Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ‘आप’ ने शुरू किया ‘दिल्ली बेहाल संवाद’, 2696 पोलिंग बूथ के लिए बनाया खास प्लान – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ‘आप’ ने शुरू किया ‘दिल्ली बेहाल संवाद’, 2696 पोलिंग बूथ के लिए बनाया खास प्लान – Delhi News Daily
Entertainment

‘आप’ ने शुरू किया ‘दिल्ली बेहाल संवाद’, 2696 पोलिंग बूथ के लिए बनाया खास प्लान – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 22, 2026 12:22 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में बीजेपी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने नया कैंपेन शुरू किया है। पार्टी ने इसे ‘दिल्ली बेहाल संवाद’ अभियान का नाम दिया है। इसके तहत 70 विधानसभा में सभाएं आयोजित की जाएंगी।जनता से किए वादे अधूरेपानी से लेकर सीवर पर सरकार को घेराराशन कार्ड रद्द होने, पेंशन के मुद्दे उठाए

दिल्ली में बीजेपी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने नया कैंपेन शुरू किया है। पार्टी ने इसे ‘दिल्ली बेहाल संवाद’ अभियान का नाम दिया है। इसके तहत 70 विधानसभा में सभाएं आयोजित की जाएंगी।

aap delhi
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में ” दिल्ली बेहाल संवाद ” अभियान की शुरुआत करते हुए वर्तमान सरकार की कथित विफलताओं को मुद्दा बनाया है। पार्टी का दावा है कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा और इसके तहत 2696 पोलिंग बूथों पर सभाएं आयोजित कर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।

जनता से किए वादे अधूरे

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन जनता से किए गए प्रमुख वादे अब तक अधूरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। चुनाव से पहले भाजपा ने यह गारंटी दी थी, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची।

पानी से लेकर सीवर पर सरकार को घेरा

आप नेताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं, प्रदूषण नियंत्रण, पानी की आपूर्ति और सीवर व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में शुरू किए गए मोहल्ला क्लीनिक और मुफ्त दवा-इलाज की व्यवस्था अब कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के आंकड़ों में हेरफेर कर वास्तविक स्थिति छिपाने की कोशिश की गई। कोंडली क्षेत्र में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल में दिल्लीवासी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

राशन कार्ड रद्द होने, पेंशन के मुद्दे उठाए

उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया, बस मार्शलों को पक्का करने का वादा अधूरा है और कई मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए गए। राशन कार्ड रद्द होने और पेंशन बंद होने के मुद्दे भी उठाए गए। अभियान के दौरान जनता से सवाल-जवाब के जरिए सरकार की जवाबदेही तय करने की बात कही गई। आप ने 1 मार्च को जंतर-मंतर पर निकाले गए कर्मचारियों के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन करने की घोषणा भी की है।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Mistake’: TN BJP Chief Nagendran Expresses Regret Over Remark Linking Trisha With Vijay – Delhi News Daily
Next Article Powering the AI revolution: A Rs 200 lakh crore opportunity for capital markets – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India, left-handers and off-spin: Why hosts need to be very worried – Delhi News Daily
  • ‘History Can’t Be Erased’: Abu Azmi Praises Tipu Sultan Amid Shivaji Comparison Row – Delhi News Daily
  • Powering the AI revolution: A Rs 200 lakh crore opportunity for capital markets – Delhi News Daily
  • ‘आप’ ने शुरू किया ‘दिल्ली बेहाल संवाद’, 2696 पोलिंग बूथ के लिए बनाया खास प्लान – Delhi News Daily
  • ‘Mistake’: TN BJP Chief Nagendran Expresses Regret Over Remark Linking Trisha With Vijay – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिल्ली: महिला कर्मचारी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, सरकार की नई नीति जारी; जानिए क्यों होंगी शर्तें – Delhi News Daily

दिल्ली सरकार ने महिला कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देने के लिए श्रम विभाग को निर्देश…

5 Min Read
Navbharat Times - Hindi News
Entertainment

AAP नेता सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन पर ACB ने कसा शिकंजा, इस गंभीर मामले में दर्ज हुई FIR – Delhi News Daily

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की ACB ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के…

3 Min Read
Entertainment

Amrita Singh’s name was changed to ‘Aziza’? Abu Jani and Sandeep Khosla recall her nikaah with Saif Ali Khan: ‘We signed as witnesses’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Saif Ali Khan and Amrita Singh, once one of Bollywood’s most admired couples, got married in 1991. The duo had…

6 Min Read
Entertainment

Alexandra Daddario files for divorce from Andrew Form after three years of marriage | – The Times of India – Delhi News Daily

Actor Alexandra Daddario and film producer Andrew Form are reportedly set to pull the plug on their marriage.Alexandra and Andrew,…

2 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?