Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ज्यादा बड़े आकार के चाकू बेचने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने ‘ब्लिंकिट के खिलाफ दर्ज किया केस – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ज्यादा बड़े आकार के चाकू बेचने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने ‘ब्लिंकिट के खिलाफ दर्ज किया केस – Delhi News Daily
Entertainment

ज्यादा बड़े आकार के चाकू बेचने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने ‘ब्लिंकिट के खिलाफ दर्ज किया केस – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 18, 2026 11:56 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी ‘ब्लिंकिट’ के खिलाफ कथित रूप से अनुमत सीमा से अधिक बड़ा चाकू बेचने के मामले में केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई एक मामले में आरोपियों की तरफ से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चाकू खरीदने की जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई।‘ब्लिंकिट’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहींदिल्ली भर में कंपनी से जुड़े कई स्टोर में तलाशी

दिल्ली पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी ‘ब्लिंकिट’ के खिलाफ कथित रूप से अनुमत सीमा से अधिक बड़ा चाकू बेचने के मामले में केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई एक मामले में आरोपियों की तरफ से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चाकू खरीदने की जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई।

delhi police
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी ‘ब्लिंकिट’ के खिलाफ सरकारी मानकों का उल्लंघन करने वाले चाकू बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा उस वक्त दर्ज किया गया जब अपराधों में शामिल आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चाकूओं को ऑनलाइन खरीदा था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस जब ऑनलाइन मंचों की चाकुओं की तलाश कर रही थी तब उसे इस तरह के चाकू ‘ब्लिंकिट’ पर बिक्री के लिए सूचीबद्ध मिले। नियमों के अनुसार, चाकू के ब्लेड की अधिकतम अनुमत लंबाई 7.62 सेंटीमीटर तथा चौड़ाई 1.72 सेंटीमीटर है और इससे अधिक आकार के चाकू प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं।

‘ब्लिंकिट’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं

पुलिस ने बताया कि यह मामला कुछ ऐसे प्रकरणों की जांच के दौरान सामने आया, जिनमें शामिल लोगों ने ऑनलाइन मंच के माध्यम से चाकू खरीदे थे। इस मामले पर ‘ब्लिंकिट’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दराडे शरद भास्कर ने कहा, ”फरवरी को शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, जब यह पाया गया कि ऑनलाइन बेचे जा रहे कुछ चाकू सरकार द्वारा निर्धारित ब्लेड की लंबाई और विनिर्देशों से संबंधित अधिसूचनाओं का उल्लंघन कर रहे थे।”

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ई-कॉमर्स कंपनी ऐप के जरिये ‘स्टैनली नाइफ’ (बहु उपयोगी चाकू) को खरीदा जा सकता है। सत्यापन प्रक्रिया के तहत पुलिस ने ऑर्डर दिया और चाकू मिलने के बाद इसकी जांच की। पुलिस ने बताया कि चाकू अनुमत आकार से बड़ा था। चाकू की लंबाई आठ सेंटीमीटर और चौड़ाई 2.5 सेंटीमीटर थी, जो इसे कानून के तहत एक अवैध हथियार बनाती है।

दिल्ली भर में कंपनी से जुड़े कई स्टोर में तलाशी

इसके बाद मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पंद्रह फरवरी को कई पुलिस टीम ने दिल्ली भर में कंपनी से जुड़े कई स्टोर में तलाशी ली और 16 अवैध चाकू बरामद किए। पुलिस ने बताया कि 16 फरवरी को अभियान का विस्तार करते हुए गुरुग्राम के फर्रुखनगर स्थित एक गोदाम की तलाशी ली गई, जहां से 32 और अवैध चाकू बरामद किए गए और इस तरह कुल 48 चाकुओं की बरामदगी हुई।

पुलिस प्रतिबंधित वस्तुओं की आपूर्ति शृंखला, खरीद के स्रोतों और उनके भंडारण एवं वितरण के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के तहत संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी किए जा सकते हैं। लिस ने कहा कि वे विभिन्न ऑनलाइन मंचों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं और उनसे सरकारी अधिसूचनाओं का उल्लंघन करने वाले उत्पादों को अपनी सूची से हटाने का आग्रह किया है।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘BJP’s Budget A Son, Congress’ Budget A Daughter’: Rajasthan MLA’s Sexist Remark Sparks Row – Delhi News Daily
Next Article Not doomsday, AI will Ring in modernisation: C S Venkatakrishnan, Barclays – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘VSR Should Be Barred From Operating Flights’: Ajit Pawar’s Son Amid Probe Into Baramati Crash – Delhi News Daily
  • Not doomsday, AI will Ring in modernisation: C S Venkatakrishnan, Barclays – Delhi News Daily
  • ज्यादा बड़े आकार के चाकू बेचने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने ‘ब्लिंकिट के खिलाफ दर्ज किया केस – Delhi News Daily
  • ‘BJP’s Budget A Son, Congress’ Budget A Daughter’: Rajasthan MLA’s Sexist Remark Sparks Row – Delhi News Daily
  • Asian Paints faces near-term headwinds as weak Q3 dampens sentiment – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Salim Khan health update: Doctors clarify that legendary Sholay and Deewar writer was not in critical condition as reported | – The Times of India – Delhi News Daily

Veteran screenwriter Salim Khan, 90, was admitted to Lilavati Hospital on Tuesday morning after suffering a haemorrhage. Hospital officials confirmed…

3 Min Read
Entertainment

Karisma Kapoor joins Sunjay Kapur’s wife Priya Sachdev in prayer meet; Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan and Neha Dhupia offer support | Hindi Movie News – Times of India – Delhi News Daily

Karisma Kapoor was seen offering prayers alongside Priya Sachdev, the current wife of her late ex-husband Sunjay Kapur, at an…

5 Min Read
Entertainment

Thamma box office day 1: The Ayushmann Khurrana-Rashmika Mandanna starrer mints Rs 24 crore | – The Times of India – Delhi News Daily

Ayushmann Khurrana and Rashmika Mandanna's 'Thamma' has stormed the box office, raking in an impressive Rs 24.87 crore on its…

6 Min Read
Entertainment

Padma Awards 2026 winners list: Dharmendra conferred Padma Vibhushan posthumously; Mammootty, Alka Yagnik receive Padma Bhushan | – The Times of India – Delhi News Daily

Veteran actor Dharmendra and Malayalam cinema legend Mammootty are among the prominent entertainment personalities honoured with Padma awards on the…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?