Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi Car Blast Case: NIA ने दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट, उमर नबी समेत 10 आरोपियों के नाम, 5 बड़े अपडेट्स – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi Car Blast Case: NIA ने दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट, उमर नबी समेत 10 आरोपियों के नाम, 5 बड़े अपडेट्स – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi Car Blast Case: NIA ने दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट, उमर नबी समेत 10 आरोपियों के नाम, 5 बड़े अपडेट्स – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 15, 2026 3:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi Red Fort Car Blast Case
SHARE


Contents
Lal Qila Car Blast Case: बीते साल नवंबर में लाल किला इलाके के पास एक कार में ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में 11 लोगों की जान गई थी। ब्लास्ट के बाद एनआईए को मामले की जांच सौंपी गई। इस केस में जांच एजेंसी ने 7500 पन्नों की चार्जशीट सौंपी है। चार्जशीट में क्या है, जान लीजिए बड़ी बातें।कोर्ट में पेश किए गए 5 आरोपी, 5 की VC से पेशीचार्जशीट में 10 आरोपियों के नामएनआईए की चार्जशीट में बड़ी बातें

Lal Qila Car Blast Case: बीते साल नवंबर में लाल किला इलाके के पास एक कार में ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में 11 लोगों की जान गई थी। ब्लास्ट के बाद एनआईए को मामले की जांच सौंपी गई। इस केस में जांच एजेंसी ने 7500 पन्नों की चार्जशीट सौंपी है। चार्जशीट में क्या है, जान लीजिए बड़ी बातें।

Delhi Red Fort Car Blast Case
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में NIA की चार्जशीट
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बीते साल लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार बम धमाका हुआ था। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। 10 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले धमाके से संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था। इस धमाके के बाद एनआईए को मामले की जांच सौंपी गई। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस केस में 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए ने गुरुवार को नई दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष अदालत में 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

कोर्ट में पेश किए गए 5 आरोपी, 5 की VC से पेशी

इस दौरान, 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जबकि 5 आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। एनआईए ने इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह चार्जशीट यूए(पी) एक्ट 1967, भारतीय न्याय संहिता 2023, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, शस्त्र अधिनियम 1959 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की संबंधित धाराओं के तहत दाखिल की गई है।

लाल किले में हुए विस्फोट के मुख्य आरोपी उमर उन नबी समेत सभी 10 आरोपी आतंकी संगठन अल-कायदा की एक शाखा से संबद्ध थे।

जांच अधिकारी, NIA

चार्जशीट में 10 आरोपियों के नाम

चार्जशीट में मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी का भी नाम शामिल है, जो धमाके के समय कार में सवार था। कार ब्लास्ट में ही उमर नबी की जान चली गई थी। इसके अलावा, चार्जशीट में आमिर राशिद अली, जसीर बिलाल वानी, मुजम्मिल, अदील अहमद राथर, मुफ्ती इरफान अहमद, डॉक्टर शाहीन सईद, सोयब, बिलाल और यासिर अहमद डार के नाम शामिल हैं।

एनआईए की चार्जशीट में बड़ी बातें

  • एनआईए ने कोर्ट में बताया कि यह हमला बेहद सुनियोजित आतंकी साजिश का हिस्सा था।
  • ‘ऑपरेशन हेवनली हिंद’ नाम से एक साजिश रची गई, जिसका कथित मकसद भारत में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को हटाना और शरिया-आधारित शासन स्थापित करना था।
  • एजेंसी ने बताया कि यह चार्जशीट जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में की गई विस्तृत जांच पर आधारित है।
  • जांच में कथित तौर पर 588 गवाहों के बयान, 395 से ज्यादा दस्तावेजी रिकॉर्ड और 200 से अधिक जब्त की गई चीजें और सामान शामिल हैं। एनआईए ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में आगे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। वह होमपेज टीम के सदस्य हैं। शिफ्ट देखने के साथ न्यूज स्टोरी लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। खबरों के अलग-अलग एंगल से डेवलप करने में माहिर है। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की, इस दौरान डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। कई अहम खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। न्यूज एजेंसी से शुरुआत के बाद टीवी फिर डिजिटल न्यूज टीम का हिस्सा बने। करीब 13 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं।

विशेषज्ञता : रुचिर शुक्ला की पॉलिटिकल खबरों में खास रुचि है। ब्रेकिंग पर नजर रहती है। बड़ी खबरों से जुड़ी इनसाइड स्टोरी, एनालिसिस में भी महारत रखते हैं। क्राइम, पॉजिटिव, सक्सेस स्टोरी के साथ ग्लोबल पॉलिटिकल मुद्दों पर भी निगाहें रहती हैं।

पत्रकारिता का अनुभव : रुचिर शुक्ला ने 2011 में News Point न्यूज एजेंसी से करियर की शुरुआत की, जहां डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में हाथ आजमाया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस बीट को कवर किया। कई खबरें ब्रेक की। इस दौरान पंजाब पुलिस से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 2012 में मैजिक टीवी न्यूज चैनल से जुड़े। 2013 में इंडिया न्यूज के बिहार-झारखंड चैनल से जुड़े। अप्रैल 2014 में अमर उजाला डिजिटल से जुड़े। इस दौरान होम टीम में कई अहम जिम्मेदारी संभाली। करीब ढाई साल तक अमर उजाला डिजिटल में रहने के बाद अगस्त 2016 में वनइंडिया हिंदी से जुड़े। यहां उन्होंने होम टीम और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान यूपी असेंबली इलेक्शन 2017 को लेकर अहम जिम्मेदारी मिली। वनइंडिया हिंदी में रहते हुए लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। जिसमें कई खास विश्लेषण और स्पेशल स्टोरी की। इसके बाद 2011 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी खास रोल निभाया। फरवरी 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। फिलहाल रुचिर होम पेज और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रुचिर शुक्ला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Taylor Swift, Travis Kelce’s Rumored Secret Summer Wedding Sparks Frenzy After Her Private Guest Calls – Delhi News Daily
Next Article Oil Price Today (May 15): Crude oil above $105 as Iran war resolution stagnates. Where is liquid gold headed? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Gen Z could unlock India’s Rs 315 lakh crore gold opportunity – Delhi News Daily
  • 75-country Green Card ban illegal, rules Indian-American judge Amit Mehta; DHS says Trump upholding highest standards – Delhi News Daily
  • AI begins to chip away at India’s outsourcing edge, says World Bank – Delhi News Daily
  • Princess Beatrice’s 38th Birthday Plans Expose Dramatic Shift In York Family’s Personal Life – Delhi News Daily
  • OTD! Mohammed Siraj inspires India to a thrilling six-run victory at The Oval – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

King Charles Death Rumor EXPLODES After UK Radio Station’s Terrifying Live Broadcast Error – Delhi News Daily

King Charles 'Saddened' After Fatal Incident At Royal ShowA tragic accident has stunned the British royal family after a soldier…

1 Min Read
Entertainment

Savannah Guthrie’s Pleas As FBI Makes New Move In Missing Mom Investigation – Delhi News Daily

Savannah Guthrie's Pleas As FBI Makes New Move In Missing Mom Investigation Source link

0 Min Read
Entertainment

Princess Beatrice’s 38th Birthday Plans Expose Dramatic Shift In York Family’s Personal Life – Delhi News Daily

Princess Beatrice's 38th Birthday Plans Expose Dramatic Shift In York Family's Personal Life Source link

0 Min Read
Entertainment

‘He was getting touchy-feely’: Vijay Varma opens up about being harassed in an uncomfortable encounter with a model coordinator – Delhi News Daily

The TOI Entertainment Desk is a dynamic and dedicated team of journalists, working tirelessly to bring the pulse of the…

1 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?