Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi Fire News: दिल्ली के पंजाबी बाग और लक्ष्मीनगर में भीषण आग से कोहराम, 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर हुई राख – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi Fire News: दिल्ली के पंजाबी बाग और लक्ष्मीनगर में भीषण आग से कोहराम, 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर हुई राख – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi Fire News: दिल्ली के पंजाबी बाग और लक्ष्मीनगर में भीषण आग से कोहराम, 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर हुई राख – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: April 25, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi Fire News
SHARE


Contents
Fire Incident Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह पर आग का तांडव देखने को मिला है। पंजाबी बाग के सीमेंट साइडिंग इलाके में देर रात भीषण आग लग गई। 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई। 17 गाड़ियों ने इस पर काबू पाया। लक्ष्मीनगर में भी आग लगने से हड़कंप मच गया। जानें पूरा मामला।दिल्ली में आग का तांडवपंजाबी बाग और लक्ष्मी नगर की घटनालक्ष्मीनगर में ट्रांसफॉर्मर में आग से बिगड़े हालातकिसी के हताहत होने की खबर नहीं

Fire Incident Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह पर आग का तांडव देखने को मिला है। पंजाबी बाग के सीमेंट साइडिंग इलाके में देर रात भीषण आग लग गई। 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई। 17 गाड़ियों ने इस पर काबू पाया। लक्ष्मीनगर में भी आग लगने से हड़कंप मच गया। जानें पूरा मामला।

Delhi Fire News
दिल्ली में आग का तांडव
नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र स्थित शकूरबस्ती और पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर जे एक्सटेंशन इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के शकूरबस्ती इलाके में आग की सूचना दमकल विभाग को करीब 11:15 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सैकड़ों झुग्गियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

दिल्ली में आग का तांडव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। कई परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।

पंजाबी बाग और लक्ष्मी नगर की घटना

स्थानीय निवासी ने बताया कि मैं काम के सिलसिले में बाहर गया था। जब लौटा तो सब कुछ जलकर राख हो चुका था। अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है। इस हादसे के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पंजाबी बाग के डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

लक्ष्मीनगर में ट्रांसफॉर्मर में आग से बिगड़े हालात

वहीं, पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर जे एक्सटेंशन इलाके में भी एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना सामने आई, जो पास की चार इमारतों तक फैल गई। इस घटना में आठ दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया। दमकल अधिकारियों के अनुसार, करीब 14 फ्लैट प्रभावित हुए हैं, हालांकि यहां भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

सहायक मंडल अधिकारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शुरुआत में, हमें ट्रांसफार्मर में आग लगने की रिपोर्ट करने वाले फोन आए थे। असल में, हमें अलग-अलग जगहों से कई फोन आए और कुछ लोगों ने तो अपने निजी मोबाइल फोन से भी फोन किया। पहला फोन लगभग 12:45 बजे आया। शुरुआत में, चार फायर टेंडर भेजे गए। हालांकि, मौके पर पहुंचने और यह देखने के बाद कि आग ट्रांसफार्मर से फ्लैट तक फैल गई थी, स्थिति को अपग्रेड कर दिया गया। आग पर काबू पा लिया गया, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। वह होमपेज टीम के सदस्य हैं। शिफ्ट देखने के साथ न्यूज स्टोरी लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। खबरों के अलग-अलग एंगल से डेवलप करने में माहिर है। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की, इस दौरान डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। कई अहम खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। न्यूज एजेंसी से शुरुआत के बाद टीवी फिर डिजिटल न्यूज टीम का हिस्सा बने। करीब 13 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं।

विशेषज्ञता : रुचिर शुक्ला की पॉलिटिकल खबरों में खास रुचि है। ब्रेकिंग पर नजर रहती है। बड़ी खबरों से जुड़ी इनसाइड स्टोरी, एनालिसिस में भी महारत रखते हैं। क्राइम, पॉजिटिव, सक्सेस स्टोरी के साथ ग्लोबल पॉलिटिकल मुद्दों पर भी निगाहें रहती हैं।

पत्रकारिता का अनुभव : रुचिर शुक्ला ने 2011 में News Point न्यूज एजेंसी से करियर की शुरुआत की, जहां डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में हाथ आजमाया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस बीट को कवर किया। कई खबरें ब्रेक की। इस दौरान पंजाब पुलिस से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 2012 में मैजिक टीवी न्यूज चैनल से जुड़े। 2013 में इंडिया न्यूज के बिहार-झारखंड चैनल से जुड़े। अप्रैल 2014 में अमर उजाला डिजिटल से जुड़े। इस दौरान होम टीम में कई अहम जिम्मेदारी संभाली। करीब ढाई साल तक अमर उजाला डिजिटल में रहने के बाद अगस्त 2016 में वनइंडिया हिंदी से जुड़े। यहां उन्होंने होम टीम और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान यूपी असेंबली इलेक्शन 2017 को लेकर अहम जिम्मेदारी मिली। वनइंडिया हिंदी में रहते हुए लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। जिसमें कई खास विश्लेषण और स्पेशल स्टोरी की। इसके बाद 2011 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी खास रोल निभाया। फरवरी 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। फिलहाल रुचिर होम पेज और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रुचिर शुक्ला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article How Sawan Barwal Broke India’s Longest-Standing Record and Still Wanted More – Delhi News Daily
Next Article Oil prices end volatile session mixed but up sharply for the week on supply worries – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Private banks drive Nifty Bank up 0.47%; PSU lenders retain long-term lead – Delhi News Daily
  • Toxic Ending EXPLAINED: Yash vs Yash! Does Ticket Finally Get His Revenge On Father Raya? – Delhi News Daily
  • Starc goes past Bumrah to top Test bowling table for the first time – Delhi News Daily
  • CJP Stir Changes The Political Feed: PM Modi’s Instagram Engagement Soars 289.9%, Rahul Gandhi’s Jumps 180.7% – Delhi News Daily
  • Realme C100i 4G Retail Box Surfaces Ahead of India Launch, Key Details Revealed – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

India’s Best Dancer 5 Episode 10 Premiere Time Tonight (July 5): When Will New Ep Air On Sony TV? Schedule – Delhi News Daily

India's Best Dancer 5 Episode 10 Premiere Time: India's Best Dancer 5 is keeping audiences hooked as the competition enters…

3 Min Read
Entertainment

Savannah Guthrie shares an emotional text about her 84-year-old mother being missing: ‘Bring her back’ – Delhi News Daily

Savannah Guthrie, the renowned host of the show ‘Today,’ expressed her shattering feelings about her mother being missing for four…

3 Min Read
Entertainment

Heartstopper Forever Ending EXPLAINED: Painful Goodbye Or Happy Reunion? Did Nick & Charlie Get Back Together? – Delhi News Daily

Heartstopper Forever Ending Explained: With the release of Heartstopper Forever, the hit and much-loved Heartstopper franchise comes to an end.…

3 Min Read
Entertainment

Harry And Meghan’s ‘Rigorous’ UK Security Promise Sparks Outrage Over Potential Taxpayer Bill – Delhi News Daily

Harry And Meghan’s ‘Rigorous’ UK Security Promise Sparks Outrage Over Potential Taxpayer Bill Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?