Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: चार्जशीट में कई खामियां, ट्रायल के लिए सबूत नाकाफी, केजरीवाल-सिसोदिया की आजादी के ये हैं बड़े कारण – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > चार्जशीट में कई खामियां, ट्रायल के लिए सबूत नाकाफी, केजरीवाल-सिसोदिया की आजादी के ये हैं बड़े कारण – Delhi News Daily
Entertainment

चार्जशीट में कई खामियां, ट्रायल के लिए सबूत नाकाफी, केजरीवाल-सिसोदिया की आजादी के ये हैं बड़े कारण – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 27, 2026 7:13 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
कोर्ट ने आदेश में क्या कहाअदालत ने सीबीआई की भी खिंचाई कीकोर्ट के आदेश में जिन्हें मिली राहतजिस केस में राहत मिली..‘अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार’
नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेताओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई। सीबीआई की विशेष अदालत ने दिल्ली की शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 व्यक्तियों को उन पर लगे सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस आदेश से राहत पाने वालों में एक नाम तेलंगाना जागृति की प्रेसिडेंट के. कविता का भी है।

कोर्ट ने आदेश में क्या कहा

स्पेशल जज (PC एक्ट) जितेंद्र सिंह ने मामले में आरोपों पर अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि आबकारी नीति में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक मंशा नहीं थी। लिहाजा, अदालत ने सीबीआई को आदेश दिया कि वह इन सभी 23 लोगों के खिलाफ अपना केस बंद कर दे। अदालत ने यह भी कहा कि अभियोजन का केस न्यायिक स्क्रूटनी में टिक नहीं पाता क्योंकि सीबीआई ने सिर्फ अंदाजे के आधार पर साजिश की कहानी बनाने की कोशिश की थी। इस तरह सीबीआई इन 23 आरोपियों में से किसी के भी खिलाफ कोई प्रथम दृष्टया केस खड़ा करने में नाकाम साबित हुई।

अदालत ने सीबीआई की भी खिंचाई की

अदालत ने अपना आदेश सुनाते हुए अप्रूवर के बयानों के जरिए अपना केस बनाने के लिए सीबीआई की खिंचाई भी की। जज ने कहा, अगर इस तरह के काम की इजाजत दी जाती है, तो यह संविधान के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन होगा। ऐसा काम गलत है, जिसमें किसी आरोपी को माफी दे दी जाती है और फिर उसे सरकारी गवाह बना दिया जाता है, उसके बयानों का इस्तेमाल जांच/कहानी में कमियों को भरने और दूसरे लोगों को आरोपी बनाने के लिए किया जाता है।

कोर्ट के आदेश में जिन्हें मिली राहत

स्पेशल जज ने यह भी कहा कि वह उन सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश करेंगे जिन्होंने एक सरकारी कर्मचारी (कुलदीप सिंह) को मामले में नंबर एक आरोपी बनाया था। इस आदेश से जिन्हें बड़ी राहत मिली, उनमें कुलदीप सिंह के अलावा नरेंद्र सिंह, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण रामचंद्र पिल्लई, मूथा गौतम, समीर महेंद्रू, मनीष सिसोदिया, अमनदीप सिंह ढल, अर्जुन पांडे, बुच्चीबाबू गोरंतला, राजेश जोशी, दामोदर प्रसाद शर्मा, प्रिंस कुमार, अरविंद कुमार सिंह, चनप्रीत सिंह रयात, कविता कलवकुंतल @ के.कविता, अरविंद केजरीवाल, दुर्गेश पाठक, अमित अरोड़ा, विनोद चौहान, आशीष चंद माथुर और सरथ चंद्र रेड्डी का नाम शामिल है।

आज एक बार फिर देश के संविधान पर गर्व हो रहा है और आज सत्य की जीत हुई है।

मनीष सिसोदिया

जिस केस में राहत मिली..

दिल्ली एक्साइज़ पॉलिसी मामला दिल्ली सरकार की 2021-22 की एक्साइज़ (शराब) पॉलिसी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों से उपजा था, जिसे बाद में विवाद के बीच रद्द कर दिया गया था। सीबीआई का आरोप था कि आप सरकार द्वारा बनाई गई इस नीति ने कम फीस और एक तय मार्जिन के जरिए कुछ खास प्राइवेट कंपनियों का पक्ष लिया, जिससे कथित तौर पर रिश्वत मिली। सीबीआई केस एलजी वीके सक्सेना की 20 जुलाई, 2022 को की गई शिकायत पर दर्ज किया गया था।

आरोप था कि नीति बनाते हुए आप नेताओं, जिनमें सिसोदिया और केजरीवाल शामिल हैं, और दूसरे अनजान और बिना नाम वाले प्राइवेट लोगों/इकाइयों ने एक आपराधिक साजिश रची। आरोप के मुताबिक, इस साजिश में नीति में ‘जानबूझकर’ कमियां छोड़ी गईं या बनाई गईं। कहा गया कि ये कमियां टेंडर प्रोसेस के बाद कुछ शराब लाइसेंस वालों और साजिश करने वालों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई थीं।

पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है… सत्य की जीत हुई… AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था… यह पूरा फर्जी केस था… केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है… अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता…

अरविंद केजरीवाल

‘अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार’

मीडिया के सामने अदालत के आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चौबीस घंटे टीवी पर डिबेट दिखाई जाती थी कि केजरीवाल भ्रष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने जिंदगी भर ईमारदारी कमाई है। और आज ये साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है, मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।

प्राची यादव

लेखक के बारे मेंप्राची यादवप्राची यादव नवभारत टाइम्स में विशेष संवाददाता। दिल्ली हाई कोर्ट, नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, डिस्ट्रिक्ट और कंज्यूमर कोर्ट की रिपोर्टिंग।
2006 से पत्रकारिता में सक्रिय। कोर्ट रिपोर्टिंग में 15 साल का अनुभव। जनता के हित और जानकारी से जुड़ेी संबंधित खबरों के लिए Prachi.Yadav@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।
… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Karnataka Vs Jammu And Kashmir Live Score Ranji Trophy 2025-26 Final Day 4 ‘Party Is My Family, Will Fulfil Ajit Dada’s Dream’: Sunetra Pawar Takes Charge As NCP Chief – Delhi News Daily
Next Article Nischal Maheshwari bets on PSU banks, flags microfinance reset as structural positive – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India keep T20 World Cup dream alive, over to Kolkata now – Delhi News Daily
  • Mayawati’s BSP Declares Four Candidates For 2027 UP Polls, Focuses On Caste Arithmetic – Delhi News Daily
  • Crocs doubles down on India, bets beyond metros – Delhi News Daily
  • Nischal Maheshwari bets on PSU banks, flags microfinance reset as structural positive – Delhi News Daily
  • चार्जशीट में कई खामियां, ट्रायल के लिए सबूत नाकाफी, केजरीवाल-सिसोदिया की आजादी के ये हैं बड़े कारण – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Priyanka Chopra and Nick Jonas celebrate Karwa Chauth in New York with daughter Malti Marie, share stunning family moments | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Priyanka Chopra and Nick Jonas celebrated Karwa Chauth together in New York, sharing sweet family moments on Instagram. Nick even…

4 Min Read
Entertainment

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कब मिलेगी राहत? आ गया अपडेट, मौसम विभाग ने दी जानकारी – Delhi News Daily

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों की गर्मी के बाद आखिरकार मौसम ने राहत दी है। मंगलवार शाम हुई बारिश से तापमान…

3 Min Read
Entertainment

डूसू चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत, अमित शाह-जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई नेताओं ने दी बधाई – Delhi News Daily

DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शानदार जीत हुई है, जिस…

4 Min Read
Entertainment

Raju Gaani Savaal – Official Trailer – Delhi News Daily

Raju Gaani Savaal - Official Trailer Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?