Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली की मंडोली जेल के कैदी की GTB अस्पलाल में मौत, जांच शुरू – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली की मंडोली जेल के कैदी की GTB अस्पलाल में मौत, जांच शुरू – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली की मंडोली जेल के कैदी की GTB अस्पलाल में मौत, जांच शुरू – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: March 1, 2026 1:36 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
उत्तर-पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद 35 वर्षीय विचाराधीन कैदी आजाद की बेहोशी की हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने जेल कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।24 फरवरी को हुए झगड़े में हुए थे शामिलकैदियों और कर्मचारियों के दर्ज किए जाएंगे बयान

उत्तर-पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद 35 वर्षीय विचाराधीन कैदी आजाद की बेहोशी की हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने जेल कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

jail
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद 35 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी की रविवार को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई, जहां उसे बेहोशी की हालत में ले जाया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान आजाद के रूप में हुई है और वह एक मामले के सिलसिले में पिछले कुछ दिन से जेल में बंद था।

पुलिस के अनुसार, गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल से सूचना मिली कि मंडोली जेल से एक विचाराधीन कैदी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में लाया गया है।
इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

24 फरवरी को हुए झगड़े में हुए थे शामिल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आजाद कथित तौर पर 24 फरवरी की रात जेल के अंदर हुए झगड़े में शामिल था। उसे हाल ही में उसके मामले के सिलसिले में कड़कड़डूमा की एक अदालत में पेश किया गया था और उसने शनिवार देर रात अपने परिवार के सदस्यों से भी बात की थी। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर उसके साथ मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि वार्ड के कुछ कर्मचारियों ने उसे पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने इस घटना की कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कैदियों और कर्मचारियों के दर्ज किए जाएंगे बयान

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और शव को शवगृह भिजवा दिया। इस संबंध में जेल अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और जांच के तहत कैदियों तथा कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Trump claimed the earlier trade measures had brought in “hundreds of billions of dollars” in revenue. (Image: Reuters/File) ‘We’re Moving Into Era Of War’: Rahul Gandhi Flags Geopolitical Instability, AI Risk – Delhi News Daily
Next Article Gold, silver prices likely to soar tomorrow amid escalating Middle East war; what lies ahead? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Rajpal Yadav reacts to Sonu Sood’s offer amid Rs 9 crore cheque bounce case: ‘Please get over the misconception that…’ | – The Times of India – Delhi News Daily
  • T20 World Cup: Salman Ali Agha press conference after PAK vs SL – Delhi News Daily
  • ‘DMK Will Form Its Own Govt’: Stalin Amid Seat-Sharing Buzz With Congress Ahead Of 2026 Polls – Delhi News Daily
  • Gold, silver prices likely to soar tomorrow amid escalating Middle East war; what lies ahead? – Delhi News Daily
  • दिल्ली की मंडोली जेल के कैदी की GTB अस्पलाल में मौत, जांच शुरू – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘Bha. Bha. Ba.’ box office collections day 5: Dileep film holds steady on Monday; Total crosses Rs 17.50 crore | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Dileep's comedy-action flick 'Bha. Bha. Ba.' is holding steady at the box office, raking in an estimated Rs 17.50 crore…

3 Min Read
Entertainment

Trump TAKES A SWIPE at Biden’s Stumbles; Troops Burst Out Laughing During Visit – Delhi News Daily

Tiffani Thiessen's Bold Carrot Cake Moment Breaks The InternetTiffani Thiessen once again grabbed attention with a playful Instagram post that…

3 Min Read
Entertainment

Midnight Breach at Mar-a-Lago: Armed Man Gunned Down at Trump’s Florida Estate – Delhi News Daily

Midnight Breach at Mar-a-Lago: Armed Man Gunned Down at Trump's Florida Estate Source link

0 Min Read
Entertainment

जनता के जीवन और सरकारी खजाने को पहुंचाया बड़ा नुकसान… दिल्ली हाई कोर्ट से आरोपी को नहीं मिली राहत – Delhi News Daily

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो की एक लाइन से 32 मीटर के तांबे का तार चुराने वाले आरोपी को…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?