाए तेवर

आईएमडी के अनुसार, लोधी रोड सहित अन्य स्टेशन पर भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान औसत के आसपास या उससे कम रहा। पालम और रिज में न्यूनतम तापमान क्रमशः 11.6 डिग्री सेल्सियस और 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था, जबकि अधिकतर अन्य स्टेशन पर रातें सामान्य से ठंडी रहीं।

पारा चढ़ा, एयर क्वालिटी खराब

आयानगर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है, जबकि सफदरजंग और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान क्रमशः 10.1 डिग्री सेल्सियस और 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से थोड़ा कम है। दिल्ली की एयर क्वालिटी सोमवार को खराब बनी रही।

पश्चिमी विक्षोभ का भी असर

‘समीर’ ऐप के अनुसार औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 258 तक पहुंच गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। निजी मौसम एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि फरवरी के बीच में दिल्ली का इतना गर्म होना सामान्य नहीं है और कम हवा चलने के कारण आसमान साफ है, जिससे दोपहर में तेज धूप पड़ रही है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी आने वाला है।

अगले दो दिन में बारिश के आसार

उन्होंने आगे कहा कि यह स्थिति अगले एक-दो दिन तक बनी रहेगी, और उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आने से राजधानी में छिटपुट बारिश की संभावना है, तब तक न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना से दिल्ली को राहत मिल सकती है।

रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की। इस दौरान रिपोर्टिंग के जरिए बड़ी खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। करीब 12 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article While Maharashtra Mourned Ajit Pawar, Minority Status Was Granted To 75 Institutions In 3 Days – Delhi News Daily
Next Article The Economic Times Business News Live, Share Market News – Read Latest Finance News, IPO, Mutual Funds News – The Economic Times – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What will Team India do today in Ahmedabad? Practice timing, Playing XI, press conference and more – Delhi News Daily
  • Himachal Governor Objects To Remarks On 16th Finance Commission, Ends Budget Session Speech In 2 Minutes – Delhi News Daily
  • Business News Live, Share Market News – Read Latest Finance News, IPO, Mutual Funds News – The Economic Times – Delhi News Daily
  • दिल्ली में साल का सबसे गर्म दिन, सामान्य से ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान, बारिश को लेकर बड़ा अपडेट – Delhi News Daily
  • While Maharashtra Mourned Ajit Pawar, Minority Status Was Granted To 75 Institutions In 3 Days – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिल्ली-नोएडा-मुंबई-गुरुग्राम… 15 ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें मनी लॉन्ड्रिंग केस का इंटरनेशनल कनेक्शन – Delhi News Daily

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में मंगलवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और मुंबई में 15…

3 Min Read
Entertainment

Delhi News: क्या वेटलैंड पर बना है UER-II का ब्रिज? NGT ने उठाए सवाल – Delhi News Daily

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली वेटलैंड अथॉरिटी से अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के ब्रिज पर सवाल किया है। यह ब्रिज एक…

4 Min Read
Entertainment

Delhi News: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बड़ी छिपकली पाई गई, बाढ़ के पानी के कारण बिलों से बाहर निकले जीव – Delhi News Daily

दिल्ली में बाढ़ के पानी के कारण जंगली जानवर और रेंगने वाले जीव अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं,…

4 Min Read
Entertainment

Capital City – Official Trailer – Delhi News Daily

Capital City - Official Trailer Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?