Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: कबूतरों को दाना और बंदरों को खाना खिलाने वालों की खैर नहीं, लुटियंस दिल्ली में 80 पर एक्शन – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > कबूतरों को दाना और बंदरों को खाना खिलाने वालों की खैर नहीं, लुटियंस दिल्ली में 80 पर एक्शन – Delhi News Daily
Entertainment

कबूतरों को दाना और बंदरों को खाना खिलाने वालों की खैर नहीं, लुटियंस दिल्ली में 80 पर एक्शन – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: April 20, 2026 4:13 am
delhinewsdaily
Share
NDMC action feeding pigeons monkeys
SHARE


Contents
लुटियंस दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों और बंदरों को खाना खिलाने वालों पर NDMC ने कार्रवाई तेज कर दी है। तीन महीनों में 80 लोगों के चालान काटे गए हैं, यह कदम स्वास्थ्य और स्वच्छता नियमों के तहत उठाया गया है।क्या कहा NDMC अफसरों नेसांस से जुड़ी बीमारियों के लिए क्यों है खतरा ?

लुटियंस दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों और बंदरों को खाना खिलाने वालों पर NDMC ने कार्रवाई तेज कर दी है। तीन महीनों में 80 लोगों के चालान काटे गए हैं, यह कदम स्वास्थ्य और स्वच्छता नियमों के तहत उठाया गया है।

NDMC action feeding pigeons monkeys
सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने पर कोर्ट ने लगा दी थी रोक
नई दिल्ली: लुटियंस दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों और बंदरों को खाना खिलाने वालों पर NDMC ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले तीन महीनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले 80 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एनडीएमसी द्वारा दिल्ली सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक जगहों पर कबूतरों को दाना डालने वाले 76 लोगों और बंदरों को खाना खिलाने वाले 4 लोगों के चालान काटे गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कबूतरों को दाना खिलाने पर जनवरी में 23, फरवरी में 14 और मार्च में सर्वाधिक 39 लोगों पर एक्शन लिया गया।

यह कार्रवाई स्वास्थ्य जोखिमों और स्वच्छता को लेकर विभिन्न अदालती आदेशों के अनुपालन में की जा रही है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कबूतरों को दाना डालने और सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर खाना खिलाने पर रोक लगाते हुए इनके लिए निर्धारित ‘फीडिंग पॉइंट्स’ बनाने के निर्देश दिए थे।

क्या कहा NDMC अफसरों ने

NDMC अफसरों ने बताया कि बंदरों की समस्या से निपटने के लिए पिछले कुछ महीनों में 2000 से अधिक बंदरों को पकड़कर असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ा गया। कुत्तों के लिए लुटियंस जोन में 100 फीडिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं, जबकि एमसीडी ने भी 835 स्थानों की पहचान की है। हालांकि, कई इलाकों में अभी फीडिंग पॉइंट्स बनना बाकी है। प्रशासन का उद्देश्य फीडिंग पॉइंट्स से सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली गंदगी और बीमारियों के खतरे को कम करना है।

सांस से जुड़ी बीमारियों के लिए क्यों है खतरा ?

कबूतरों की सूखी बीट हवा के जरिए सांस के साथ शरीर में जाकर फेफड़ों में सूजन और हिस्टोप्लासमोसिस जैसे गंभीर संक्रमण पैदा करती है। इसके चलते दिल्ली की लोकल बॉडीज अब दाना डालने वालों पर एक्शन ले रही हैं। वहीं, डॉग बाइट के बढ़ते केस के कारण फीडिंग पॉइंट्स बनाना अनिवार्य है, लेकिन एनडीएमसी को छोड़कर अन्य निकाय इस दिशा में काफी पीछे हैं।

सुदामा यादव

लेखक के बारे मेंसुदामा यादवसुदामा यादव, नवभारत टाइम्स में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉडेंट हैं। पिछले 14 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। नवभाारत टाइम्स में रहते हुए एमसीडी, सिविक इन्फ्रास्ट्रक्चर, पावर सेक्टर की कई रोचक और जनहित की खबरें कॅवर की। सिविक इन्फ्रास्ट्रक्चर में मेरठ एक्सप्रेस-वे से तीन मूर्ति तक बनने वाले टनल को सबसे पहले ब्रेक किया। एमसीडी के विभाजन के 6 सालों बाद यूनिफाइड होने वाली खबर और स्पेशल अफसर की नियुक्ति की खबरे भी सबसे पहले नवभारत टाइम्स में ही छपी थी। पिछले कई सालों से चुनाव की बेहतरीन कॅवरेज और जनहित से जुड़ी खबरों का अनुभव भी है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article PBKS Vs LSG IPL 2026 Highlights Tamil Nadu Election 2026: Close Contests That Could Determine The Winner – Delhi News Daily
Next Article Oil Price Today (April 20): Crude oil jumps 6%, nears $100 again despite ceasefire hopes. What’s happening? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Law Roach jokes about ‘slightly spilling the tea’ about Zendaya and Tom Holland’s wedding: ‘I don’t want to create unnecessary drama’ – Delhi News Daily
  • Asian Games 2026 Day 7: India Wins Its Fourth Gold Medal In Men’s Kabaddi Beats Iran | Check Here – Delhi News Daily
  • Rivals Unite: Mamata Banerjee Dials MA Baby As Oppn Preps Big Push For CEC Gyanesh Kumar’s Ouster – Delhi News Daily
  • Best Camera Phones Under Rs 75,000 in India – Delhi News Daily
  • Pepe Jeans London opens three upgraded stores in Bengaluru – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Kit Connor in talks to play Cyclops; to join Sadie Sink and Samara Weaving in ‘X-Men’ reboot – Delhi News Daily

After Jean Grey and Emma Frost, it seems that Marvel Studios may have found its next Scott Summers.Kit Connor, best…

3 Min Read
Entertainment

Vijay’s son Jason Sanjay reveals father gave him freedom to choose filmmaking, opens up on equation with mother Sangeetha – Delhi News Daily

Vijay’s son Jason Sanjay reveals father gave him freedom to choose filmmaking, opens up on equation with mother Sangeetha Jason…

5 Min Read
Entertainment

Trump Under Late-Night Fire; Kimmel Goes All-In, No Holds Barred – Delhi News Daily

Trump Under Late-Night Fire; Kimmel Goes All-In, No Holds Barred Source link

0 Min Read
Delhi Rain
Entertainment

दिल्ली में बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिमी से ज्यादा बरसा पानी – Delhi News Daily

Edited by: दीपांशु|नवभारतटाइम्स.कॉम•8 Aug 2026, 8:45 pm ISTदिल्ली में मूसलाधार बारिश ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?